26 April Ank Rashifal: आज मूलांक 4 का प्रभाव, इन लोगों को मिलेगा लाभ तो कुछ रहें सतर्क
26 April ka Ank Rashifal: आज 26 अप्रैल है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/04/2026, 2+6+0+4+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 26 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित करने का है। नेतृत्व क्षमता तो आपके पास है, लेकिन आज जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। कार्यक्षेत्र में नए विचार आएंगे, मगर उन्हें लागू करने से पहले ठोस योजना बनाएं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी।
मूलांक 2
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज आप थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता रखें, भ्रम से दूर रहें। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। विवादों से दूरी बनाकर रहें।
मूलांक 3
आपके लिए यह दिन जिम्मेदारियों को निभाने का है। आज आपको अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग करना चाहिए। शिक्षा, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह दिन सकारात्मक है। हिम्मत बनाए रखें।
मूलांक 4
आज आपका दिन है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। हालांकि जिद और कठोरता से बचना जरूरी है। संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 5
आज आपको बदलाव की इच्छा होगी, लेकिन परिस्थितियां स्थिरता की मांग करेंगी। मूलांक 4 आपको संयम और धैर्य का पाठ पढ़ाएगा। जल्दबाजी से बचें, खासकर आर्थिक निर्णयों में। यात्रा या नए प्रयोगों को टालना बेहतर रहेगा।
मूलांक 6
रिश्तों और परिवार के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पर भी भरोसा करने से बचें।
मूलांक 7
आज आत्मचिंतन और गहराई से सोचने का दिन है। दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। शोध, अध्ययन और एकांत के लिए अच्छा समय है। किसी के कहने पर विवाद करने से बचें।
मूलांक 8
आज का दिन मेहनत और परिणाम का है। आज आप अपने कार्यों में मजबूत पकड़ बना सकते हैं। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कानूनी या वित्तीय मामलों में सावधानी रखें।
मूलांक 9
आज आपको अपने क्रोध और ऊर्जा को नियंत्रित करना होगा। समाज सेवा या दूसरों की मदद करने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है।
- आज का लकी मूलांक: 4
- शुभ रंग: नीला / ग्रे
- शुभ समय: दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
Aaj Ka Panchang 26 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 26 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के 5 अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. आज के पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 5:48 पर हुआ और सूर्योस्त शाम 6:57 मिनट पर होगा. आज चंद्रोदय दोपहर 02:16 पर होगा जबकि चंद्र अस्त 27 अप्रैल, 2026 को होगा.
क्यों पंचांग पढ़ना जरूरी है?
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं आज का पंचांग.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
| तारीख | 26 अप्रैल 2026 |
| वार | रविवार |
| तिथि | वैशाख शुक्ल दशमी शाम 06 बजकर 07 मिनट तक उसके बाद एकादशी होगी |
| नक्षत्र | मघा नक्षत्र रात 08 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होगा. |
| योग | वृद्धि योग और ध्रुव योग |
| करण | तैतिल, गर और वणिज करण |
| दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
| दिशा शूल उपाय | घी या गुड़ खाकर निकलें |
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 48 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 26 अप्रैल दोपहर 02:16 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 27 अप्रैल को सुबह 03:09 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:24 मिनट से 05:12 मिनट तक.
अमृत काल- शाम 05:59 बजे से शाम 07:37 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 12:24 मिनट से दोपहर 02:00 मिनट तक रहेगा.
- गुलिक काल दोपहर 03:36 मिनट से शाम 05:12 मिनट तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:05 मिनट से शाम 05:56 मिनट तक.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- आज सीता नवमी का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, कब है राहुकाल? पढ़ें आज का पंचांग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation





















