Responsive Scrollable Menu

10 महीने बाद रिहाई! हनीमून मर्डर केस में Sonam Raghuvanshi को कोर्ट से मिली राहत

10 महीने बाद रिहाई! हनीमून मर्डर केस में Sonam Raghuvanshi को कोर्ट से मिली राहत

Continue reading on the app

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, सभी 15 नगर निगमों में जीत, वोटों की गिनती जारी

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Election) लिए वोटों की गिनती 28 अप्रैल को जारी है। जिसमें बीजेपी वर्चस्व साबित करने में सफल रही। सभी 15 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। 410 सीटों को पर बीजेपी और 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। 4 सीटों पर अन्य पार्टियों की जीत हुई। विपक्षी दल कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी पिछले कुछ दिनों से स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत बनाने कि कोशिश कर रही थी। लेकिन नगर निगमनो में एक भी सीट जीतने में विफल रही। भाजपा सभी नगर निगमों में 50% से अधिक सीटों को जीतने में सफल रही। वहीं बीजेपी को अहमदाबाद में 95 सीटों पर विजय मिली है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों को जीत पाई। सूरत में भाजपा को 71 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वडोदरा में भाजपा को 32 और कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली है।

राजकोट में बीजेपी ने 40 और कांग्रेस ने 4 सीटों को जीता है। भावनगर में बीजेपी को 22 और कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली है। जामनगर में बीजेपी को 28 सीटों पर विजय मिली है। सुरेंद्रनगर वधमान में बीजेपी को 48 और नवसारी में 55 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। मोरबी में भाजपा को 52 और नडियाद में 51 सीटों पर बीच जीत मिली है।।

स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा जारी

हालिया आंकड़ों के मुताबिक नगर पालिका में 2624 सीटों में से बीजेपी को 1981, कांग्रेस को 458 और अन्य पार्टियों को 177 सीटों पर जीत मिली है। वहीं जिला पंचायत में 1090 सीटों में से बीजेपी को 852, कांग्रेस को 193 और अन्य पार्टियों को 54 सीटों पर जीत मिली है। तालुका पंचायत में 5234 सीटों में से बीजेपी को 3401, कांग्रेस को 959 और अन्य पार्टियों को 461 सीटों पर जीत मिली है।

26 अप्रैल को हुए थे मतदान 

26 अप्रैल को 15 नगर निगमों में 1,044 सीटों, 84 नगरपालिक, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों में मतदान हुए थे। नगर पालिका चुनाव में कुल 58.12% मतदान हुए। तालुका पंचायत चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग देखी गई थी, वोटर टर्नआउट 61.15% दर्ज किया गया था। तालुका पंचायत चुनाव में वोटर टर्नआउट 60.4% दर्ज किया गया है। नगर निगम में वोटर टर्नआउट 48.15% था।

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप, जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग जारी है तो वहीं खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ मची हुई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनके विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के बराबर ही हैं। 

आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई के अंशुल कंबोज के नाम भी 8 मैचों में 14 विकेट हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के मलिंगा भी इतने ही मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद तीन गेंदबाजों ने 13-13 विकेट झटके हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं। 

वहीं ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक के आठ मैचों में 380 रन हैं, हालांकि, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी दावेदारों की लिस्ट में हैं। फिलहाल अभी तक 9 बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा रन ठोके हैं। 

आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक को पीछे छोड़ सकते हैं। वह ऑरेंज कैप हासिल करने से महज 24 रन दूर हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सिर्फ चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा का पछाड़ देंगे। 
Tue, 28 Apr 2026 18:15:37 +0530

  Videos
See all

US Iran Talks: America Iran War में Russia की एंट्री डील को पेचीदा बनाएगी या सुलझाएगी? | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:05+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN AND THUNDERSTORM | कहां हुई जबरदस्त बारिश? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:14:04+00:00

US Iran War: मध्य-पूर्व में USS Eisenhower की तैनाती! | US Navy | Eisenhower Carrier Strike Group #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:06+00:00

Viral Video | Sonam Raghuvanshi को पकड़कर ले गई पुलिस | #rajaraghuvanshi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:12:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers