अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला शख्स गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम खेलते वक्त की थी डिमांड
Akshay Kumar Daughter Nitara: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देते हैं. एक्टर के दोनों बच्चे लाइलाइट से दूर रहते हैं. कई सालों तक को एक्टर ने अपनी बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) का चेहरा भी नहीं दिखाया था. वहीं, पिछले साल अक्टूबर में अक्षय ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी से ऑनलाइन न्यूड फोटो की मांग की गई थी. वहीं, अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
साइबर पुलिस ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
दरअसल, देशभर में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया था. इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सचेत करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र साइबर विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव ने अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने खुलासा कि अक्षय कुमार की बेटी भी साइबर अपराधिकियों के चुंगल में फंसने से बची.
क्या था पूरा मामला?
यशस्वी यादव ने कार्यक्रम में बताया कि- 'बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर विभाग से संपर्क कर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी जब ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तब उसे एक अनजान शख्स ने आपत्तिजनक संदेश भेजा था, जिसमें उससे न्यूड तस्वीरें मांगी गईं थी. बच्ची ने पैरेंट्स को बताया और उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया. इस घटना को महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की. आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.'
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के करीब 'भूत बंगला', 'धुरंधर 2' का भी जलवा जारी, जानें दोनों की कमाई
पिछले साल की थी अक्षय ने शिकायत
बता दें कि, पिछले साल अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने मुंबई में साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन समारोह में इस घटना के बारे में खुद बताया था. एक्टर ने कहा था कि नितारा गेम खेल रही थी, जिसमें किसी अजनबी ने उसकी लोकेशन, जेंडर जैसी निजी जानकारी पूछी और बाद में न्यूड फोटो मांगी. नितारा ने गेम बंद कर अपनी मां ट्विंकल को बताया.' इस दौरान अक्षय कुमार ने माता-पिता को चेतावनी दी थी कि बच्चों को ऐसे गेम, चैट और सोशल मीडिया साइट्स की निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि इससे ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.
क्या करती है अक्षय कुमार की बेटी?
अक्षय कुमार की बेटी नितारा फिलहाल 13 साल की है और अभी पढ़ाई कर रही हैं. वो सोशल मीडिया और इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहती हैं. क्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बच्चों को पैपराजी से दूर रखना पसंद करते हैं. एक्टर का बड़ा बेटा आरव फिर भी कभी-कभी स्पॉट हो जाते हैं. लेकिन नितारा जब भी दिखती हैं तो पैरेंट्स के सात ही होती है. पिछले साल नितारा को अक्षय संग क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था. जहां से दोनों बाप-बेटी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी. ृ
ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती
Aaj ka Rashifal VIDEO: शनिवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें
Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 24 अप्रैल 2026, दिन शनिवार है. आज अप्रैल माह का 25वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















