US-Iran जंग में 'पनामा' की निकल पड़ी: होर्मुज बंद होने से एक टैंकर पर 37 करोड़ की कमाई, ग्लोबल शिपिंग में हाहाकार
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' फिलहाल बंद पड़ा है। ईरान की धमकियों और अमेरिकी नाकाबंदी के चलते वैश्विक शिपिंग कंपनियों ने अब इस रूट से किनारा कर लिया है।
इसका सीधा फायदा मध्य अमेरिका के छोटे से देश पनामा को मिल रहा है। होर्मुज के बंद होने से जहाजों को अब पनामा नहर का लंबा और महंगा रास्ता चुनना पड़ रहा है, जिससे पनामा नहर दुनिया का सबसे महंगा 'चोकपॉइंट' बन गया है।
पनामा नहर से गुजरने के लिए शिपिंग कंपनियों को अब भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ रही है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कई कंपनियां ट्रैफिक से बचने और अपनी बारी पहले पाने के लिए 'नीलामी' में हिस्सा ले रही हैं।
एक तेल टैंकर को नहर पार कराने के लिए कंपनियां 4 मिलियन डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) तक की अतिरिक्त फीस दे रही हैं। यह फीस सामान्य टोल टैक्स के अलावा है। अवाजाही इतनी बढ़ गई है कि पनामा नहर प्राधिकरण के लिए यह समय 'बंपर कमाई' का सीजन बन गया है।
सप्लाई चेन में आई इस बड़ी बाधा का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 105 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को पार कर गई हैं। होर्मुज के रास्ते दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता था, जो अब पूरी तरह ठप है।
वैकल्पिक रास्तों के महंगे होने और यात्रा का समय बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ आम जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ना तय माना जा रहा है।
भले ही पनामा नहर करोड़ों की कमाई कर रही है, लेकिन वह खुद एक बड़े संकट से जूझ रही है। अल नीनो के प्रभाव और कम बारिश के चलते नहर का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे बड़े जहाजों को गुजरने में दिक्कत हो रही है।
पानी की कमी की वजह से पनामा ने जहाजों की दैनिक संख्या सीमित कर दी है। इसी 'लिमिटेड स्लॉट' को पाने के लिए शिपिंग कंपनियों के बीच होड़ मची है, जिसके कारण नीलामी की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि एक तरफ अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट और दूसरी तरफ पनामा नहर में बढ़ता खर्च वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए किसी 'परफेक्ट स्टॉर्म' से कम नहीं है। यदि होर्मुज मार्ग जल्द नहीं खुला, तो शिपिंग लागत इतनी बढ़ जाएगी कि कई छोटी कंपनियां दिवालिया होने की कगार पर पहुँच सकती हैं। पनामा जैसे छोटे देश के लिए यह कूटनीतिक और आर्थिक रूप से अपनी अहमियत दिखाने का बड़ा मौका बन गया है।
Chhattisgarh: रायपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कालचक्र में 100 वारंटी गिरफ्तार | News
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। रायपुर नॉर्थ जोन के DCP मयंक गुर्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘कालचक्र’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 वारंटियों और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। #raipur #chhattisgarh #operationkalchakra #police #crime #lawandorder #hindinews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News



















