Responsive Scrollable Menu

Raghav Chadha से रहीसी में 150 गुना अमीर हैं पत्नी Parineeti Chopra, जानें एक्ट्रेस के पति की नेटवर्थ

Raghav Chadha Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं. जी हां, राघव चड्ढा ने
राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए (AAP) आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से उन्हें हटा दिया था. इसके साथ ही राज्यसभा में उनकी सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं हुईं. इन सभी घटनाओं के बाद से अटकलें तेज हो गईं थीं कि वे पार्टी छोड़ सकते हैं और उन्होंने ऐसा ही किया. 

बता दें, राघव चड्ढा ने कल शाम आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का एलान किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथ  पार्टी के 6 अन्य सांसदों (संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल) के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था. इन्हीं वजह से एक्ट्रेस के पति हर तरफ चार्चा में आ गए हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ में आखिर कितना अंतर है.

राघव चड्ढा की नेटवर्थ

साल 2022 में राज्यसभा सांसद बनते समय राघव चड्ढा ने अपना एफिडेविट दिया था. उसके मुताबिक राघव चड्ढा की नेटवर्थ 50 लाख रुपये है. राघव चड्ढा ने करीब 37 लाथ रुपये अपनी चल संपत्ति अनाउंस की थी. इसमें एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, 30 हजार रुपये कैश और 6 लाख रुपये के शेयर शामिल है. वहीं, 90 ग्राम के करीब सोना भी है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 13 लाख होगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में राघव चड्ढा के पास एक घर है जिसकी कीमत 36-37 लाख रुपये बताई जाती है. वहीं राघव के करियर की बात करें तो वो एक चार्टज अकाउंटेंट (सीए) थे. बाद में अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. आम आदमी पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा भेजा, हालांकि अब उन्होंने इस पार्टी को छोड़ दिया है. 

परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

रिपोर्टों के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक महीने में 40 लाख और सालाना 5 करोड़ रुपये के आसपास कमाती हैं. परिणीति के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, इसकी कीमत लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू4 और ऑडीक्यू7 जैसी गाड़ियां हैं. ये सभी गाड़ियां, 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हैं.

शादी और लव स्टोरी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए. दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी, जहां उन्हें उनके-अपने एरियाज में बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जा रहा था. बताया जाता है कि उसी मुलाकात के दौरान परिणीति चोपड़ा को ये एहसास हो गया था कि राघव चड्ढा उनके लिए सही जीवनसाथी हैं.

ये भी पढ़ें: 'मेरा पति लाइन पर तो आया', शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को लेकर कही ये बात, हसबैंड ने किया खुलासा

Continue reading on the app

IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने होंगे और कितने मैच? आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मुकाबले में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. RCB जिस तरह से खेल रही है, उसे देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बोल्ड आर्मी का प्लेऑफ में पहुंचना तय ही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे.

GT को हराकर RCB ने दर्ज की 5वीं जीत

IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जहां, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य तय किया, जिसे बोल्ड आर्मी ने 7 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. ये आरसीबी की आईपीएल 2026 में 5वीं जीत रही.

आपको बता दें, आईपीएल 2026 में आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा.

टॉप-2 में पहुंची RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल रहा है. RCB VS GT मैच के बाद एक बार फिर अंक तालिका में बदलाव हुए. जीत के साथ आरसीबी ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 10 अंक और +1.101 नेट रन रेट के साथ नंबर-2 पर पहुंच चुकी है.

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RCB को जीतने हैं कितने और मैच?

IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और उनके पास 10 अंक हैं. ऐसे में अब RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 4 जीतने होंगे. जी हां, 4 मैच जीतकर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. वैसे पिछले सीजन तो टीमों ने 16 अंक के साथ भी टॉप-4 में जगह बनाई थी.

मगर, 16 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. इसलिए 18 अंक हासिल कर टीम सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई करना चाहेगी. हालांकि, मौजूदा समय में बोल्ड आर्मी इतनी अच्छी स्थिति में है कि वह लीग स्टेज को टॉप-2 में ही फिनिश करना चाहेगी.

यहां देखें फुल शेड्यूल

तारीख मुकाबला जगह समय
27 अप्रैल DC vs RCB दिल्ली 7:30 PM
30 अप्रैल GT vs RCB अहमदाबाद 7:30 PM
7 मई LSG vs RCB लखनऊ 7:30 PM
10 मई RCB vs MI रायपुर 7:30 PM
13 मई RCB vs KKR रायपुर 7:30 PM
17 मई PBKS vs RCB धर्मशाला 3:30 PM
22 मई SRH vs RCB हैदराबाद 7:30 PM

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

नाती-पोता खिलाने की उम्र में डेब्यू, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जिम लेकर को मारा चौका, 1950 में बना रिकॉर्ड आज भी अटूट है

नवंबर 1950 में, बॉम्बे के ऐतिहासिक ब्रेबॉर्न स्टेडियम में एक फर्स्ट-क्लास मैच (Commonweath XI बनाम Governor's XI) खेला जा रहा था.  इस मैच में गवर्नर इलेवन की कप्तानी खुद राजा महाराज सिंह कर रहे थे.  जब वह बल्लेबाजी करने उतरे, तो पूरा स्टेडियम हैरान था क्योंकि तब उनकी उम्र 72 साल थी. Mon, 27 Apr 2026 14:12:35 +0530

  Videos
See all

Sanjay Singh का BJP पर हमला, "अशोक मित्तल भ्रष्ट थे तो BJP में कैसे?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:38:12+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल में PM Modi की आखिरी चुनावी रैली | BJP | Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:39:11+00:00

PM Modi : West Bengal में पीएम मोदी की रैली | Election Phase 2 I BJP | TMC | India | Kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:41:51+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump पर हमला करने वाला कौन? #trump #attack #whitehouse #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers