Responsive Scrollable Menu

कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर:300 सिक्स भी पूरे; चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की 50वीं जीत; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, साथ ही उन्होंने 300 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। वे लीग में 9 हजार रन के करीब भी पहुंच गए हैं और इस बड़े माइलस्टोन से महज 11 रन दूर हैं। बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50वीं जीत दर्ज कर एक और उपलब्धि हासिल की। वहीं गुजरात की पारी में साई सुदर्शन ने शतक जड़ते हुए क्रुणाल पंड्या की बाउंसर पर एक हाथ से शानदार छक्का लगाकर मैच का यादगार मोमेंट भी दिया। RCB Vs GT मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने से 11 रन दूर कोहली ने गुजरात के खिलाफ 44 गेंद पर 81 रन बनाए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 266 पारियों में 8989 रन दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 271 पारियों में 7183 रन बनाए हैं। 2. कोहली के IPL में 800 चौके पूरे कोहली ने शुक्रवार को 8 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 800 चौके भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 807 चौके लगाए हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं, जिन्होंने 768 चौके लगाए हैं। 663 चौकों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं। 3. IPL में कोहली के 300 छक्के पूरे कोहली ने मैच में 81 रन की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। यह आंकड़ा पार करने वाले वह तीसरी खिलाड़ी हैं। IPL में सबसे छक्के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा 310 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 4. चिन्नास्वामी पर RCB की 50वीं जीत RCB ने चिन्नास्वामी पर 50वीं जीत दर्ज की। वह ऐसा करने वाली चौथी टीम बन गई है। किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर 58 मैच जीते हैं। कोलकाता ईडन गार्डन्स पर 55 जीत के साथ दूसरे और चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम पर 53 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 5. RCB के खिलाफ 15वां शतक लगा RCB के खिलाफ सुदर्शन ने शतक जड़ा। IPL में 15वीं बार है जब किसी बल्लेबाज ने बेंगलुरु के खिलाफ सेंचरी लगाई। यह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड है। 14-14 शतकों के साथ कोलकाता और मुंबई संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर है। 6. सुदर्शन ने IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे किए RCB के खिलाफ सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया। इस पारी के दौरान 72 रन बनाते ही उनके IPL में 2000 रन पूरे हुए। उन्होंने सिर्फ 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो सबसे तेज है। इससे पहले क्रिस गेल ने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। 7. सुदर्शन-गिल के बीच 8वीं शतकीय साझेदारी चिन्नास्वामी में सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। यह दोनों के बीच IPL में 8वीं शतकीय साझेदारी है, जो तीसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच हुई है। दोनों ने 10 सेंचुरी पार्टनरशिप की है। दूसरे नंबर पर 9 शतकीय साझेदारी के साथ विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी है। 8. सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए तीसरा शतक जड़ा RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने अपनी तीसरी IPL सेंचुरी लगाई। यह तीनों शतक उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए लगाए हैं। गुजरात के लिए उनसे ज्यादा 4 शतक शुभमन गिल ने लगाए हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साई ने सिक्स जड़कर फिफ्टी पूरी की 8वें ओवर में साई सुदर्शन ने शानदार पैडल शॉट के जरिए अपनी फिफ्टी पूरी की। रोमारियो शेफर्ड ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ फेंकी। साई ने गेंद के नीचे आकर शानदार पैडल शॉट खेला और लॉन्ग लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह इस सीजन की उनकी दूसरी फिफ्टी थी। 2. सुदर्शन ने क्रुणाल के बाउंसर पर एक हाथ से छक्का जड़ा गुजरात की पारी के 9वें ओवर में साई सुदर्शन ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर जबरदस्त शॉट खेला। ओवर की दूसरी गेंद क्रुणाल ने बाउंसर डाली। साई ने एक हाथ से कट शॉट खेला और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाया। 3. कैच पकड़ने के दौरान सुयश को चोट लगी 13वें ओवर में साई सुदर्शन के शॉट पर सुयश चोटिल हो गए। सुयश की दूसरी गेंद को सुदर्शन ने बॉलर की ओर जोरदार शॉट खेला। सुयश ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाईं हाथ की बीच वाली उंगली पर लगी। इसके बाद फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। 4. सुयश ने विकेट लेने के बाद गिल का सेलिब्रेशन किया सुयश शर्मा ने 13वें ओवर में शुभमन गिल को आउट कर शतकीय ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट लेंथ गुगली डाली, जिसपर शुभमन सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई, जहां देवदत्त पडीक्कल ने आसान कैच पकड़ा। इस विकेट को सुयश ने शुभमन की स्टाइल में सेलिब्रेट किया। 5. कोहली का शून्य पर सुंदर ने कैच छोड़ा कोहली का उनकी पहली गेंद पर ही कैच छूट गया। दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। उन्होंने तीसरी गेंद फुल लेंथ डाली, जिसपर कोहली गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। गेंद मिड विकेट पर खड़े वॉशिंगटन सुंदर के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। कोहली ने तब अपना खाता भी नहीं खोला था। 6. आउट होने के बाद कोहली ने पैड पर मारा बल्ला 14वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए। पवेलियन लौटने के दौरान उन्होंने पैड पर जोर से बल्ला मारा। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार पारी के लिए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

Continue reading on the app

IPL में आज दूसरा मैच राजस्थान vs हैदराबाद:इस सीजन दूसरी बार होगा सामना, दोनों टीमें टॉप-4 में शामिल

IPL 2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। इस सीजन दोनों टीमों का आठवां मैच होगा। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। SRH पिछले तीन मैच लगातार जीती है। हैदराबाद का पलड़ा भारी राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 9 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम RR का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। वैभव और आर्चर राजस्थान की ताकत राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम की मुख्य कड़ी हैं। आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.96 का रहा है। अभिषेक-ईशान पर टिकी हैदराबाद की उम्मीदें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा रन मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 323 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है। गेंदबाजी विभाग में ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। मलिंगा ने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में खुद को बनाए रखा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा है। पिच और कंडिशन सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर 64 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 36% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 64% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 219/5 है, जो 2025 में होम टीम राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे।

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान कोकीन का सेवन करके उतरे थे ब्रेसवेल, संन्यास के बाद लगा 2 साल का प्रतिबंध

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला सितंबर 2025 में काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान सामने आया था. उन्होंने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था. उस समय वो एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ चेल्म्सफोर्ड में खेल रहे थे. Sat, 25 Apr 2026 10:05:59 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today | देश और दुनिया से जुड़ी इस वक्त की 100 बड़ी खबर | West Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T06:09:05+00:00

Keshav Maurya vs Dimple Yadav | डिंपल यादव पर डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा हमला! | #ytshorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T06:06:54+00:00

Dhirendra Krishna Shastri: '4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो', नागपुर में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T06:08:03+00:00

Bihar Vidhan Sabha News : Tejashwi Yadav ने Samrat Choudhary पर कंसा तंज ! | BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T06:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers