Responsive Scrollable Menu

IPL में आज दूसरा मैच राजस्थान vs हैदराबाद:इस सीजन दूसरी बार होगा सामना, दोनों टीमें टॉप-4 में शामिल

IPL 2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। इस सीजन दोनों टीमों का आठवां मैच होगा। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। SRH पिछले तीन मैच लगातार जीती है। हैदराबाद का पलड़ा भारी राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 9 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम RR का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। वैभव और आर्चर राजस्थान की ताकत राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम की मुख्य कड़ी हैं। आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.96 का रहा है। अभिषेक-ईशान पर टिकी हैदराबाद की उम्मीदें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा रन मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 323 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है। गेंदबाजी विभाग में ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। मलिंगा ने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में खुद को बनाए रखा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा है। पिच और कंडिशन सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर 64 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 36% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 64% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 219/5 है, जो 2025 में होम टीम राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे।

Continue reading on the app

De-Tan Home Remedies: गर्मी में झुलस गई है स्किन? डी-टैन के लिए देसी तरीके भी आ सकते हैं काम, ऐसे आजमाएं

गर्मी में स्किन के डैमेज होने का खतरा ज्यादा बना रहता है. सन एक्सपोजर, यूवी किरणों की वजह से टैनिंग हो जाती है. इसे रिमूव करने के लिए आजकल डी-टैन किया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि ये क्या होता है और इसके घर पर करने के लिए कौन सी रेमेडीज अपनाई जा सकती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PHOTOS: सुंदर ने छोड़ा कोहली का कैच, विराट ने जड़ा 300वां सिक्स, आरसीबी-गुजरात मैच के मोमेंट्स

RCB vs GT Match Moments-Records: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 81 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की पारी खेलकर आरसीबी को जीत दिलाकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. चलिए एम चिन्नास्वामी में हुए इस रोमांचक मुकाबले के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं. Sat, 25 Apr 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | World News: Trump को लगेगा झटका, Iran क्या कर रहा ?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:04:09+00:00

Tejaswvi Yadav News: आप सांसदों के BJP Join करने पर बोले तेजस्वी यादव #raghavchadha #tejashwiyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:01:12+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | Bengal में किसकी होगी प्रचंड जीत? #westbengal #election #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:00:40+00:00

Breaking News | Raghav Chadha Vs Arvind Kejriwal: 3 सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग करेगी AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T01:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers