Responsive Scrollable Menu

श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, 'थप्पड़कांड'पर पर बोले- 'कभी भूलूंगा नहीं...'

IPL 2008 में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच हुआ थप्पड़कांड के बार फिर चर्चा में आ गया है. पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अब हरभजन सिंह पर आईपीएल स्लैपगेट से पैसे कमाने का आरोप लगाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एस श्रीसंत ने दावा किया है कि जिसमें उन्होंने बताया कि हरभजन ने स्लैपगेट पर आधारित एक एडवरटाइजमेंट बनाकर लगभग पैसे कमाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भज्जी ने श्रीसंत से इस एडवरटाइजमेंट को उनके इंस्टाग्राम पर लगाने के लिए भी कहा था, लेकिन पूर्व पेसर ने ऐसा करने से सीधे तौर पर मना कर दिया था.

श्रीसंत ने लगाया हरभजन सिंह पर लगाया आरोप

भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह पर आरोप लगाया है कि वह आईपीएल में हुए थप्पड़कांड से पैसे कमा रहे हैं. मलयालम समाचार आउटलेट 'मातृभूमि' ने श्रीसंत के हवाले से कहा, "मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की है,  यह पहली बार होगा..हाल तक, कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस बारे में एक विज्ञापन बनाया. उन्होंने इससे लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मुझसे इसके बारे में एक स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा."

श्रीसंत नहीं भूलेंगे थप्पड़कांड

हरभजन सिंह ने उस विज्ञापन को श्रीसंत से उनके इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कहा था. मगर, श्रीसंत को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई. रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रीसंत ने इसी के बाद भज्जी को ब्लॉग कर दिया था.

श्रीसंत ने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा, 'मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं... अगर कोई आपके साथ कुछ गलत करता है, तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए, लेकिन कभी भूलना नहीं चाहिए. अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर से वही काम करेंगे. वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इसमें कोई शक नहीं है."

क्या था थप्पड़कांड?

IPL 2008 में शुरू हुआ था, जिसमें हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे थे. वहीं, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे, तभी भज्जी ने श्रीसंत को सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था. उसके बाद श्रीसंत को रोते हुए देखा गया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. इस मामले के बढ़ने के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी मैच फीस भी काट ली गई थी.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपनाया देसी लुक, झुमके पहन इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, नेटिजन्स ने पूछा किसने भेजे?

Giorgia Meloni Wears Desi Jhumka:इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) एक बार फिर इंटरनेट पर सुर्खियों हैं. लेकिन इस बार वजह पॉलिटिक्स नहीं बल्कि उनका इंडियन देसी स्टाइल है. दरअसल, जॉर्जिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनका लुक बेहद सादगी भरा और स्टाइलिश नजर आया. हालांकि उनकी ड्रेसिंग से ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा, वह थे उनके कानों में पहने भारतीय देसी झुमके. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई और खासतौर पर इंडियन यूजर्स इस पर मेजदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे भारत की सांस्कृतिक की छाप बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर ये झुमके उन्हें किसने भेजे.

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपनाया देसी लुक

पीएम जॉर्जिय मेलोनी ने अपने इंटाग्राम पर जो पिक्चर शेयर की, उसमें वह चारकोल रंग के ब्लेजर और बेज निट टॉप में नजर आईं. उनका यह लुक एक प्रोफेशन और सादे स्टाइल को दर्शाता दिखा, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उनके कानों पर गई, तो चर्चा का रुख ही बदल गया. उन्होंने जो झुमके पहने थे, वे पारंपरिक इंडियन डिजाइन के हैं, जिनमें घुंघरू जैसी बारीक डिजाइन बने हुए दिखाई दे रहे हैं. यह डिजाइन भारत में महिलाओं के बीच बेहद फेमस हैं और इन्हें खास मौकों पर पहना जाता है. यही वजह रही, जिससे इंडियन यूजर्स ने तुरंत इस डिटेल को पहचान लिया और इसे लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने लगे.

नेटिजन्स ने किए मेजदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में कई इंडियन यूजर्स ने कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दिए. कई यूजर्स ने इसे इंडिया और इटली के सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे बॉलीवुड स्टाइल पावर ड्रेसिंग का नाम दे दिया. सबसे ज्यादा चर्चा उस सवाल को लेकर हुई जिसमें लोग पूछने लगे कि ये झुमके आखिर मेलोनी तक पहुंचे कैसे. कुछ ने मजाक में कहा कि शायद किसी इंडियन फैन ने गिफ्ट किए होंगे. हालांकि ये साफ नहीं है उन्होंने ये झुमके खरीदे हैं या किसी ने गिफ्ट किए हैं.

Giorgia Meloni Photograph: (giorgiameloni/Instagram)

नई जनेरेशन भी अपना रही इंडियन ज्वेलरी

गौरतलब है कि भारत में झुमके सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं बल्कि परंपरा और पहचान का हिस्सा माने जाते हैं. इन्हें शादियों, त्योहारों और फैमिली इवेंट्स में खास तौर पर पहना जाता है. वहीं, टाइम के साथ इनका डिजाइन बदलता रहा है, लेकिन इनकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई. नई जनेरेशन भी सोशल मीडिया पर इन्हें मॉडर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर नए ट्रेंड बनाती हुई नजर आती है. ऐसे में जब वर्ल्ड फेमस नेता इस तरह का पारंपरिक इंडियन देसी ज्वेलरी को पहनी नजर आईं तो चर्चा में आ गईं. 

इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन ज्वेलरी ने छोड़ी छाप

बता दें कि मेलोनी पहले भी कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रही हैं, लेकिन इस बार उनका यह देसी अंदाज अलग ही प्रभाव छोड़ गया. उनकी फोटो ने यह दिखाया कि फैशन की कोई सीमा नहीं होती और एक देश की परंपरा दूसरे देश में भी उतनी ही पंसद की जा सकती है. एक तरफ जहां लोग यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ये झुमके मेलोनी को किसने भेजे, वहीं दूसरी तरफ यह भी साफ है कि भारतीय आभूषणों का अट्रैक्शन दुनिया भर में बना हुआ है. बहरहाल इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यही है कि एक छोटी सी एक्सेसरी ने इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन ज्वेलरी की एक अलग ही छाप छोड़ दी है.

ये भी पढ़ें: Castor Oil For Eyebrows: कैस्टर ऑयल में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, काली-घनी होंगी भौंहें

Continue reading on the app

  Sports

लग्जरी बाइक, महंगी गाड़ी और आलीशान घर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक एस श्रीसंत

श्रीसंत ने रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी, हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों जैसे कैबरे और केम्पे गौड़ा 2 में काम कर के भी अच्छी कमाई की है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से भी उन्हें सैलरी मिली थी. श्रीसंत की कुल संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई थी. Sat, 25 Apr 2026 12:53:54 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha joins BJP:AAP के 7 सांसदों की विलय प्रक्रिया आज पूरी होने की संभावना - सूत्र |Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:45:09+00:00

Chirag Paswan | मंदिर में पूजा करते नजर आए चिराग पासवान | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:43:19+00:00

Agra: गृह कलह से तंग आकर शिक्षक दंपती ने की आत्महत्या | #up #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:40:17+00:00

Marathi vs Hindi language Case | Maharashtra:CM Fadnavis ने Auto Tax Driver के लिए मराठी अनिवार्य की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:43:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers