Jeth-Bahu News: जेठ के लिए टॉवर पर चढ़ गई बहू, करने लगी ऐसी डिमांड… पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा
Bhooth Bangla Box Office Collection: छठे दिन 'भूत बंगला' ने की अब तक की सबसे कम कमाई, 100 करोड़ी बनने से इतने दूर
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan ) की फिल्म भूत बंगला इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गई है और ये करोड़ों की कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि छठे दिन फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है. लेकिन इसके बावजूद भी ये लोगों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं.
भूत बंगला ने की थी शानदार ओपनिंग
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि एक दिन पहले 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने 7.65 करोड़ कमाए. वहीं, छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
'भूत बंगला' का छठे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भूत बंगला ने मामूली गिरावट के साथ छठे दिन 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ अब इसका घरेलू कुल कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6) अब 78.06 करोड़ हो गया है. विदेशों में भी फिल्म कमाल कर रही है और छठे दिन इसने 2 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ विदेशी कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.37 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- 'मधुबाला' के रोल में नजर आएंगी सारा अर्जुन, बड़े पर्दे पर दिखेगी अफेयर, शादी से लेकर अकेलेपन तक की कहानी
100 करोड़ी बनने से कितनी दूर भूत बंगला?
'भूत बंगला' ने दुनियाभर में तो 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. लेकिन भारत में ये फिलहाल 100 करोड़ नहीं कमा पाई है. फिल्म का टारगेट भारत में अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना है. फिलहाल फिल्म का कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपये है और इसे 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए 22 करोड़ कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी. वहीं, अभी ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है.
फिल्म भूत बंगला की कहानी
भूत बंगला की कहानी की बात करे तो ये एक पुराने और रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं. अक्षय कुमार का परिवार की ये पुरानी हवेली होती है, जहां वो अपनी बहन की शादी करवाने आते हैं. लेकिन कहां जाता है कि किसी की शादी नहीं होती है. शुरुआत में अक्षय इन अफवाहों को मजाक समझते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसे अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. कहानी में डर और कॉमेडी भर-भरकर देखने को मिलगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, दिवंगत एक्टप असरानी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: करोड़ों से नीचे नहीं आ रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'लव एंड वॉर' फिर हो सकती है पोस्टपोन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















