Responsive Scrollable Menu

शादी में दोस्त का जूता बचाते दिखे आर्यन खान, जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान हमेशा अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं और उनके काम को लोगों ने पसंद भी किया है। अपनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड से खूब चर्चा में आने के बाद अब इन दोनों को एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यह तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक शादी के फंक्शन से आर्यन का मजेदार अंदाज वाला वीडियो सामने आया है। वह अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे और यहां जिस तरह से उन्होंने जूता चुराई की रस्म को निभाया है। उसने पूरे माहौल को मस्ती और खुशी से भर दिया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस जमकर लोटपोट हो रहे हैं।

जूता लेकर आर्यन ने लगाई दौड़

आर्यन अपने करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जूता चुराई की रस्म में लड़के वालों की तरफ से जिम्मेदारी ली थी। वेडिंग प्लानर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आर्यन दूल्हे का जूता अपने हाथ में लेकर इधर-उधर घूम रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है जब दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वाला हो, तो चोरी छिपे जूता छीनना और हर तरफ हंसी, ये सिर्फ जूता चुराई नहीं, पूरा धमाल था।

 

क्या कर रहे हैं आर्यन?

वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन किसी को भी जूते पर हाथ नहीं लगाने दे रहे हैं। जब दुल्हन के परिवार के लोग उनसे जूता लेने की कोशिश करते हैं तो वो पूरी ताकत से उसे बचाते हैं। इस बीच जब वो गिर जाते हैं तब भी जूता नहीं छोड़ते। उनका यह एंटरटेनिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

आर्यन का वर्क फ्रंट

कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर शानदार वेब सीरीज के साथ आर्यन ने डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की है। इस सीरीज में बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आए थे। शाहरुख खान को भी गेस्ट अपीयरेंस में देखा गया था। अब दर्शकों को आर्यन के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है।

Continue reading on the app

आज इन 20 स्टॉक्स में दांव लगाकर मोटा पैसा छाप सकते है ट्रेडर्स, फटाफट यहाँ नोट करे टारगेट और स्टॉपलॉस लेवल्स

आज इन 20 स्टॉक्स में दांव लगाकर मोटा पैसा छाप सकते है ट्रेडर्स, फटाफट यहाँ नोट करे टारगेट और स्टॉपलॉस लेवल्स

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Orange Cap की रेस में पिछड़े विराट कोहली, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल को भी फायदा

बीते बुधवार को आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत हुई। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत लिया। वहीं लखनऊ की टीम 160 रन भी चेज नहीं कर पाई और सीजन की चौथी हार अपने नाम की। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को पछाड़ दिया है। जिसके बाद वैभव आईपीएल 2026 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। 

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने अभीतक खेले गए सात मैचों में 36.28 के औसत से 254 रन बटोर चुके हैं। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर का लखनऊ के खिलाफ बल्ला नहीं चला। उन्होंने 11 गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाए। 

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 267 रन बनाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आठवें नंबर पर हैं उन्होंने 6 मैचों में 230 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यवंशी के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने तीन स्थान की छलांग लगाई है। वह अब छठे नंबर पर आ गए हैं। उनके खाते में सात मुकाबलों में 49.00 के औसत से 245 रन हैं। यशस्वी ने लखनऊ के खिलाफ 12 गेंदों में 22 रन ठोके। फिलहाल ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी है। अभिषेक ने सात मुकाबलों में 323 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एसआरएच के हेनरिक क्लासेन हैं। 
Thu, 23 Apr 2026 13:40:58 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Voting Live Updates: शाम तक के आंकड़ों ने चौंका दिया! | Mamata Banerjee |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:11:59+00:00

Bengal Voting को लेकर बड़ी ख़बर #westbengalpolice #westbengalpolls #shortsvideo #election2026 #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:10:39+00:00

Iran America War Update: परमाणु बनाने के कितना करीब ईरान? | Trump | Uranium | Nuclear Bomb | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:15:02+00:00

Kanchipuram में नवविवाहित जोड़े ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी | #tamilnaduelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers