Exclusive: 2029 से पहले बड़ा प्लान… फिर क्यों अटका महिला आरक्षण? नितिन नवीन ने बताया पूरा गेम प्लान?
Nitin Nabin Exclusive Interview:बीजेपी नेता नितिन नवीन ने अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महिला आरक्षण बिल को लेकर खुलकर बात की और माना कि इसे पास न करा पाने की 'कसक' अब भी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान तो मिला, लेकिन अब 'हिस्सेदारी' देने का बड़ा मौका था, जो फिलहाल पूरा नहीं हो पाया. नितिन नवीन के मुताबिक, बीजेपी चाहती थी कि 2029 से पहले महिलाओं को बड़ी संख्या में राजनीति में जगह मिले, ताकि फैसलों में उनकी प्राथमिकता साफ दिख. लेकिन उन्होंने विपक्ष पर सीधा आरोप लगाया कि 'मोदी विरोध' के चलते अच्छी पहल का भी साथ नहीं दिया गया। विपक्ष के आरोप कि बिना चर्चा के बिल लाया गया पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बातचीत की कोशिश की, यहां तक कि क्रेडिट देने तक की बात कही गई, लेकिन विपक्ष का फोकस सिर्फ विरोध पर रहा. राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन और प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वो उसी कानून पर हैं जो पहले उनकी ही सरकार में बना था. डिलिमिटेशन और जनगणना की प्रक्रिया पर उन्होंने साफ किया कि आगे वही संवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी पहले जनगणना, फिर सीटों का पुनर्निर्धारण, और उसके बाद महिलाओं को आरक्षण का पूरा लाभ मिलेगा.
तमिलनाडु में युवक ने हाईलाइट होने के लिए मतदान कर किया ऐसा काम, जाना पड़ा जेल
तमिलनाडु में टीवीके कार्यकर्ता शक्तिवेल ने मतदान कक्ष में वोट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. ईसीआई नियम तोड़ने पर गिरफ्तार किया गया है.सीटीवी निगरानी के जरिए मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















