चंद्रबाबू नायडू के जन्मदिन कार्यक्रम में अचानक बेहोश हुआ NSG कमांडो, मची अफरातफरी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के जन्मदिन के मौके पर विजयवाड़ा में एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली. नायडू अपनी पत्नी के साथ यहां एक 'अन्ना कैंटीन' का दौरा करने पहुंचे थे. जब मुख्यमंत्री कैंटीन के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी सुरक्षा में मुस्तैद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का एक कमांडो अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. कमांडो के गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। साथी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए वहां से ले गए. कमांडो के बेहोश होने की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
SRH vs DC: अक्षर पटेल ने आईपीएल में लगाया अनोखा शतक, इससे पहले सिर्फ दो ही क्रिकेटर कर पाए हैं ऐसा
Axar Patel Record: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक अनोखी शतक पूरा कर लिया. दरअसल, उनका यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 100वां मुकाबला रहा. इसके साथ ही वह दिल्ली के लिए 100 मैच खेलने वाले क्लब में शामिल हो गए, जिसमें पहले से ऋषभ पंत और अमित मिश्रा का नाम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





