Responsive Scrollable Menu

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर विवाद शुरू, ट्रेलर में दिखी सिद्धू मूसेवाला से सलमान खान तक की झलक

Lawrence of Punjab: आज के समय में लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता हो. भारत में हो रहे ज्यादातर आपराधिक मामलों के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आता है. वो वैसे तो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी गैंस से जुड़े लोग बाहर अपराध को अंजाम देते हैं. अब इस गैंगस्टर पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनने जा रही है, जिसका नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' है. हाल ही में सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें सलमान खान के घर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की झलक देखने को मिली. लेकिन अब इस सीरीज को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. 

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के ट्रेलर में क्या दिखाया गया?

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' सीरीज के ट्रेलर (Lawrence of Punjab Trailer) में लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब के युवा गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है. साथ ही ये बात सामझाने की कोशिश की गई है कि पंजाब के युवा गैंगस्टर की ओर क्या नजरिया रखते हैं. , ये सीरीज बिश्नोई से जुड़े हर मुद्दे की बात करती है. सीरीज 80-90 के दशक के पंजाब की भी बात भी करती है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई द्वारा किए बड़े-बड़े अपराध जैसे सलमान खान के घर फायरिंग, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को बेहद ही बारिकी से दिखाया गया है. 

लॉरेंस की जिंदगी के खुलेंगे कई राज 

 लॉरेंस बिश्नोई की डॉक्यूमेंट्री सीरीज  'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के ट्रेलर में गैंगस्टर की शुरुआती जीवन, उसकी पढ़ाई और फिर कॉलेज से अपराध की दुनिया के कदम को दिखाया गया है. चंडीगढ़ में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे कई मामले दर्ज हुए. फिर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान से लेकर कई बड़े-बड़े सेलेब्स को धमकी, उनके घर फायरिंग हर केस को दिखाया गया है. वहीं,स जेल से टीवी इंटरव्यू के साथ-साथ. धमकी और रंगदारी भी सीरीज में देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- 'अब मुस्लिम नहीं रही तुम', हिंदू से शादी करने पर एक्ट्रेस को मिली हेट, लक्ष्मण की बहू ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

सीरीज को लेकर शुरू हुआ विवाद

वहीं, अब  लॉरेंस बिश्नोई की डाक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर विवाद शुरू हो गया है. लोगों को कहना है कि ये अपराध, छात्र राजनीति और नेटवर्क को दर्शाती है और इससे लोगों पर बुरा असर पड़ेगा. पंजाब में कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने इसे पंजाब की छवि के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया है और इसके बैन के लिए जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने की चेतावनी दी है. उन्होंने अपने दोस्त और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का हवाला देते हुए इस तरह की सीरीज पर ऐतराज जताया है. 

सीरीज के डायरेक्टर ने क्या कहा?

सीरीज को लेकर निर्देशक राघव डार ने कहा- 'लॉरेंस ऑफ पंजाब को हमेशा एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा के तौर पर देखा गया था. हमारा मकसद ऐसी पहचानों के बनने के पीछे के 'क्यों' को समझना था. यानी वो माहौल, वे प्रभाव और वे सिस्टम जो उन्हें आकार देते हैं. हमने एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने का प्रयास किया है जो जानकारीपूर्ण होने के साथ-साथ गहरी मानवीयता को भी दर्शाती है.' वहीं, निर्माता राघव खन्ना ने कहा, 'लॉरेंस ऑफ पंजाब वास्तविक घटनाओं और विभिन्न दृष्टिकोणों से आकारित एक हालिया अध्याय की पड़ताल करता है, जिसमें शक्ति और प्रभाव की गतिशीलता का विश्लेषण किया गया है.' बता दें, ये सीरीज जी5 पर 27 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कैमरे को देख चिढ़ी अनुष्का शर्मा, बार-बार मना करती आईं नजर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

पहलगाम हमले के 1 साल बाद भी बंद बैसरन वैली, पहली बरसी से पहले सेना ने कहा- जो हदें लांघेघा, उसे जवाब देंगे

Pahalgam Attack:  जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से लगभग 95 किलोमीटर दूर पहलगाम पड़ता है और पहलगाम से छह किलोमीटर की चढ़ाई करने पर आता है बैसरन वैली. ये वही जगह है, जहां 22 अप्रैल 2025 यानी ठीक एक साल पहले आतंकियों ने 26 लोगों को ढेर कर दिया था. कल उसी आतंकवादी हमले की पहली बरसी है. 

पहली बरसी के मौके पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है. कश्मीर भर के टूरिस्ट स्पॉट्स स्पॉट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे टूरिस्ट स्पॉट्स के आसपास, किसी भी संभावित आतंकी हमले को लेकर अलर्ट रहें. 

पहलगाम अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pahalgam Attack 1 Month: पहलगाम आतंकी हमले का एक महीने पूरा, इस बीच क्या-क्या हुआ सब कुछ जानिए

भारतीय सेना ने क्या कहा

खास मौके पर भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आतंकियों और उनके रहनुमाओं को चेतावनी दी गई है. भारतीय सेना ने कहा कि भारत कुछ नहीं भूला है. इंसानियत की हदें, जब पार हो जाती हैं तो तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. न्याय हो चुका है. भारत एकजुट है. कुछ हदों को कभी भी लांघनी नहीं चाहिए. भारतीय सेना ने पोस्ट में दो तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें सिंदूर और भारत का नक्शा दिखाया गया है. इस पोस्ट का थीम ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा हुआ है. 

आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के आतंकियों से भारतीयों की हत्या का बदला लेने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने 6-7 मई 2025 की आधी रात को करीब 1.05 बजे पाकिस्तान और पीओके में एयरस्ट्राइक की. 25 मिनट चले ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सात शहरों में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया. इसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था. 

पहलगाम अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की हो रही है थू-थू, शहबाज शरीफ-नवाज शरीफ बने मजाक का पात्र

पहले जैसा नहीं रहा पहलगाम, एक हद के बाद जाने की मनाही 

बैसरन घाटी तक जाने के लिए कम से कम तीन रास्ते हैं और तीनों रास्तों को ही पहुंच एक हद तक है. यहां तक की अगर अगर कोई घोड़ा भी भटककर सीमा के उधर जाता है तो उसे ढूंढने की भी इजाजत नहीं है. आसान भाषा में कहें तो बैसरन वैली जाने की इजाजत किसी को नहीं है न ही टूरिस्ट की और न ही कोई स्थानीय लोग. वैली फिलहाल बंद है और अब ये कब खुलेगी ये किसी को नहीं पता. हालांकि, पहलगाम के दूसरे स्पॉट्स जैसे- बेताब वैली और चंदनवाड़ी तक जाने पर कोई रोक नहीं है.

पहलगाम अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Mohmand Dam: पाकिस्तान बना रहा है दुनिया का पांचवा सबसे ऊंचा डैम, भारत के सिंधु जल समझौता तोड़ने के बाद निर्माण में आई तेजी

स्थानीय लोगों में गुस्सा 

कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में पहलगाम हमले के बाद से गिरावट आई है. स्थानीय लोगों में इस बात पर गुस्सा है कि वैली क्यों नहीं खोली जा रही. आखिर उनका कसूर क्या है और क्यों सैलानियों के आने पर पाबंदी लगा दी गई है.

पहलगाम अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pakistan Attack: पाकिस्तान में स्कूली बस पर आतंकियों ने किया हमला, अब तक चार बच्चों की मौत, 38 घायल

 

Continue reading on the app

  Sports

Mayank Yadav: बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने की फैक्ट्री में मजदूरी, भारतीय टीम में चयन के लिए आया, फिर एक गलती से सब खत्म कर दिया

Mayank Yadav struggle story: आईपीएल में अपनी रफ्तार से सनसनी मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. मयंक ने अपने पहले ही ओवर में 145 kmph की रफ्तार से बॉलिंग. मयंक घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. हालांकि, आज मयंक जिस मुकाम पर हैं उन्हें यहां तक पहुंचने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी. Thu, 23 Apr 2026 13:39:50 +0530

  Videos
See all

Shorts | समर्थकों के साथ Suvendu Adhikari ने खाया मुड़ी-चनाचूर #bengalelection #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:05:14+00:00

Bengal Election Voting: अब तक की वोटिंग में कौन आगे? | West Bengal Assembly Election 2026 Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:05:02+00:00

Celeste Rivas Hernandez was found dead in a Tesla registered to TikTok star D4vd. #D4vd #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:08:00+00:00

Brahmastra | Debate में भिड़े BJP प्रवक्ता और विश्लेषक! बंगाल हिंसा पर हुई तीखी बहस | Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T08:05:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers