Responsive Scrollable Menu

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से बंद होने से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने के फैसले से सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से 95 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

सुबह 10:40 पर ब्रेंट क्रूड 5.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.40 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 87.63 डॉलर प्रति बैरल पर था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल का 18 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 6.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,175 रुपए पर था।

कच्चे तेल में उछाल की वजह ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करना है। साथ ही, ईरान ने नाविकों को चेतावनी दी है कि अगर कोई स्ट्रेट को बिना मंजूरी के पार करता है तो उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दूसरी तरफ, अमेरिका ने भी सख्त रूख अपनाया हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान जलमार्ग को बंद करके अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं कर सकता।

वहीं, ईरान ने कहा कि वह अपने बंदरगाहों की निरंतर अमेरिकी नाकाबंदी का जवाब दे रहा है। साथ ही, इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया। वहीं, सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि देश की नौसेना अपने दुश्मनों को नई करारी हार देने के लिए तैयार है।

अमेरिका की कार्रवाई जारी है। उसने ईरान के एक मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है जिसने उसकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की थी। इसके जवाब में तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है और इस बात पर संदेह पैदा हो गया है कि दोनों देशों के बीच निर्धारित दो दिनों का युद्धविराम भी कायम रह पाएगा या नहीं।

इस बीच, वैश्विक अस्थिरता के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।

एशियाई बाजारों में सकारात्मक प्रदर्शन देखने को मिला, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत तक बढ़ा।

पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, एस एंड पी 500 1.2 प्रतिशत और नैस्डैक 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

School Timing change: गर्मी-लू का असर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान, तेज गर्मी और लू के प्रकोप को देखते और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिला प्रशासनों ने स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं। इसके तहत अधिकांश जिलों में स्कूलों का संचालन अब सुबह की पाली में किया जा रहा है। यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, झांसी, चंदौली, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, राजधानी लखनऊ, चित्रकूट और जौनपुर में  जिले में अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। मिर्जापुर, प्रयागराज, आगरा, जालौन, औरेया और हमीरपुर के सभी स्कूल अब दोपहर 12:00 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे।

इसके अलावा  शाहजहांपुर व काशी में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल अब 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी के आदेश पर अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। नए समय का पालन जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज, झांसी, आगरा और वाराणसी में भी गर्मी का असर तेज रहा । सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 2 दर्जन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 23-24 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

 

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI: लगातार 4 मैच गंवा चुकी मुंबई की गुजरात से टक्कर, क्या रोहित की वापसी से नतीजा बदलेगा?

GT vs MI Match: आईपीएल 2026 में सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, जहां गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मैच सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि स्थिरता बनाम अस्थिरता की कहानी भी है।

गुजरात की टीम इस सीजन में अब तक स्थिरता की मिसाल रही। टीम ने पांच मैचों में सिर्फ 13 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया, वो भी तब जब कप्तान शुभमन गिल एक मैच में चोट के कारण बाहर रहे। टीम लगातार तीन मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की कहानी बिल्कुल उलट। टीम को चोट और खराब फॉर्म दोनों से जूझना पड़ा और अब तक 17 खिलाड़ी मैदान में उतार चुकी है। नतीजा- 4 मैचों की लगातार हार।

गुजरात की ताकत टॉप ऑर्डर
गुजरात टाइटंस की ताकत उनकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी है। साई सुदर्शन और जोस बटलर के साथ गिल की तिकड़ी टीम का ज्यादातर भार संभाल रही है। हालांकि मिडिल ऑर्डर को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स और वॉशिंगटन सुंदर अभी तक बल्लेबाजी में खास योगदान नहीं दे पाए हैं।

मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही
मुंबई इंडियंस के पास मौका है कि वे गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर पर शुरुआत में ही दबाव बनाएं। लेकिन उनकी गेंदबाजी इस सीजन में कमजोर रही है और काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर निर्भर है, जो अभी तक विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।

गुजरात अपनी टीम में बदलाव नहीं करेगी
टीम न्यूज की बात करें तो गुजरात शायद अपनी जीत वाली प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करेगी। वहीं मुंबई के लिए अच्छी खबर है कि रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर फिट हो चुके हैं। रोहित की वापसी से टीम का संतुलन बेहतर हो सकता है। हालांकि विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन को लेकर MI को कठिन फैसला लेना पड़ सकता है।

इस मैच में मोहम्मद सिराज पर भी नजर रहेगी, जिनकी पावरप्ले इकॉनमी शानदार रही है। दूसरी ओर शेरफेन रदरफोर्ड की भूमिका MI के लिए अहम होगी, लेकिन उन्हें सही बैटिंग पोजीशन देना चुनौती बना हुआ है।

गुजरात की तेज गेंदबाजी यूनिट बेहतर
आंकड़ों की बात करें तो गुजरात टाइटंस की तेज गेंदबाजी इस सीजन की सबसे सफल रही है, जिसमें कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज शामिल हैं। वहीं MI के तेज गेंदबाजों का औसत बेहद खराब रहा है।

पिच रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद की यह सतह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा देती है। पिछले सात मैचों में चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। हालांकि 40 डिग्री की गर्मी और ओस का असर टॉस के फैसले को प्रभावित कर सकता है। अब देखना होगा कि स्थिर GT अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या संघर्ष कर रही मुंबई वापसी कर पाती है।

Mon, 20 Apr 2026 11:58:01 +0530

  Videos
See all

Akshaya Tritiya साईं बाबा को 27 तोले स्वर्ण हार भक्त की आस्था भेंट | Maharashtra |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:10:12+00:00

Udhampur खाई में गिरी बस 12 मौत कई घायल दर्दनाक हादसा | Jammu & Kashmir | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:08:35+00:00

Breaking News: UP मे CM योगी ने गेहूँ किसानों को दी बड़ी राहत | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:05:27+00:00

Breaking News: भारत कोरिया संबंध मजबूत राष्ट्रपति ली जे म्यूंग दौरा अहम बैठक | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:14:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers