Responsive Scrollable Menu

पिता ने पहले ही दी थी चेतावनी, बेटे की फिल्म फ्लॉप होते ही फूट पड़ा गुस्सा, डायरेक्टर की सरेआम लगाई थी क्लास

बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनका गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब उनके बेटे का एक बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गया. पिता ने फिल्म बनने के दौरान ही बेटे को आगाह किया था, मगर जब नतीजा सिफर रहा तो उन्होंने सरेआम डायरेक्टर की क्लास लगा दी. उन्होंने निर्देशक को गैर जिम्मेदार बताते हुए बेटे के पैसे और वक्त की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया. एक पिता की यह तल्खी आज भी गलियारों में मशहूर है.

Continue reading on the app

UPSSSC Recruitment 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) के 209 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (संख्या 11-परीक्षा/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। ​इच्छुक व योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 9 जुलाई 2026 तक  अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन के लिए आपको अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत की जा रही है।

​UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026

कुल पद: 209

पदों का विवरण

  • अनारक्षित (General): 88 पद
  • ​ओबीसी (OBC): 57 पद
  • ​ईडब्ल्यूएस (EWS): 20 पद
  • ​अनुसूचित जाति (SC): 39 पद
  • ​अनुसूचित जनजाति (ST): 05 पद

योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UP PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शॉर्टलिस्टिंग इसी स्कोर के आधार पर की जाएगी।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

​शारीरिक मानक:

  • पुरुष अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी): लंबाई कम से कम 167.7 सेमी होनी चाहिए।
  • ​पुरुष अभ्यर्थी (एसटी): लंबाई 160 सेमी अनिवार्य है।
  • ​पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी: लंबाई 162.6 सेमी होनी चाहिए।

​सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा।

​आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए प्रारंभिक ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क मात्र ₹25 निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 17 अप्रैल 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 जून 2026
  • ​आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • ​आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली के नाता तोड़ते ही कर्ज में डूबा One8 Commune , कोर्ट के आदेश के बाद लगा ताला

विराट कोहली के नाम से जाना जाने वाला बेंगलुरु का चर्चित one8 commune रेस्टोरेंट पर आखिरकार ताला लग गया है। शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर 2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था। 

हालांकि, विराट कोहली इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की बल्कि अपने ब्रांड One8 का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है। 

रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थई, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था। इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया। 

ये आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों औऱ बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया। 
Wed, 22 Apr 2026 15:02:46 +0530

  Videos
See all

Indore Girl Viral Video सरेआम युवती के साथ हैवानियत! बीच सड़क पर पीटा, घसीटा…| N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T10:15:09+00:00

Pahalgam News | Eknath Shinde ने पहलगाम में शहीद हुए Adil Hussain के परिजनों को सौंपा घर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T10:12:25+00:00

Pappu Yadav Statement:'70-80 प्रतिशत नेता...'पप्पू यादव का बड़ा खुलासा ! #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T10:10:07+00:00

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम Terrorist हमले की पहली बरसी, लोगों में अब भी गुस्सा कायम | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T10:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers