Responsive Scrollable Menu

भारत के जहाज पर फायरिंग के बाद ईरान ने चीन के जहाजों को रोका, बड़ा ऐलान!

क्या ईरान ने चीन को भी रोक दिया? एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने इंटरनेशनल शिपिंग और जियोपॉलिटिक्स में हलचल मचा दी है। चीनी नागरिकों के स्वामित्व और क्रू वाला जहाज लेकिन फिर भी होर्मुज स्टेट से गुजरने की इजाजत नहीं मिली। कैरियर सन प्रॉफिट जो पूरी तरह से चीनी स्वामित्व वाला था और जिसका क्रू भी चीनी नागरिकों से बना था उसे हॉर्मज स्टेट से गुजरने की इजाजत नहीं मिली। नतीजा इस जहाज को अचानक अपना रास्ता बदलना पड़ा और वापस लौटना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि इसमें इतना बड़ा क्या है? आम धारणा यह रही कि ईरान और चीन के बीच मजबूत रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते हैं और माना जाता था कि ईरान चीन के जहाजों को प्राथमिकता देता है लेकिन इस घटना ने उस धारणा को भी पूरी तरह से तोड़ दिया। ईरान का यह कदम बताता है कि होर्मुज स्टेट में फैसले पूरी तरह रणनीतिक और परिस्थितियों पर आधारित है। 

इसे भी पढ़ें: Iran में 'साइलेंट तख्तापलट'? कूटनीति पर IRGC का कब्जा, मोजतबा खामेनेई और अहमद वाहिदी बने नए पावर सेंटर

किसी भी देश को ऑटोमेटिक छूट नहीं मिलती है और सुरक्षा हालात के हिसाब से ही जहाजों को अनुमति दी जाती है। अब सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह बयान भारत में स्थित ईरानी काउंसलेट से आया। यानी यह संदेश सीधे भारत और दुनिया को दिया गया कि ईरान किसी के साथ पक्षपात नहीं करता। ना भारत के साथ, ना चीन के साथ, ना किसी और के साथ। हाल के घटनाक्रम पर नजर डालें तो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की खबरें आई। कुछ जहाजों को वापस लौटना पड़ा लेकिन कुछ भारतीय जहाजों ने सफलतापूर्वक रास्ता पार कर लिया। ऐसे में यह बयान एक तरह से डिप्लोमेटिक बैलेंस बनाने की कोशिश की जा रही है। अब बात करते हैं उस जहाज की यानी कि सन प्रॉफिट की। यह एक बल्क कैरियर है। यानी भारी मात्रा में सामान ले जाने वाला जहाज। इसके मालिक भी चीनी नागरिक थे और क्रू मेंबर भी। जब यह जहाज हॉर्म स्टेट के पास पहुंचा तो अचानक इसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। 

इसे भी पढ़ें: Middle East Tension | ओमान की खाड़ी में भारी तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद IRGC का ड्रोन हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थिति को देखते हुए जहाज को तुरंत रूट बदलना पड़ा और पीछे लौटना पड़ा। यह फैसला दिखाता है कि ईरान हर जहाज को अलग-अलग आधार पर आंक रहा है और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं कर रहा है। इस पूरी घटना को समझने के लिए थोड़ा बड़ा परिपेक्ष देखना जरूरी है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले हुए। इसके बाद ईरान ने होर्मुज स्टेट में कंट्रोल बढ़ा दिया। कई जगहों पर जहाजों को रोका गया था या फिर फायरिंग की गई जिसकी खबरें हमने आपको दिखाई भारत तक पर। ऐसे में ईरान अब महत्वपूर्ण जलमार्ग पर कड़ी निगरानी और चयनात्मक अनुमति की नीति अपना रहा है। यानी कि सेलेक्टिव एक्सेस और यही वजह है कि चाहे जहाज भारत का हो या चीन का हो हर किसी को समान रूप से जांचा जा रहा है। अब अगर हम भारत और चीन के जहाजों की स्थिति की तुलना करें तो एक दिलचस्प तस्वीर सामने आती है। कुछ भारतीय जहाजों ने जोखिम के बावजूद रास्ता पार किया जबकि एक चीनी जहाज को लौटना पड़ा। इससे साफ होता है। दिखता है कि ईरान का फैसला सिर्फ देश के आधार पर नहीं बल्कि तत्काल सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल फैक्टर्स पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर सन प्रॉफिट का वापस लौटना सिर्फ एक शिपिंग घटना नहीं यह एक बड़ा जिओपॉलिटिकल संकेत है। ईरान ने साफ कर दिया कि कोई भी देश विशेष नहीं है। 

Continue reading on the app

ईरान-अमेरिका के बीच टूटा सीजफायर, होर्मुज को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है?

अमेरिका ईरान के बीच दूसरी शांति वार्ता होने से पहले ही होर्मुज में बारूद बरसने लगा है। यूएस नेवी ने ईरानी कार्गो शिप को कब्जे में ले लिया जिसका ईरान ने भी विध्वंसक पलटवार किया है।  इसके बाद से होर्मुज पर टेंशन एक बार फिर से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तान में होने वाली वार्ता में शामिल होने से ईरान ने साफ इंकार कर दिया है। उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि टॉस्का नामक जहाज हॉर्मोज स्टेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डिस्ट्रयर यूएसएस क्रोंस ने रोक दिया है और जहाज ने चेतावनी को नजरअंदाज किया था। इसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोका और इसके बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग के विध्वंसक होने के आसार हैं और सबसे बड़ा सवाल क्या सीजफायर की मियाद खत्म होने से पहले ही एक बार फिर से जंग भड़क चुकी है। बारूद बरस रहा है। इसी पर खास मेहमानों के साथ करेंगे चर्चा। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran वार्ता से पहले Islamabad बना छावनी, Trump के दौरे की अटकलों पर 10,000 जवान तैनात

फिलहाल बातचीत से समाधान के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे। अमेरिका का डेलीगेशन इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरने वाला है। ट्रंप ईरान को धमका रहे हैं तो उधर ईरान झुकने को कतई तैयार नहीं है। ऐसे में बारूदी हमले का राउंड टू कभी भी शुरू हो सकता है। डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा डील करो नहीं तो फिर हमले होंगे। ईरान ने कहा शर्तें नहीं मानेंगे और ना ही इस्लामाबाद डेलीगेशन भेजेंगे। अमेरिका का रवैया ठीक नहीं। यानी साफ है की बात बनती नहीं दिखाई दे रही है। दूसरे दौर की शांति वार्ता खतरे में पड़ गई है और इसके लिए ईरान ने अमेरिका को ही जिम्मेदार ठहराया है। ईरान ने कहा अमेरिका की अत्याधिक मांगे बार-बार रुख बदलना और ट्रंप के विरोधाभासी बयान। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के लिए जासूसी कर रहे हैं मुनीर? ईरान में एंट्री से मचा बड़ा बवाल

मिडिल ईस्ट में शांति नहीं ला सकते। इस बीच होर्मुज की इन तस्वीरों ने तनाव और बढ़ा दिया है। दूसरे राउंड की बातचीत से पहले अमेरिका ने ईरान के कारगोशिप पर फायरिंग की है। ट्रंप का दावा है कि ईरानी जहाज ने होर्मुज में अमेरिकी नेवी की वार्निंग को नजरअंदाज किया। नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की। इसके बाद उसे बलपूक रोका गया और फिर उसे कब्जे में ले लिया गया और अब ईरानी जहाज अमेरिका के कब्जे में है। दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर सिर्फ होर्मुज ही नहीं बल्कि कई अहम मुद्दे हैं जिन पर अभी तक बात नहीं बन पाई है। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे। लेकिन ईरान ऐसा करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। यह ईरान के लिए पवित्र मिट्टी की तरह है। ट्रंप ने कहा ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम अनिश्चित काल के लिए रोकेगा। ईरान ने कहा हमारा परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है और जारी रहेगा। ट्रंप ने कहा होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहेगी तो ईरान ने कहा नाकेबंदी जारी रही तो दूसरे रास्ते बंद करेंगे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम होम पर कंट्रोल और लेबनान में सीज फायर जैसे मुद्दों को लेकर पिछली शांति वार्ता विफल हो गई थी। अमेरिका फिर से इन्हीं मुद्दों पर दबाव बनाएगा। यह ईरान जानता है और इसीलिए ईरान ने इस बार इस्लामाबाद में अपना डेलीगेशन भेजने से इंकार कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

मुझे असंभव शब्द सुनना पसंद नहीं.., लगातार 5वीं जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर आत्मविश्वास से भरे

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान जारी है। टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 रन से हराया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये इस सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। 

वहीं मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान टीम के शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये बेहतरीन था, कुछ शॉट्स तो देखने लायक थे। इसके लिए काफी हिम्मत और संयम चाहिए होता है। मैं अभी कूपर और प्रियांश से बात कर रहा था, हम मजाक में ये चैलेंज कर रहे थे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारेगा। इनाम मेरा बैट है। इसका ज्यादा मतलब नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इससे हमें खुशी मिलेगी। मैं उन्हें ये नहीं बताता कि कैसे खेलना है। उनका अपना रूटीन और प्रोसेस है। 

अय्यर ने कहा कि मैच से पहले रिक्की बात करते हैं और मैं थोड़ा इनपुट दे देता हूं। बस इतना ही। हमारी टीम के ज्यादातर गेंदबाज इंटरनेशनल लेवल के हैं, आप देख सकते हैं कि वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा कर रहे हैं। बात सिर्फ सही तरीके से प्रदर्शन की थी, मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है आप खुद देख सकते हैं कि वे कैसे गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जब भी म पिच देखते हैं तो हमें उससे काफी संतुष्टि मिलती है। 

  जियो हॉटस्टार के शो believe में भी अय्यर ने पंजाब की टीम की जीत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे असंभव शब्द सुनना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं तो आप अपने माइंडसेट में बहुत स्पष्ट हो सकते हैं और निर्णायक फैसले ले सकते हैं। अय्यर ने कहा कि आखिरी गेंद डाले जाने तक मैच खत्म नहीं होता। मेरे लिए जीत ही सब कुछ है।  
Mon, 20 Apr 2026 13:35:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update Live: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:06:11+00:00

Namaz पढ़ने के फायदे गिना रही हैं Arth ब्रांड वाली Emcure कंपनी की हिन्दू मालकिन | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:12:14+00:00

America China War Starts LIVE: समुद्र में जंग | Ceasefire | Iran US Israel | Russia | Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:11:07+00:00

India Big Action on Iran LIVE Updates: भारतीय जहाज पर हमला कर फंसा ईरान | Attack on Ship | Israel US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:08:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers