Responsive Scrollable Menu

हट जाओ वरना उड़ा देंगे... भारत के बाद अब चीनी जहाज को भी खदेड़ा

होर्मुज में भूचाल आ चुका है। जंग फिर से कभी भी छिड़ सकती है और अब खबर है कि आईआरजीसी इस वक्त फिर से बेकाबू होती जा रही है जो सिर्फ इमाम मुस्तबा खामिनेई के इशारे पर काम कर रही है। दरअसल भारतीय जहाज पर हमले के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आई है और वह यह है कि चीन के जहाज को भी आईआरजीसी ने होर्मुज पार करने से रोक दिया है। उसे साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि अगर तुरंत वो पीछे नहीं हटा तो निशाना बनाया जा सकता है। यानी अब हालत यह हो गई है कि जिस चीन को अब तक ईरान का सबसे बड़ा साझेदार माना जा रहा था उसके जहाज को भी बिना इजाजत हो होर्मुज गुजरने नहीं दिया गया। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास की तरफ से खुद इस बात की पुष्टि की गई है कि सन प्रॉफिट नाम के चीनी जहाज को स्टेट ऑफ फोरमोस से वापस लौटना पड़ा। वजह साफ है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के जहाज पर फायरिंग के बाद ईरान ने चीन के जहाजों को रोका, बड़ा ऐलान!

आईआरजीसी ने क्लियर कर दिया है कि अब कोई भी जहाज बिना अलग-अलग मंजूरी के इस रास्ते से गुजर नहीं सकता। यानी ब्लैंकेट अप्रूवल जैसा कोई सिस्टम नहीं है। हर जहाज को अलग से क्लीयरेंस लेना होगा। इसका मतलब समझिए होर्मू अब जब पूरी तरह ईरान के कंट्रोल में है और वहां से गुजरना अब किसी भी देश के लिए आसान नहीं रह गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हो पाती। इससे पहले भारत के दो जहाजों पर फायरिंग की खबर आई थी। जिसके बाद भारत सरकार हरकत में आ गई। दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया गया। विदेश सचिव ने सीधे तौर पर अपनी नाराजगी जताई और साफ कहा कि हुरमुस से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भारत ने यह भी कहा कि व्यापारिक जहाजों पर हमला बेहद गंभीर मामला है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। हालांकि ईरान की तरफ से सिर्फ इतना कहा गया कि वो भारत की चिंता अपने अधिकारियों तक पहुंचाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ईरान ऐसा कर क्यों रहा है? 

इसे भी पढ़ें: ईरान की गद्दारी, भारत आने वाले जहाज पर मारी गोली, फिर हुए बड़ा खेल!

दरअसल फरवरी के आखिर से ही ईरान ने होर्मुज पर सख्त नियंत्रण लागू कर रखा है। पहले कहा गया था कि चीन भारत पाकिस्तान समेत कुछ देशों को छूट दी जाएगी। लेकिन अब जो हालात बन रहे हैं उससे साफ है कि ईरान अपने ही नियम बदल रहा है और हर जहाज को केस बाय केस आधार पर देख रहा है। यानी आज दोस्त कल रूप ऐसी स्थिति बन चुकी है। ईरान का मानना है कि हर जहाज को अलग से क्लीयरेंस लेनी होगी क्योंकि ऐसे वक्त में दुश्मन बहुत ज्यादा चौकन्ना है और वो किसी तरीके की हरकत कर सकता है। शायद इसी वजह से वो हर जहाज को रोक रहे हैं और फिर अपने नियम के मुताबिक उन्हें जाने की एक-एक करके क्लीयरेंस दे रहे हैं। सबसे अहम बात यह है इजराइल लेबनान सीज फायर के बाद ईरान ने होरबूज खोलने का ऐलान किया था। लेकिन कुछ ही वक्त बाद उसने यू टर्न लेते हुए इसे फिर से उसी पुराने कंट्रोल मोड में ला दिया। इसके पीछे की वजह बताई गई डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार दी जा रही धमकियां।

Continue reading on the app

‘इतने बड़े घर में एक ढंग का ताला तो लगवा लेते…’ पकड़े जाने पर चोरों ने और क्या कहा?

Varanasi Crime News: वाराणसी में हुई 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. लंका थाना क्षेत्र से हुई इस बड़ी चोरी में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी गए सभी सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

आईपीएल 2026 बड़े उत्साह के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं काले जादू को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्टैंड्स में बैठा एक फैन नींबू वाला टोटका करता दिख रहा है। इत्तेफाक से उसी समय साकिब हुसैन ने एक पुल डिलीवरी फेंकी और शिवम दुबे का आउट कर दिया। 

 इसके बाद इंटरनेट पर एक चिट्ठी वायरल होने लगी जिसे बताया गया कि चेन्नई की ओर से बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर इसकी शिकायत की गई है। हालांकि, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस चिट्ठी को फर्जी बताया है। इतना ही नहीं, इस दौरान ललित मोदी ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिससे हर कोई दंग रह गया। 

दरअसल, ललित मोदी ने एक्स में पोस्ट शेयर कर लिखा कि, इस बार ये नकली लग रहा है, लेकिन एक टीम के मालिक ने इस तरह की हरकत की थी। 

ललित मोदी ने आगे कहा कि उन्हें याद है उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें एक टीम का मालिक विरोधी टीम के साथ काला जादू कर रहा था। वो खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जागर टोटके कर रहा था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने 2011 सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था। जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे की इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।
Mon, 20 Apr 2026 14:16:06 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Protest: पटना की सड़कों पर भाजपा का 'आक्रोश मार्च' | Patna News | BJP | CM Mohan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:10+00:00

#shortvideo : मॉडिफाई बुलेट लेकर निकले, पुलिस ने पकड़ा! | Ambedkar Nagar #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:34+00:00

#shortvideo : जन सुनवाई में क्रिकेट मैच देखते नजर आया पुलिसकर्मी! | Shahjahanpur #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:41:31+00:00

US Big Attack on Iran Cargo Ship LIVE: US के कब्जे में ईरानी शिप! IRGC का बड़ा एक्शन! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers