साउथ अफ्रीका विमेंस टीम की दूसरे टी-20 में जीत:भारत को 8 विकेट से हराया; लौरा वोल्वार्ट-सुने लूस की शतकीय साझेदारी
भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। डरबन में खेले गए इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बावजूद मिडिल और लोअर ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने 148 रन का टारगेट 17.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट और सुने लूस ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, जिसने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शेफाली के 57 रन, फिर 48 रन पर 8 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। 13वें ओवर तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन था और वह 160 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने महज 48 रन के भीतर अपने आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रही अनुष्का शर्मा ने 28 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शेफाली ने 100वें मैच में लगाई फिफ्टी 22 साल की शेफाली वर्मा ने इस मैच के साथ ही अपने 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए। उन्होंने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने इस माइलस्टोन मैच में उन्होंने आक्रामक बैटिंग की। शेफाली ने मैच की चौथी ही गेंद पर छक्का जड़ा और सेखुखुने के दूसरे ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 14 रन बटोरे। हालांकि, उन्हें 28 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 31 गेंदों में करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। वह 57 रन बनाकर म्लाबा की गेंद पर आउट हुईं। सेखुखुने और ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने स्पिन और सीम दोनों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। टुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, नॉनकुलुलेको म्लाबा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय पारी 147 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ट और लूस की 106 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को लॉरा वोल्वार्ट और सुने लूस ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। वोल्वार्ट ने अपनी 15वीं टी-20 फिफ्टी लगाई, वहीं लूस ने पिछली 10 पारियों में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, दोनों जीत से पहले आउट हो गईं, लेकिन ताजमिन ब्रिट्स और एनेरी डर्कसन ने 17 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगे:पंजाब ने IPL 2026 का बेस्ट स्कोर बनाया, लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला; मोमेंट्स IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। पूरी खबर
IAS TRANSFER: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 40 आईएएस अफसर इधर से उधर, 15 जिलों के DM बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में रविवार (19 अप्रैल 2026) देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनात सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के तहत, 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए है। इसमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है। वहीं कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार, आईएएस नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक, श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा, दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर और अरविंद मल्लपा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव , रवींद्र कुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव व यूपीनेडा के निदेशक, हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक और अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रुति शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला को मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर, सुनील कुमार धनवता को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी और रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में इन 15जिलों के DM बदले गए
- झांसी: गौरांग राठी (पूर्व डीएम उन्नाव)
- सहारनपुर: अरविंद कुमार चौहान (पूर्व डीएम शामली)
- आगरा: मनीष बंसल (पूर्व डीएम सहारनपुर)
- बुलंदशहर: कुमार हर्ष (पूर्व डीएम सुल्तानपुर)
- लखीमपुर खीरी: अंजनी कुमार सिंह (पूर्व डीएम मैनपुरी)
- उन्नाव: घनश्याम मीना (पूर्व डीएम हमीरपुर)
- फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स (पूर्व डीएम अमरोहा)
- मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी (पूर्व डीएम औरैया)
- औरेया: ब्रजेश कुमार (पूर्व विशेष सचिव, मुख्यमंत्री)
- शामली: आलोक यादव (पूर्व उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण)
- हमीरपुर: अभिषेक गोयल (पूर्व विशेष सचिव, खाद्य सुरक्षा)
- अमरोहा: नितिन गौड (पूर्व उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण)
- सुलतानपुर: इंद्रजीत सिंह (पूर्व विशेष सचिव, ऊर्जा)
- रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका (पूर्व निदेशक, महिला कल्याण)
- श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग (पूर्व विशेष सचिव)
UP IAS Transfers Order
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



