Responsive Scrollable Menu

Pudina Shikanji Recipe: गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले पिएं पुदीने की शिकंजी, जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

Pudina Shikanji Recipe: गर्मी में जब सूरत की तपती धूप शरीर की सारी ऊर्जा और नमी सोख लेती है तब एक गिलास ठंडी शिकंजी किसी अमृत से कम नहीं लगती. अक्सर हम साधारण नींबू-पानी पीते हैं लेकिन अगर इसमें पुदीने का तड़का लगा दिया जाए तो यह न केवल स्वाद में लाजवाब लगता है बल्कि पेट को भी ठंडा रखने में मदद करता है. पुदीना अपने औषधीय गुणों के कारण पाचन के लिए बेहतरीन है और नींबू में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. फ्रेश फील करने के लिए पुदीने की शिकंजी एक ऐसा देसी ड्रिंक है जो ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है. ऐसे में अगर आप गर्मियों में घर से बाहर निकल रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में घर पर पुदीने की शिकंजी बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं. 

पुदीना शिकंजी सामग्री 

  • पुदीना के पत्ते 
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • सौंफ पाउडर
  • आधा चुटकी काला नमक
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • नींबू का रस
  • सोडा/पानी
  • बर्फ के टुकड़े 

पुदीने की शिकंजी रेसिपी (Pudina Shikanji Recipe In Hindi) 

पुदीने की शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप फ्रेश पुदीने के पत्ते, 2 बड़े नींबू का रस, 2 से 3 चम्मच चीनी, 12 छोटा चम्मच नमक,  12 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 2 से 3 गिलास ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े ले. फिर मिक्सी जार में पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, चीनी, काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को एक छलनी से छानकर जग में निकाल लें. जग में बचा हुआ ठंडा पानी या सोडा मिलाएं. इसके बाद गिलास में बर्फ डालें और तैयार पुदीना शिकंजी डालकर पुदीने के पत्तों से सजाकर घर पर आए मेहमानों को सर्व करें. आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा चाट मसाला और अदरक का रस भी मिला सकते हैं. 

 

पुदीने की शिकंजी पीने के फायदे (Pudina Shikanji Benefits) 

पाचन में सुधार: पुदीने में मौजूद एंजाइम पेट को ठंडा रखते हैं और एसिडिटी, गैस, बदहजमी व कब्ज को दूर करते हैं.

गर्मी से राहत और हाइड्रेशन: यह शरीर के तापमान को कम करती है, लू से बचाती है और गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखती है.

डिटॉक्स और वजन करें कंट्रोल: यह शरीर से विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार कर वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है.

ऊर्जा और ताजगी: पुदीने की सुगंध और नींबू का संयोजन थकान मिटाता है और सुस्ती दूर कर तुरंत एनर्जी देता है.

मुंह की दुर्गंध: पुदीने के एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों को ताज़ा करते हैं और मुंह के कीटाणुओं को खत्म करते हैं.

त्वचा के लिए फायदेमंद: नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Coconut Magnum Ice Cream Recipe: गर्मियों में घर पर ही बनाए शुगर फ्री नारियल आइसक्रीम, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपी

Continue reading on the app

अमेरिका ने अरब सागर में ऐसे किया ईरानी जहाज पर कब्जा, US मरीन ने जारी किया ऑपरेशन का VIDEO

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी दो सप्ताह के युद्धविराम की अवधि 21 अप्रैल को समाप्त हो रही है. इस युद्धविराम के खत्म होने से पहले ही क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने लगा है. ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर का उल्लंघन करने और अत्यधिक मांगों के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल ना होना के एलान किया है.

21 अप्रैल को समाप्त होगा 2 सप्ताह का युद्धविराम

इस बीच अमेरिका ने अरब सागर में एक ईरानी जहाज पर कब्जा कर लिया. अमेरिकी नौसेना की इस कार्रवाई के बाद ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाया और अमेरिकी सैन्य जहाजों पर ड्रोन हमला कर दिया. जिससे दोनों देशों के बीच एक बार फिर से तनाव को गहरा दिया. इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस ऑपरेशन का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें अमेरिकी मरीन कमांडर ईरान के जहाज को रोकर उसे अपने कब्जे में लेते हुए नजर आ रहे हैं. 

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सीजफायर के बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी कर रखी है. अमेरिका इस इलाके से गुजरने वाले हर जहाज पर नजर रख रहा है. इस बीच अमेरिकी नौसैनिकों ने नाकाबंदी वाले इलाके में आ रहे ईरानी झंडे वाले एक जहाज को रोका दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया. इससे पहले अमेरिका सैनिकों को ईरानी जहाज के चालक दल को चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया.

उसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने जहाज को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया. उसके बाद उसे कब्जे में ले लिया. अब अमेरिकी मरीन ने इस ऑपरेशन की एक वीडियो क्लिप जारी की है. जिसमें अमेरिकी मरीन हेलिकॉप्टरों से रस्सियों के सहारे अरब सागर में मौजूद ईरान के मालवाहक जहाज पर उतरते नजर आ रहे हैं.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो

इस वीडियो को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया है. वीडियो को जारी करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने लिखा कि मरीन सैनिक एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली (LHA 7) से रवाना हुए और 19 अप्रैल को अरब सागर के ऊपर उड़ान भरने के बाद M/V तूस्का जहाज पर सवार हो गए. इस वीडियो क्लिप में ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को जहाज पर उतरते हुए देखा जा सकता है.

CENTCOM ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अमेरिका की तरफ से ईरानी जहाज को छह घंटे तक कई बार चेतावनी दी गई. जब चालक दल ने चेतावनी नहीं मानी तो जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके बाद गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूएंस (DDG 111) ने पहले जहाज के स्पीड सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया. उसके बाद मरीन सैनिक हेलीकॉप्टर से रस्सियों के जरिए जहाज पर उतर गए और उस पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: भारत और उज़्बेकिस्तान ने शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, डस्टलिक-2026 के जरिए क्षेत्रीय सुरक्षा पर जोर

ईरानी जहाज पर कब्जे को लेकर ट्रंप ने किया था पोस्ट

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरानी झंडा वाले मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि ईरानी जहाज कथित तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था.

ये भी पढ़ें: US-Iran War: होर्मुज में ईरानी जहाज पर अमेरिकी नौसैना का हमला, तेहरान ने ड्रोन अटैक का दिया जवाब

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की अब एक नहीं, T20I में होगी 2 टीम, जानिए क्या है BCCI का मकसद?

BCCI अब टीम इंडिया की 2 टीम T20I में उतारने का मन बना रही है. इसके लिए IPL 2026 के बाद सुगबुगाहट तेज हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI का इरादा 30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का है, Mon, 20 Apr 2026 14:37:54 +0530

  Videos
See all

Snake Viral Video: सांपों की लिपटा-लिपटी, वीडियो वायरल | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:07+00:00

Kangana Ranaut Vs Mamata Banerjee: कंगना ने खोले बड़े राज !'इनका अपना एक सिंडिकेट' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:10:20+00:00

Russia-Ukraine War News LIVE: यूक्रेन ने कर दिया रूस पर हमला! | Putin | Zelenskyy | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:09:20+00:00

Iran-Israel War News: ईरान से ट्रंप की सीधी बातचीत का राज़ ? #ytshorts #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers