Responsive Scrollable Menu

20 अप्रैल 2026 का पंचांग: रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पूरा समय

20 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज के अनुसार, आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करते हुए रोहिणी नक्षत्र में स्थित रहेगा, जो सुख, समृद्धि और स्थिरता का संकेत देता है।

आज का पंचांग (20 अप्रैल 2026)

  • तिथि: तृतीया (07:28 तक), फिर चतुर्थी
  • नक्षत्र: रोहिणी (अगले दिन 02:08 तक)
  • योग: सौभाग्य योग (16:12 तक)

करण:

  • गारा (07:28 तक)
  • वणिजा (17:52 तक)
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • वार: सोमवार

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

  • सूर्योदय: 05:54 सुबह
  • सूर्यास्त: 06:31 शाम
  • चंद्रोदय: 07:49 सुबह
  • चंद्रास्त: 09:59 रात

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:47 से 12:38

अशुभ समय

  • राहुकाल: 07:28 से 09:03
  • यमगण्ड: 10:38 से 12:13
  • गुलिक काल: 13:47 से 15:22

दिन का चौघड़िया

  • शुभ: 09:02 – 10:37
  • चर: 13:46 – 15:21
  • लाभ: 15:21 – 16:56
  • अमृत: 16:56 – 18:31

रात का चौघड़िया

  • चर: 18:31 – 19:56
  • लाभ: 22:46 – 00:11
  • शुभ: 01:37 – 03:02
  • अमृत: 03:02 – 04:27

आज का विशेष महत्व
20 अप्रैल 2026 को चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर और रोहिणी नक्षत्र में स्थित होना बेहद शुभ माना जा रहा है। यह संयोग भौतिक सुख, आर्थिक स्थिरता और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है।

दिन का पहला भाग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, हालांकि राहुकाल और अन्य अशुभ समय में सावधानी बरतना जरूरी है। सही समय पर किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal 20 April: सोमवार को बड़ा उलटफेर! 4 राशियां लकी, 5 को रहना होगा अलर्ट; जानें हाल 

Continue reading on the app

हीरोइन बनीं गुजरात की पूर्व CM की नातिन Sanskruti Jayana, फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ से करेंगी डेब्यू, रियल लाइफ में हैं काफी ग्लैमरस

Sanskruti Jayana: फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ का ट्रेलर 15 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इस फिल्म से गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति जयना डेब्यू कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs RR: वैभव सूर्यवंशी मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे, मैच के बाद ऐसा क्या हुआ?

Vaibhav Sooryavanshi crying video: आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले के बाद एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने हर क्रिकेट फैन को छू लिया। राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच के बाद चर्चा वैभव सूर्यवंशी के आंसुओं की हो रही।

वैभव ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन वो टीम की हार को टाल नहीं सके और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। वैभव का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैच में वैभव ने 28 गेंदों में 46 रनों की तेज और आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी ने RR को मजबूत शुरुआत दी थी। लेकिन इसके बाद टीम का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

केकेआर ने राजस्थान को हराया
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। यह जीत उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि टीम ने लगातार छह हार के बाद सातवें मैच में पहली जीत दर्ज की। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। केकेआर के डगआउट में जश्न चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ RR के डगआउट में वैभव एक कोने में बैठे रोते नजर आए। वह अपनी कैप से चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी निराशा साफ झलक रही थी।

इस दौरान खेल भावना का भी शानदार उदाहरण देखने को मिला। केकेआर के एक सदस्य (कुछ रिपोर्ट्स में खिलाड़ी बताया गया) वैभव के पास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। यह पल फैंस को काफी पसंद आया।

वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे
वैभव इस सीजन में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने जज्बातों के कारण भी चर्चा में हैं। उनका स्ट्राइक रेट 260 से ज्यादा है और वे हर मैच में आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। लेकिन खास बात यह है कि वे अपने प्रदर्शन को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। फैंस का मानना है कि वैभव खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं। वे अक्सर आउट होने के बाद खुद से नाराज नजर आते हैं, भले ही उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दी हो।

कुल मिलाकर, यह घटना दिखाती है कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि जज्बातों का भी खेल है और वैभव जैसे युवा खिलाड़ी इसे पूरी ईमानदारी से जी रहे।

Mon, 20 Apr 2026 12:45:14 +0530

  Videos
See all

Udhampur खाई में गिरी बस 12 मौत कई घायल दर्दनाक हादसा | Jammu & Kashmir | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:08:35+00:00

Akshaya Tritiya साईं बाबा को 27 तोले स्वर्ण हार भक्त की आस्था भेंट | Maharashtra |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:10:12+00:00

Breaking News: भारत कोरिया संबंध मजबूत राष्ट्रपति ली जे म्यूंग दौरा अहम बैठक | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:14:25+00:00

Tamil Nadu News: तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री विस्फोट 23 मौत कई घायल, राहत जारी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T07:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers