Responsive Scrollable Menu

GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन, पिच रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

GT vs MI : आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 अप्रैल (सोमवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. IPL 2026 के इस मैच में MI जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी. तो वहीं GT मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी. उससे पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. 

GT vs MI पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस मैदान की तेज आउट फील्ड और पिच पर उछाल का फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. इस बैटिंग फ्रैंडली पिच पर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने के लिए जानते जाते हैं. यहां पर नई बॉल से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. वहीं गेंद पुराना होने के बाद स्पिनर्स एक्शन में नजर आते हैं. यहां पर काली और लाल दोनों मिट्टी की पिच मौजूद हैं, जो दोनों ही रनों से भरपूर हैं.

GT vs MI  वेदर रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के 30वें मैच पर बारिश का साया नहीं है. ये मैच फैंस को पूरा देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले में बारिश खलल नहीं डालेगी. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर 41 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 26 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. मैच के दौरान हवा चलने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी होगी. 

GT vs MI संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस - रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

GT vs MI  स्क्वाड

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार,

ये भी पढ़ें : GT vs MI: मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ

Continue reading on the app

ईरान की गद्दारी, भारत आने वाले जहाज पर मारी गोली, फिर हुए बड़ा खेल!

एक तरफ ईरान ने पाकिस्तान के बंकर इन चीफ असीम मुनीर को गले लगाया तो दूसरी तरफ स्टेट ऑफ हॉर्मोस में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ईरान अब बयानबाजी कर रहा है कि यह सब कुछ कंफ्यूजन में हो गया।  बता दें कि जिस वक्त ईरान ने भारत आने वाले जहाज पर फायरिंग की, तो उस जहाज के कैप्टन ने ईरान को एक ऑडियो मैसेज भेजा। दरअसल, यह फायरिंग तब हुई जब ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान कर दिया। जिस वक्त ईरान ने यह ऐलान किया, उस वक्त दो जहाज भारत की तरफ आ रहे थे। इन दोनों जहाजों को भारत आने की इजाजत भी थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान के सैनिकों ने इन जहाजों पर गोली चला दी। 

इसे भी पढ़ें: भारत के जहाज पर फायरिंग के बाद ईरान ने चीन के जहाजों को रोका, बड़ा ऐलान!

इन दोनों जहाजों को अपना रास्ता बदलने और पश्चिम की ओर वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। आपको बता दें कि इन जहाजों में 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था। हैरानी की बात देखिए कि भारत सरकार दो बार ईरान के लोगों को भारी मात्रा में राहत सामग्री भेज चुकी है। लेकिन इसके बावजूद ईरान ने भारत की तरफ आने वाले जहाज पर गोली चलाई। ईरान की इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने रात में ही ईरान के राजदूत को तलब कर लिया। उनसे पूछा गया कि ऐसी घटना क्यों की गई है? 

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच टूटा सीजफायर, होर्मुज को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है?

बहरहाल, जहाज के कैप्टन ने ईरान के सैनिकों से कहा कि आपने मुझे जाने की मंजूरी दी थी।  लेकिन आप फिर भी मेरे जहाज पर गोलियां चला रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। मुझे वापस जाने दीजिए। अब आप ही बताइए कि क्या ईरान ने भारत से गद्दारी नहीं की है? यह बात सही है कि ईरान और भारत के बीच सदियों पुराना रिश्ता रहा है। भारत और ईरान की सभ्यताओं के बीच भी रिश्ता जरूर रहा होगा। लेकिन जब से ईरान पर इस्लाम हावी हुआ उसके बाद से भारत और ईरान के बीच रिश्ते सिर्फ व्यापारिक ही रहे हैं। ऐसे में जब भी कोई लिबरल और वामपंथी ईरान की गलतियों पर पर्दा डालते हुए आपसे यह कहे कि हमारे ईरान से रिश्ते काफी पुराने हैं तो इमोशनल होने की बजाय आप उन वामपंथियों को यह बता दीजिएगा कि ईरान से रिश्ते जरूर रहे होंगे, लेकिन ईरान की गद्दारी हम नहीं झेलेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL इतिहास के 19 साल में सिर्फ 4 खिलाड़ी, जिनको मिले दाम, उन्होंने दिखाया अपना काम, महंगी नीलामी का कड़वा सच

2008 से 2026 तक के IPL इतिहास में सिर्फ 4 बार ही सबसे महंगे खिलाड़ी अपनी कीमत के साथ न्याय कर पाए हैं. बाकी मौकों पर ये ‘नीलामी के महाराजा’ अक्सर उम्मीदों के बोझ तले दबते नजर आए हैं. Mon, 20 Apr 2026 14:16:28 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Protest: पटना की सड़कों पर भाजपा का 'आक्रोश मार्च' | Patna News | BJP | CM Mohan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:10+00:00

Strait Of Hormuz News LIVE: अमेरिकी युद्धपोत के उड़े परखच्चे? | Trump | Mojtaba | Ceasefire | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:07+00:00

#shortvideo : जन सुनवाई में क्रिकेट मैच देखते नजर आया पुलिसकर्मी! | Shahjahanpur #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:41:31+00:00

US Big Attack on Iran Cargo Ship LIVE: US के कब्जे में ईरानी शिप! IRGC का बड़ा एक्शन! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers