नीतीश के शपथ लेने के बाद क्यों नहीं हुआ सीएम पद पर मंथन, क्या पलटी तो नहीं मारने वाले हैं सुशासन बाबू?
बिहार की सियासत में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है वो है अगला सीएम कौन होगा? दरअसल बिहार में बीते कुछ दिनों में लगातार नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए सीएम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर सुशासन बाबू की इस सीट पर कौन काबिज होगा. राजनीतिक गलियारों और सूत्रों की मानें तो इसका फॉर्मूला लगभग तय है. इस फॉर्मूले पर दिल्ली में होने वाली बीजेपी कौर कमेटी की बैठक में मुहर भी लगना थी, लेकिन नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की शपथ लेकर वापस घर यानी पटना लौट गए. ऐसे में सवाल हो रहे हैं कि क्या कुछ नया होने वाला है? कहीं नीतीश कुमार फिर पलटी तो नहीं मार देंगे?
क्यों उठ रहे सवाल?
नीतीश कुमार ने हाल में राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली. इसके लिए वह दिल्ली पहुंचे थे. बताया जा रहा था कि इसी शपत के बाद एनडीए एक बैठक होगी और इसी बैठक में तय होगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. लेकिन शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अचानक पटना रवाना होगए. उनके रवाना होने के चलते या फिर कुछ और कारणों से बैठक हो न सकी. ऐसे में एक बार फिर बिहार के सीएम के नाम के ऐलान को लेकर बिहार की जनता को मायूसी हाथ लगी. यही कारण है कि अब सवाल उठ रहा है कि आखिर के बिहार के सीएम के नाम का ऐलान करने में इतनी देरी क्यों हो रही है.
नीतीश के फैसले से नाराज कई कार्यकर्ता और नेता
बता दें कि जब से नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे तब से ही उन्हीं की पार्टी के एक धड़े में असंतोष है. इस असंतोष को कई बार पार्टी कार्यकर्ता और नेता जाहिर भी कर चुके हैं. इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को उस वक्त देखने को मिला जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली और इसके बाद अपने कार्यकर्ता और नेताओं का अभिवादन करने लगे.
उनके अभिवादन के दौरान ही कई कार्यकर्ता इसका विरोध करने गले. वो नीतीश कुमार से गुहार लगाने लगे कि आप अपना निर्णय बदलें. ये बहुत गलत हुआ है. बिहार को आपकी जरूरत है. जैसे हवाले भी दिए जाने लगे. हालांकि नीतीश कुमार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह हाथ जोड़ते हुए वहां से रवाना हो गए. इसके बाद खबर आई कि नीतीश कुमार पटना के लिए ही निकल पड़े हैं.
क्या कहीं कोई मतभेद तो नहीं?
दिल्ली में नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी पहुंच थे. ऐसे में ये माना जा रहा था कि इस दौरे पर ही नए सीएम का चेहरा सामने आ जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. न तो बैठक हुई और न ही नए सीएम को लेकर किसी तरह का कोई ऐलान हुआ. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं कोई मतभेद तो नहीं हुआ है. क्या फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन रही है. क्योंकि जब तक बातचीत ही नहीं होगी तब तक नाम पर सहमति बनने या न बनने पर भी अटकल लगाना मुश्किल है.
सीएम रेस में कौन आगे
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू से ही सबसे ज्यादा नाम जिसका चल रहा है वह नाम है सम्राट चौधरी का. जी हां सम्राट चौधरी को लेकर न सिर्फ नीतीश कुमार कई बार इशारा कर चुके हैं बल्कि ये माना भी जा रहा है कि अगर बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री बनता है तो उसके लिए सम्राट चौधरी ही पहली पसंद हो सकते हैं. क्योंकि सम्राट नितिन नबीन के साथ-साथ अमित शाह के भी करीबी हैं. बिहार में राजद के सामने अगर कोई कद्दावर नेता खड़ा हो सकता है तो वह सम्राट ही है. बीते टर्म में वह बखूबी उपमुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं.
इसके अलावा दिलीप जायसवाल को भी पार्टी का मजबूत और अनुभवी चेहरा माना जा रहा है. वह कई बार मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा नित्यानंद राय से लेकर कोई नया चेहरा भी सामने आ सकता है. यही नहीं किसी महिला को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. क्योंकि बीजेपी ज्यादातर मौके पर सरप्राइज जरूर करती है.
यह भी पढ़ें - Bihar New CM: बिहार की राजनीति में बदलाव संभव, नए मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ी हलचल
Horoscope Today: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए
Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन है. आज की तिथि नवमी है और नक्षत्र उत्तराषाढ़ है. सूर्योदय सुबह 6:00 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:44 बजे होगा. चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक है, जिसमें कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना लाभकारी रहेगा. वहीं राहुकाल सुबह 9:11 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान नए काम करने से बचना चाहिए. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है अगर यात्रा जरूरी हो, तो केसर, दही और गुड़ का तिलक लगाकर तथा माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे यात्रा शुभ होगी.
आज का महामंत्र
आज का महामंत्र- “ॐ शं शनैश्चराय नमः” है, जो शनि देव को समर्पित है. इस मंत्र का जप करने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया के प्रभाव कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















