Horoscope Today: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए
Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन है. आज की तिथि नवमी है और नक्षत्र उत्तराषाढ़ है. सूर्योदय सुबह 6:00 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:44 बजे होगा. चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक है, जिसमें कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना लाभकारी रहेगा. वहीं राहुकाल सुबह 9:11 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान नए काम करने से बचना चाहिए. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है अगर यात्रा जरूरी हो, तो केसर, दही और गुड़ का तिलक लगाकर तथा माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे यात्रा शुभ होगी.
आज का महामंत्र
आज का महामंत्र- “ॐ शं शनैश्चराय नमः” है, जो शनि देव को समर्पित है. इस मंत्र का जप करने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया के प्रभाव कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
Entertainment News Live Updates: सनी देओल-निखिल नागेश भट्ट की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, चित्रांगदा सिंह का X अकाउंट हैक
Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं और ये धमाकेदार कमाई कर रही है. इस बीच इस हफ्ते मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) भी सिनेमाघरों में आ गई है और इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. दूसरी ओर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपने पापा की तरफ से मिले बर्थडे गिफ्ट की वजह से सुर्खियों में है. बताया जा रहा है कि उन्हें आलशान बंगला गिफ्ट में मिला है. वहीं, सनी देओल-निखिल नागेश भट्ट की अपकमिंग फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है. बर्थडे की बात करे तो भाभी जी घर पर हैं, एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही है. मनोरंजन से जुड़ी छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग पर बने रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



