Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: जहां देखो वहां वैभव, हर मामले में नंबर-1 बने 15 साल के सूर्यवंशी

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 2 अर्धशतक लगाए हैं और ये दोनों ही IPL 2026 में सबसे तेज हैं. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी वैभव ने बाकी बल्लेबाजों पर बढ़त हासिल कर ली है.

Continue reading on the app

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित था। फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का आरंभ हो रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया।

उन्होंने लिखा, वे महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करने में अग्रणी थे। प्रधानमंत्री ने लिखा, उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि फुले के प्रयासों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बनी।

शिक्षा को बनाया सशक्तीकरण का माध्यम

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि महात्मा फुले के प्रयासों के कारण ही शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बन सकी। मोदी ने कामना की कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक प्रगति और न्याय के पथ पर चलने के लिए निरंतर मार्गदर्शन देते रहें।

इसे भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रतिबद्ध आंध्र प्रदेश की सरकार! सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिया सुरक्षा और विकास का भरोसा

 

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती का अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए समानता और बंधुत्व के मार्ग पर चलने के संकल्प का दिन है। केंद्र सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठन इस पूरे वर्ष को उनके आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर रहे हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने दिया ये खास तोहफा

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया। 

शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज उनके सामने बेअसर नजर आए।

मैदान पर जो हुआ उसका तो गुवाहाटी के बारसापारा लेकिन असली फुल सर्कल मोमेंट मैच के बाद देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया। कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया। ये मैसेज तो छोटा था लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा था। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से मिली ये तारीफ वैभव के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। 
 
सूर्यवंशी की ये पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके शुरुआत हमले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 6 विकेट से जीत दर्ज की और 12 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।  
Sat, 11 Apr 2026 12:36:00 +0530

  Videos
See all

"तमीज के दायरे में रह कर बात कीजिये" , पाकिस्तान नेता को रुबिका की फटकार | #islamabadmeeting #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:13:17+00:00

Islamabad Meeting | परीक्षा की घड़ी आई... | #iranusceasefire #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:12:14+00:00

Bathinda में MRSPTU दीक्षांत 184 डिग्रियां वितरित तकनीकी शिक्षा पर जोर | Convocation Ceremony | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:16:12+00:00

PM Modi LIVE: PM Modi in West Bengal | Election rally in Katwa, Purba Bardhaman | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers