Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: 15 साल के सूर्यवंशी का विराट कोहली को खास मैसेज, लिखा- डियर वैभव...

Virat kohli Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम इस वक्त हर क्रिकेट फैन की जुबान पर है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने जिस अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत की, उसने सबको हैरान कर दिया। महज 15 साल की उम्र में उनका खेल किसी अनुभवी बल्लेबाज जैसा नजर आ रहा।

वैभव की इस शानदार फॉर्म पर अब क्रिकेट के दिग्गज भी मुहर लगा रहे। आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव के लिए एक खास मैसेज लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। कोहली ने राजस्थान रॉयल्स की कैप पर लिखा- 'डियर वैभव, वेल डन।' यह छोटा सा मैसेज युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बेखौफ बल्लेबाजी की। पावरप्ले में उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों जैसे भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड पर हमला बोल दिया। आमतौर पर नए बल्लेबाज इन गेंदबाजों के सामने संभलकर खेलते हैं लेकिन वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत मिली और टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। कप्तान रियान पराग की अगुआई में टीम ने 12 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी का असर उनके आंकड़ों में भी साफ दिख रहा। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन बना लिए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।

वैभव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक युवा खिलाड़ी, जो बिना किसी दबाव के बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी हो रहा, और फिर उसे खुद विराट कोहली से सराहना मिलती है-यह किसी सपने जैसा है। अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे बड़े स्टार बन सकते हैं और भारतीय क्रिकेट को एक नया चमकता हुआ सितारा मिल सकता है।

Continue reading on the app

Pomegranate Juice: दिल को स्ट्रॉन्ग बनाता है अनार का जूस! इम्यूनिटी बूस्ट होती है; गज़ब के हैं 6 फायदे

Pomegranate Juice: गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, सेहतमंद रहने के लिए लोग अब प्राकृतिक चीजों की ओर तेजी से लौट रहे हैं। इन्हीं में से एक है अनार का जूस, जिसे पोषण का पावरहाउस माना जाता है। स्वाद में हल्का मीठा और ताजगी से भरपूर यह जूस न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां खानपान का संतुलन बिगड़ जाता है, वहां अनार का जूस एक आसान और असरदार विकल्प बनकर उभरता है। डॉक्टर भी इसे नियमित रूप से पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

अनार का जूस पीने के 6 फायदे

दिल को रखे स्वस्थ
अनार का जूस दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो अनार का जूस आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है।

खून की कमी दूर करता है
अनार आयरन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। नियमित सेवन से एनीमिया की समस्या में सुधार देखा जा सकता है।

Curd Onion Chutney: हर खाने का स्वाद बढ़ाएगी दही-प्याज की चटनी, मिनटों में तैयार होने वाली ये देसी रेसिपी

Body Odour in Summer: गर्मी में पसीने की बदबू परेशान करती है? जानें फ्रेश रहने के स्मार्ट तरीके

गर्मी का सुपर ड्रिंक: सत्तू की लस्सी से मिलेगी जबरदस्त एनर्जी! ठंडक और ताकत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

स्किन को बनाए ग्लोइंग
अनार का जूस त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

पाचन तंत्र को सुधारता है
अनार का जूस पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंतों को साफ रखता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अनार का जूस आपके डाइट प्लान का हिस्सा बन सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर के मैनेजर से BCCI ने मांगा जवाब, मैच के बीच चला रहे थे फोन, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को लेकर एक विवाद खड़ा हो चुका है। दरअसल, मैच के बीच डगआउट में बैठकर फोन चलाने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है और अब इस पर बीसीसीआई ने भी उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नए अपडेट के मुताबिक बोर्ड ने 48 घंटे में फ्रेंचाइजी के मैनेजर से जवाब मांगा है। 

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के फोन चलाने के मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड की एंटी करप्शन सेक्योरिटी यूनिट ने अगले 48 घंटे में भिंडर से जवाब मांगा है। 

हालांकि, इस बीच एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, ये पूरा मामला रोमी भिंडर के मेडिकल कारणों से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार भिंडर के दोनों फेफड़े सिकुड़ चुके हैं। इसी कारण उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख की जरूरत रहती है। इसके चलते वह नागपुर के हॉस्पिटल में एडमिट भी रह चुके हैं। 

वहीं ये भी पता चला है कि उनका इस कारण इधर 10 किलो वजन भी घटा है और वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर सकते, सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते। उन्हें नियमों की जानकारी है और इसको जानते हुए उन्होंने सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए फोन का इस्तेमाल किया। 

 क्या कहता है नियम?
आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। जबकि मैच के बीच सिर्फ टीम के एनालिस्ट ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं। यानी डगआउट में किसी भी अन्य टीम ऑफिशियल को मैच के बीच फोन चलाने या लैपटॉप इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है। 
Mon, 13 Apr 2026 16:57:51 +0530

  Videos
See all

Bihar New Cabinet Expansion: बिहार के नए मंत्रिमंडल में कितने मुस्लिम कितनी महिलाएं? | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:15:00+00:00

#shorts: अलविदा सुरों की रानी आशा भोसले | #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #antimsanskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:16:21+00:00

Labour Protest: नोएडा में प्रदर्शनकारी मजदूरों के बीच टीम सुदर्शन | #upnews #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:13:08+00:00

#shorts: नम आंखों से आशा भोसले को दी गईअंतिम विदाई #ashabhosle #lastrites #AshaBhosleLastVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T12:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers