Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान!
Shreya Ghoshal New House: अपनी सुरीली आवाज से दिल जीतने वाली श्रेया घोषाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया घर है। सिंगर ने मुंबई के पॉश इलाके पर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 29.70 करोड़ रुपये है। श्रेया ने यह प्रॉपर्टी अपने माता-पिता के साथ मिलकर खरीदी है, जो उनके लिए एक खास निवेश माना जा रहा है।
कहां है यह अपार्टमेंट?
यह लग्जरी अपार्टमेंट वर्ली के प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ में स्थित है। यह इलाका मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा रिहायशी क्षेत्रों में गिना जाता है।
घर की खासियत
इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया करीब 2430 स्क्वायर फीट है, जबकि कुल एरिया लगभग 2750 स्क्वायर फीट है। इसके साथ तीन कार पार्किंग स्पेस भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़े - Bhooth Bangla trailer out: राजपाल यादव के डायलॉग्स ने मचाई धूम, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने दिया नॉस्टेल्जिया
स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन
इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए श्रेया घोषाल ने लगभग 1.78 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाए हैं। यह डील 1 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुई।
वर्ली क्यों है खास?
वर्ली मुंबई का एक प्रमुख रिहायशी इलाका है, जहां से शहर के कई बड़े बिजनेस हब और मुख्य इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि यह जगह सेलेब्रिटीज और बिजनेसमैन की पहली पसंद बनती जा रही है।
करियर पर नजर
श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘देवदास’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और कई सुपरहिट गाने दिए, जिससे वह आज देश की टॉप सिंगर्स में शामिल हैं।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Box Office: भारत में 18वें दिन 1000 करोड़ पार, जानें वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन
बंगाल चुनाव: ममता से मुस्लिमों का मोहभंग! बीरभूम में इतने परिवार BJP में हुए शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





