Responsive Scrollable Menu

भारत का खेल, दनादन रिफाइन होगा 90 लाख टन कच्चा तेल!

भारत सरकार ने राजस्थान के बाड़मेर में बन रही रिफाइनरी को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है जो सीधे आपकी जेब, देश की तिजोरी और दुनिया में भारत की साख से जुड़ा हुआ है। भारत का यह दाव कैसे दुनिया में हमें तेल हब बनाएगा और इस एक रिफाइनरी से राजस्थान और देश की किस्मत कैसे पलटेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट समिति ने राजस्थान के बालोतरा जिले के पंचपद्रा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए अपना खजाना पूरी तरह खोल दिया है। देखिए जब इस प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी तब इसकी लागत 43129 करोड़ आकी गई थी। लेकिन दोस्तों कोई भी बड़ा इंफ्रा प्रोजेक्ट जब समय के साथ आगे बढ़ता है तो कच्चे माल की कीमतें, नई तकनीक, नई जरूरत और प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ जाता है। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹89,459 करोड़ कर दिया है। यह लगभग ₹36,000 करोड़ का इजाफा हुआ है। साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम इसमें ₹8,962 करोड़ की अतिरिक्त इक्विटी डालेगा। अब इस पूरे प्रोजेक्ट में एचपीसीएल का कुल निवेश बढ़कर ₹1600 करोड़ हो जाएगा और साथ ही साथ भारत सरकार की अपनी भूमिका रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: World Bank-IMF मीटिंग से पहले बड़ा झटका, युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा

इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपनी बात रखी है एक बार। आप वो भी देखिए। सेकंड फैसला राजस्थान में एक बड़ी रिफाइनरी बन रही है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड। इसमें कुछ फैसले लिए गए जिसमें जो इक्विटी कंट्रीब्यूशन रहेगा उससे रिलेटेड और कॉस्ट का जो अपडेट है उससे रिलेटेड बहुत बड़ी रिफाइनरी बन रही है। जैसा आप सब जानते हैं कि भारत दुनिया का फोर्थ लार्जेस्ट रिफाइनर ऑलरेडी बन चुका है। हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी 258 मिलियन मेट्रिक टन्स पर एनम की कैपेसिटी है। अब इसमें 9 मिलियन मेट्रिक टन्स पर एनम की कैपेसिटी और बढ़ जाएगी। कमर्शियल ऑपरेशंस इस रिफाइनरी का जुलाई 2026 में चालू हो जाएगा। पंचपद्रा बालोत्रा में यह लोकेटेड है। 1 लाख कंस्ट्रक्शन जॉब्स इसके टोटल क्रिएट हुए हैं। और जब ऑपरेशनल हो रही है। अभी सारी टेस्टिंग वगैरह चल रही है। पाइपलाइन भी मुंद्रा से बन गई है। तो करीब 10,000 डायरेक्ट जॉब्स ड्यूरिंग दी ऑपरेशंस रहेगा और बहुत सारे इनडायरेक्ट जॉब्स रहेंगे। दो क्रूड इसमें रहेंगे। एक तो क्रूड रहेगा जो राजस्थान में मिलता है। दूसरा जो इंपोर्टेड क्रूड होगा वो वो भी यहां पर रिफाइन होगा।  

इसे भी पढ़ें: Kuwait ने Iran पर लगाया Drone Attack का आरोप, Saudi की महत्वपूर्ण आयल पाइपलाइन हमले में क्षतिग्रस्त

यहां आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत तेल रिफाइनिंग के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। हम केवल अमेरिका, चीन और रूस से पीछे हैं। भारत की कुल ऑयल रिफाइनिंग कैपेसिटी लगभग 258 से 260 एमएमटीपीए है। हमारे पास Reliance की जामनगर रिफाइनरी है जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी मानी जाती है। अच्छा सरकार यही रुकने वाली नहीं है। 2030 तक हमारा लक्ष्य अपनी क्षमता को बढ़ाकर 450 से 500 एमएमटी तक ले जाने का है। यानी हम बहुत जल्द टॉप थ्री में जगह बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां एक बात और साफ कर दें अक्सर लोग समझते हैं कि रिफाइनरी का मतलब सिर्फ पेट्रोल और डीजल बनाना है। ये दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं।

Continue reading on the app

दिल खुश कर देगा ये वायरल वीडियो, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग

दिल खुश कर देगा ये वायरल वीडियो, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: आज विराट कोहली, कल वैभव सूर्यवंशी… जल्द बनेंगे RCB के नए पोस्टर बॉय!

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं लेकिन क्या करियर को ऊंची उड़ान देने के लिए उन्हें अपनी मंजिल भी बदलनी पड़ेगी? क्या उनकी ये मंजिल RCB में हो सकती है? Fri, 10 Apr 2026 13:16:06 +0530

  Videos
See all

BJP Manifesto for Bengal : TMC Vs BJP, बंगाल का रण, बीजेपी का संकल्प!| Assembly Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:06:22+00:00

BJP Manifesto: पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने संकल्प पत्र किया जारी | West Bengal Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:15:00+00:00

Bombay High Court EVM Check Order: EVM की होगी जांच! #shorts | Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:01:14+00:00

Bijnor News: दुल्हन का शादी से इनकार, वर वधु पक्ष में हुई मारपीट! #shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:07:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers