Responsive Scrollable Menu

बॉल मेरे एरिया में आती है तो जोर से मारता हूं, चाहें बॉलर कोई भी हो... LSG का नया हीरो मुकुल चौधरी

मुकुल चौधरी ने मैच के बाद कहा कि मेरे पिता जी का शादी से पहले सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. मुकुल अपना आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को मानते हैं.

Continue reading on the app

World Bank-IMF मीटिंग से पहले बड़ा झटका, युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि ईरान युद्ध विश्व अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को प्रभावित कर रहा है और इससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि मुद्राकोष अगले सप्ताह विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमान को कम करेगा। उन्होंने अगले सप्ताह होने वाली आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठकों से पहले अपने संबोधन में कहा, ‘‘अगर यह झटका न लगा होता, तो हम वैश्विक वृद्धि के पूर्वानुमान को बढ़ा रहे होते। लेकिन अब हम... वृद्धि के अनुमान में कमी करने जा रहे हैं।’’ पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया के अधिकतर देशों से आयात पर व्यापक कर लगाने के फैसले के बावजूद विश्व अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखायी थी।

जनवरी में, 191 देशों की सदस्यता वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने वैश्विक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया था और अगले मंगलवार को अपने नए पूर्वानुमान जारी करते समय इसे फिर से बढ़ाने के लिए तैयार था। लेकिन 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध ने सब कुछ बदल दिया। इस संघर्ष ने तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों को बढ़ा दिया, तेल रिफाइनरियों, टैंकर टर्मिनल और अन्य ऊर्जा बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाया, दुनिया भर के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उर्वरक की आपूर्ति बाधित की और कंपनियों तथा उपभोक्ताओं के भरोसे को ठेस पहुंचाई। अमेरिका और ईरान ने मंगलवार को युद्धविराम की घोषणा की। फिर भी, आईएमएफ की प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अगर शांति स्थायी भी होती है तो भी वृद्धि की गति धीमी होगी।’’

जॉर्जीवा ने कहा कि उप-सहारा अफ्रीका और छोटे द्वीपीय देश ऊर्जा संकट के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं। विश्व भर में, सरकारों के पास खर्च में वृद्धि और कर कटौती के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देने की सीमित क्षमता है क्योंकि उनका ऋण पहले से ही बहुत अधिक है। जॉर्जीवा ने नीति निर्माताओं से आग्रह किया कि वे निर्यात सीमित करने और मूल्य नियंत्रण लागू करने जैसे ‘अकेले कदम’ उठाकर स्थिति को और खराब न करें।

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक! श्रेयस अय्यर की बहन के साथ बदतमीजी, ऑनलाइन मिली धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा डिलीट

Shreyas Iyer sister targeting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ऑनलाइन धमकी मिली है. धमकी के बाद श्रेष्ठा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से केकेआर के लिए बनाया एक वीडियो उन्होंने डिलीट कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है. Fri, 10 Apr 2026 12:18:20 +0530

  Videos
See all

UP Final Voter List: UP में अब 13.39 करोड़ वोटर, फाइनल लिस्ट पर BJP-SP को सुनो |Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:16+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ट्रंप का एक और ऐलान | Attack on Lebanon | Middle East | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:15:22+00:00

Amit Shah Live: पश्चिम बंगाल में BJP का घोषणा पत्र |West Bengal Assembly Election | BJP Manifesto #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:17:27+00:00

Hezbollah Missile Attack :हिजबुल्लाह ने फिर किया मिसाइल अटैक| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers