KKR Rovman Powell: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार मिली. इस हार के साथ-साथ केकेआर के खिलाड़ी अंपायर के फैसले से भी काफी निराश हैं. मैच में अंपायर ने फिन एलन को विवादस्पद तरीके से आउट दिया, जिसकी रोवमैन पॉवेल ने आलोचना की है.
भारतीय सेलिब्रेटी शेफ संजीव कपूर आज यानी की 10 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर भारतीय घर में उनका नाम चर्चा में रहता है। पद्मश्री से सम्मानित संजीव कपूर सिर्फ एक शेफ नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। वह 9 देशों में विभिन्न ब्रांडों के तहत अपने 65 रेस्तरां चला रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शेफ संजीव कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
पंजाब में 10 अप्रैल 1964 को संजीव कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बैंकर और मां एक गृहिणी थीं। 1980 के दशक में संजीव कपूर के पास इंजीनियर या डॉक्टर बनने का ऑप्शन था। लेकिन कुछ अलग करने की ललक उनको कुकिंग में ले गई। वहीं धीरे-धीरे यह उनका पैशन बन गया।
होटल मैनेजमेंट
साल 1981 में उन्होंने दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्टर में एडमिशन लिया। लेकिन उन्होंने होटल प्रबंधन संस्थान में पढ़ने का फैसला किया। संजीव कपूर ने होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली। अपने साथियों से कुछ अलग करने की चाह में वह इस कदर खो गए, लेकिन उनको रसोई रास आने लगी।
कम उम्र में हासिल की कामयाबी
वहीं 28 साल की उम्र में संजीव कपूर मुंबई से सेंटॉर होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ बनने में कामयाब रहे। वह बहुत जल्दी टॉप पर पहुंच गए। संजीव कपूर के टेलीविजन सफर तब शुरू हुआ, जब साल 1992 में चैनल ने कुक शो के लिए उनसे संपर्क किया था। शुरूआत में उस शो का नाम 'श्रीमान बावर्ची' था। लेकिन संजीव कपूर को यह नाम पसंद नहीं था। काफी सोच-विचार के बाद इसका नाम बदलकर 'खाना खजाना' कर दिया गया।
यह शो 1 घंटे का था और सप्ताह में एक बार प्रसारित होता था। इसमें वह दोनों को देशी और विदेशी व्यंजनों को बनाने का सरल तरीका सिखाते थे। यह शो रिकॉर्ड 18 साल तक चला और 120 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया गया।
उपलब्धि
संजीव कपूर ने करीब 200 से ज्यादा कुकबुक लिखी हैं। साल 2001 में संजीव कपूर के खजाना ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया। वह खाना खजाना नामक एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। जोकि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेलीविजन शो के लिए कंटेंट बनाता है।
RR vs RCB: आईपीएल 2026 में इस वक्त दो टीमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स। सीजन शुरू होने से पहले जहां इन दोनों टीमों को लेकर मालिकाना हक और वैल्यूएशन की बातें हो रही थीं, वहीं अब फोकस पूरी तरह मैदान पर आ गया। दोनों टीमों का अब तक का रिकॉर्ड बेदाग रहा है और शुक्रवार को होने वाला मुकाबला टॉप पोजिशन तय करने में अहम साबित हो सकता।
आरसीबी की ताकत उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। विराट कोहली एक बार फिर टीम के लिए लगातार रन बना रहे और उनका अनुभव टीम को मजबूती देता। वहीं नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खास तौर पर खतरनाक नजर आए।
आरसीबी का मध्यक्रम मजबूत मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड की जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही। खासकर डेथ ओवर्स में ये दोनों खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हैं।
राजस्थान की ताकत सलामी जोड़ी दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे। दोनों ने इस सीजन में पावरप्ले में अब तक विकेट नहीं गंवाया और 74, 69 और 59 जैसे स्कोर खड़े किए। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग को अभी ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन यह मैच उनके लिए खुद को साबित करने का मौका हो सकता। वहीं टीम में शिमरॉन हेटमायर और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।
संदीप का कोहली से सामना गेंदबाजी में बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी शानदार प्रदर्शन कर रहे। खास बात यह है कि भुवनेश्वर का रिकॉर्ड कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने वाले संदीप शर्मा जैसा ही मजबूत है- संदीप ने कोहली को 7 बार आउट किया है।
राजस्थान बिना बदलाव के साथ उतर सकती टीम न्यूज की बात करें तो राजस्थान की टीम बिना बदलाव के उतर सकती है जबकि RCB के लिए जोश हेजलवुड का खेलना अभी भी मुश्किल लग रहा। ऐसे में टीम अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतर सकती।
पिच रिपोर्ट बल्लेबाजों के लिए अच्छी खबर है। पिच पर अच्छा उछाल और समान बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान रहेगा। इसी मैदान पर हाल ही में राजस्थान ने 11 ओवर के मैच में 150 रन बना दिए थे।
आरसीबी ने 10 में से 9 अवे मैच जीते आंकड़ों की बात करें तो आरसीबी ने पिछले सीजन से अब तक 10 में से 9 अवे मैच जीते हैं, जो उनकी बड़ी ताकत है। वहीं डेथ ओवर्स में टिम डेविड के 19 छक्के सबसे ज्यादा हैं। कुल मिलाकर यह मुकाबला दो संतुलित टीमों के बीच है, जहां एक तरफ आरसीबी की मिडिल ऑर्डर ताकत है तो दूसरी ओर राजस्थान की मजबूत ओपनिंग। ऐसे में मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।