Responsive Scrollable Menu

युद्धविराम के ऐलान का कोई असर नहीं, इजरायल पर ईरान कर रहा घातक हमले, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद भी इजराइल पर लगातार हमले जारी हैं. बीते एक घंटे में एक हजार से ज्यादा छोटे बड़े इजराइली शहरों को मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की गई. 30 मिनट के अंदर तल अवीव में दो बार सायरन  की आवाज गूंजने लगी. न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता राहुल डबास ने ग्राउंस जीरों से हालात का ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि इंटरसेप्टर मिसाइल को हमलों को रोकने के लिए किया जा रहा है.  

ईरानी मिसाइल का अलर्ट जारी किया गया

बड़ा सवाल है कि क्या ईरान के 31 IRGC commander एक मत होकर युद्ध विराम के  लिए तैयार हैं या नहीं. केवल मध्य इजराइल नहीं बल्कि न्यूक्लियर पावर रिएक्टर, डेमोना और उसके आसपास के शहर बीरशिवा में ईरानी मिसाइल का अलर्ट जारी किया गया है. युद्धविराम के औपचारिक ऐलान के बाद ईरान की तरफ से इजराइल पर बड़े हमले हो रहे हैं. कई शहरों को निशाना बनाया जा रहा है. जरुशलम पर क्लस्टर बम मिसाइल से अटैक किया गया. एक घंटे में तीन बार तल अवीव को बनाया निशाना बनाया गया है. यहां पर लगातार सायरन बज रहे हैं. लगातार हो रहे हमले के कारण अमरीकी दूतावास की सुरक्षा को छोड़कर बंकर में शरण लेने पर कमांडो मजबूर हैं.  अभी तक युद्धविराम का जमीन  पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है. 

मिसाइलें सीधे अपने टारगेट को हिट कर रही हैं

ईरान ने अपनी मिसाइलों का मुंह तेल अवीव की तरफ खोल दिया है. इसकी वजह से भारी तबाही हो रही है. कुछ मिसाइलों को इजराइल इंटरसेप्ट कर पा रहा है. तो वहीं कुछ मिसाइलें सीधे अपने टारगेट को हिट कर रही हैं. जिससे परेशानी बढ़ी हुई है. जैसे ही सायरन बजता है लोग फौरन ही बंकर की तरफ भागने लगते हैं. तलावी में मंगलवार सुबह से ही सायरन बजने की शुरुआत हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. ईरान पर हमला कर रहे हैं. 

रिहाइशी इमारत तबाह और बर्बाद हो गई हैं

इसके जवाब में ईरान भी लगातार अटैक कर रहा है. अमेरिका ने ईरान के नागरिक आधारभूत ढांचे, ऊर्जा संयंत्र, तेल, रिफाइनरी, पुल और सामरिक रेलवे लाइन को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान भी मिसाइलों की लगातार बारिश कर रहा है. एक ही मिसाइल की वजह से बहु मंजिला पांच सितारा होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बिल्डिंग, ब्लॉक और रिहाइशी इमारत तबाह और बर्बाद हो गई हैं.

संयंत्र तेल के उत्पादन केंद्र ढहलते हुए नजर आएंगे और उसका असर केवल वहां तक सीमित हो यह जरूरी नहीं है क्योंकि उसका असर खाड़ी देशों पे भी होगा कतर ओमान यूएई सऊदी अरेबिया जहां पर ड्रोन से हमला किया जा सकता है. इस बीच न्यूज नेशन  ऐसे ही एक जमीन से 60 मीटर नीचे कार पार्किंग में तब्दील हुए हॉस्पिटल के अंदर पहुंचा. यहां ना सिर्फ युद्ध में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है बल्कि बड़ी संख्या में इजराइल डिफेंस फोर्स के घायल सैनिकों का भी इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान नहीं बल्कि इस देश ने निभाई अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर में अहम भूमिका, ऐसे माना तेहरान

Continue reading on the app

'उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में...' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?

Hardik Pandya on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले के साथ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 बॉल में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1 चौके और 5 छक्के ठोक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. वैभव ने 278.57 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 39 रनों की पारी खेलकर गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तहलका मचा दिया.

इस पारी की बदौलत उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 11 विकेट पर मात्र 123 रन बना पाई और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इस हार के बाद हार्दिक पांडया वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान जमकर वैभव की तारीफी की और उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी.

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की 39 रनों की विस्फोटक पारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'जिस तरह से उसने (वैभव सूर्यवंशी) खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है. उसी समय, इतनी सारी बातें करना. गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया. तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं. 

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशसवी जायसवाल ने भी तूफानी पारी खेलकर तहलका मचाया. उन्होंने 77 रनों की नाबाद पारी खेली. 32 बॉल का सामना करते हुए उन्होंने 10 चौके और 4 छ्क्के लगाए. जायसवाल ने भी 240.32 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और मैदान पर पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) ने धमाकेदार जीत दर्ज की.

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 11-11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना पाई और 27 रनों से मैच हार गई. 

ये भी पढ़ें : 'हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें...' राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें

Continue reading on the app

  Sports

18 साल पहले भी MI की हुई थी जमकर पिटाई, वैभव-यशस्वी की तरह एक लेफ्टी ने खूब कूटा, 231 का स्ट्राइक रेट, 42 गेंद पर 100

एडम गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जो आज भी टी20 क्रिकेट के इतिहास में 'क्लीन हिटिंग' का सबसे बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है. उस मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तान के असद रऊफ ने बताया कि गिलक्रिस्ट जिस अंदाज में गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे उसको देखकर बतौर अंपायर पहली बार डर लगा था Wed, 8 Apr 2026 13:15:29 +0530

  Videos
See all

Hoshiarpur में CM भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, युवाओं पर जोर | Punjab | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:45:51+00:00

Israel Attack: शिराज और कराज में सैन्य केंद्रों पर इजराइल के हमले की जानकारी | Middle East War |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:35:30+00:00

Trump Announces: Iran के साथ दो हफ्ते के सीजफायर से वैश्विक बाजार में हलचल | Middle East War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:38:48+00:00

Iran America Ceasefire: सीजफायर.. फिर बेकाबू हुआ ईरान! | Trump | Iran Israel War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers