Responsive Scrollable Menu

'उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में...' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?

Hardik Pandya on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले के साथ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 बॉल में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1 चौके और 5 छक्के ठोक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. वैभव ने 278.57 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 39 रनों की पारी खेलकर गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तहलका मचा दिया.

इस पारी की बदौलत उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 11 विकेट पर मात्र 123 रन बना पाई और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इस हार के बाद हार्दिक पांडया वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान जमकर वैभव की तारीफी की और उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी.

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की 39 रनों की विस्फोटक पारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'जिस तरह से उसने (वैभव सूर्यवंशी) खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है. उसी समय, इतनी सारी बातें करना. गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया. तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं. 

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशसवी जायसवाल ने भी तूफानी पारी खेलकर तहलका मचाया. उन्होंने 77 रनों की नाबाद पारी खेली. 32 बॉल का सामना करते हुए उन्होंने 10 चौके और 4 छ्क्के लगाए. जायसवाल ने भी 240.32 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और मैदान पर पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) ने धमाकेदार जीत दर्ज की.

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 11-11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना पाई और 27 रनों से मैच हार गई. 

ये भी पढ़ें : 'हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें...' राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें

Continue reading on the app

Allu Arjun Net Worth: 100 करोड़ का बंगला...आलीशान वैनिटी वैन, लैविश लाइफ जीते हैं पुष्पा स्टार, जानें नेटवर्थ

Allu Arjun Net Worth: पुष्पा बनकर धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन साउथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फेवरेट स्टार बन चुके हैं. अल्लू ने बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते वे साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार बन गए. 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन (Allu Arjun Birthday) मना रहे हैं. इस मौके पर जानते हैं कि कैसे अल्लू ने अपना करियर बनाया और करोड़ों की संपत्ति खड़ी की. 

एक्टर नहीं बनना चाहते थे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन  ने दो साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगु फिल्म 'विजेता' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही कमल हासन की फिल्म ‘स्वाति मुथ्यम’ में काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पुष्पा बनकर दुनियाभर में धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन कभी एक्टिंग नहीं करना चाहते थे. जी हां, अल्लू अर्जुन अपने करियर में कुछ और ही करना चाहते थे. इस बारे में एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा एक एनिमेटर बनने का सपना देखते थे और एक क्रिएटिव बिजनेस करना चाहते थे. 

पिता की वजह से फिल्मों में रखा कदम

दरअसल, अल्लू अर्जुन फिल्मी परिवार से तालुक्क रखते हैं. अल्लू अर्जुन के पिता का नाम अल्‍लू अरविंद है, जो जाने-माने फिल्‍ममेकर रह चुके हैं. ऐसे में पिता के तेलुगु फिल्म निर्माता होने के चलते उनके परिवार की ओर से उनपर एक्टिंग करने के लिए जोर दिया गया था. फिर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग के बाद अल्लू ने साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गंगोत्री' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया. हालांकि उन्हें पहचान साल 2004 में आई फिल्म आर्या से मिली. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-एटली की 'AA22xA6' में दीपिका पादुकोण के बाद इस हीरो की हुई एंट्री? इस खास रोल में आएंगे नजर

पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं अल्लू

फिल्म'आर्या' के बाद अल्लू अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया जिनमें 'परुगु', 'बनी द हीरो' ‘आर्या 2’ शामिल है. आर्या अल्लू अर्जुन के करियर को और ऊंचाईयों में ले गई. इसके बाद एक्टर ने डीजे, सूर्या, अला वैकुंठपुरुमुलु जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2021 में आई पुष्पा द राइज़ ने तो एक्टर कि किस्मत ही बदल दी. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं, साल 2024 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया ‘पुष्पा 2: द रूल’ जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया.

कितनी है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ?

अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में की जाती है. पुष्पा से पहले एक्टर एक फिल्म के लिए 150 से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की फीस लेते थे, लेकिन पुष्पा 2 में 300 करोड़ चार्ज कर एक्टर ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया. एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ (Allu Arjun Net Worth) के करीब है. हालांकि उनके परिवार की संपत्ति लगभग 6,000 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती  है. एक्टर के पास हैदराबाद में 100 करोड़ का बंगला है. इतना ही नहीं उनके पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन भी है और कई महंगी गाड़ियां और प्राइवेट जेट भी है. 

कहां से  करोड़ों कमाते हैं पुष्पा स्टार?

अल्लू अर्जुन के कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं है. उनके पास हैदराबाद में प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम  अल्लू स्टूडियो है. इससे भी एक्टर अच्छी कमाई करते हैं. इसके अलावा हैदराबाद के अमीरपेट में ही उनका AAA मल्टीप्लेक्स भी है. अल्लू अर्जुन एक लोकप्रिय अमेरिकन स्पोर्ट्स बार और रेस्तरां चेन के भी मालिक हैं और उन्होंने हेल्थकेयर ब्रांड में भी इवेंस्ट  किया है. इसके अलावा वो  ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पोस्ट से भी काफी कमाई करते हैं. अल्लू अर्जुन केएफसी, फ्रूटी, रेपिडो, हीरो मोटोकॉप, रेडबस और हॉटस्टार जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स भी करते हैं और प्रति ब्रांड से 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में क्रिस गेल और कोहली को पछाड़ा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने गुरुवार को टी20 क्रिेकट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में 31 वर्षीय बाबर ने 51 गेंद में ताबड़तोड़ 87 रन बनाए। इसी के साथ वे टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

बाबर ने ये कारनामा 338 पारियों में किया, जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 343 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 360 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को 368 और जोस बटलर को 405 पारियां लगी थीं। 

रिकॉर्ड बनाने के दिन बाबर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने नाबाद 87 रन की पारी खेली और नंबर तीन पर आए कुसल मेंडिस के साथ 191 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी की बदौलत पेशावर ने 20 ओवरों में 246 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और कराची को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 
Fri, 10 Apr 2026 13:27:00 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis:ईरान का साथ पाकिस्तान को पड़ेगा भारी?| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:30:15+00:00

Gonda News: महिला से मजाक करना पड़ गया भारी! #shorts | Viral Video | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:24:16+00:00

Yashwant Varma Breaking News: जस्टिस यशवंत वर्मा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी | Resignation | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:30:00+00:00

UP Voter List Update Live: यूपी में कटे 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम |UP Election 2027 |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T08:31:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers