दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद के साथी को बेल मिलेगी या जेल, SC ने पुलिस को दिया दो हफ्ते का टाइम
दिल्ली दंगा 2020 साजिश केस में उमर खालिद के साथ आरोपी तसलीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी की जमानत याचिका पर फिलहाल फैसला टल गया है और सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जवाब देने के लिए दो हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है.
CM Yogi in Gorkhpur: CM योगी की गोरखपुर को सौगात, शहीद बंधु पार्किंग का लोकापर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने घंटाघर स्मारक के सौंदर्यकरण अमर बलिदानी बंधु सिंह के नाम पर बने मल्टी लेवल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने अपने संबोधन में वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सबको करना होगा. मुख्यमंत्री ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे.
गुंडों और माफिया की जगह होगी. वहां उन्हें पहुंचा दिया जाएगा और उत्तर प्रदेश में दंगे, फसाद, अराजकता, गुंडागर्दी, लूट, खसोट के दिन अब लद गए हैं. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी बातें कही. कहा कि अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी अब है और इस दौरान कई बड़ी बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation















.jpg)



