Responsive Scrollable Menu

CM Yogi in Gorkhpur: CM योगी की गोरखपुर को सौगात, शहीद बंधु पार्किंग का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने घंटाघर स्मारक के सौंदर्यकरण अमर बलिदानी बंधु सिंह के नाम पर बने मल्टी लेवल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने अपने संबोधन में वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सबको करना होगा. मुख्यमंत्री ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे. 

गुंडों और माफिया की जगह होगी. वहां उन्हें पहुंचा दिया जाएगा और उत्तर प्रदेश में दंगे, फसाद, अराजकता, गुंडागर्दी, लूट, खसोट के दिन अब लद गए हैं. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी बातें कही. कहा कि अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी अब है और इस दौरान कई बड़ी बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही.

Continue reading on the app

कमाई में हिट, सेहत रखे फिट... चुकंदर के साथ किसान कर रहा सहफसली खेती, मुनाफा हो रहा डबल

Chukandar ki kheti: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक के किसान अशोक कुमार मौर्य ने पारंपरिक खेती के साथ चुकंदर की खेती शुरू कर अच्छी आय का रास्ता बनाया है. पहले वे सामान्य फसलें उगाते थे. लेकिन अपेक्षित मुनाफा नहीं मिल रहा था. हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने खेती को ही अपना पेशा बनाया और बाजार में चुकंदर की लगातार मांग देखकर इसकी खेती शुरू की. वे बताते है कि हाइब्रिड किस्म का चुकंदर बड़े आकार और गहरे लाल रंग का होता है, जिसकी पैदावार अच्छी मिलती है. जैविक खाद के उपयोग से उनकी फसल की मांग भी बढ़ी है. उन्होंने सहफसली पद्धति अपनाते हुए चुकंदर के साथ नालियों में करेला और खीरा भी लगाया है. पांच बिस्वा में खेती कर वे लगभग 5-6 कुंतल उत्पादन की उम्मीद कर रहे है. जिससे लागत कम और आय अधिक होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह का सामना किया, उसने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश के कारण यह मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन कम ओवर के बावजूद मुकाबले में रोमांच की कोई कमी नहीं रही हैं। राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं।

बता दें कि बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट लगाना बेहद मुश्किल माना जाता है, लेकिन सूर्यवंशी ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए अपना आत्मविश्वास दिखाया हैं। इसके बाद भी उन्होंने उसी ओवर में एक और छक्का जड़कर साफ कर दिया कि वह सिर्फ मौके का इंतजार नहीं करते, बल्कि मौके बनाना जानते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कई बड़े बल्लेबाज जैसे संजू सैमसन, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और निकोलस पूरन भी टी20 क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ छक्का लगाने में सफल नहीं हो पाए। ऐसे में एक किशोर खिलाड़ी द्वारा एक ही ओवर में दो छक्के लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी में मात्र 14 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें कई शानदार शॉट शामिल रहे। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और वह बाद में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख और माहौल दोनों बदल दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस तरह की बल्लेबाजी युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाती है। इतनी कम उम्र में बड़े मंच पर इस तरह का प्रदर्शन करना बताता है कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा नाम बन सकता है।
Wed, 08 Apr 2026 21:09:46 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Israel ने Lebanon में हमले तेज़ किए, Hezbollah के लड़ाके निशाने पर |US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:42+00:00

Breaking News: Noida के सेक्टर-126 में लापरवाही से एक Student की मौत, इलाके में मचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:12+00:00

Shorts | सांप को मुंह से लगाया और निकल गई जान | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:44:54+00:00

West Bengal: ‘वोटर लिस्ट से कटा BSF जवान का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers