Responsive Scrollable Menu

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पिछले साल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे लेकिन शादी से एक दिन पहले खबर आई कि ये  शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है फिर रिश्ता टूटने की खबरें भी आने लगी। लेकिन अब एक बार कहा जा रहा है कि स्मृति और पलाश का पैचअप हो गया है। 

बता दें कि, शादी टूटने के खबरों के बाद पलाश पर कई तरह के आरोप भी लगे। कहा गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया था जिस कारण से ये शादी टूटी। उसके बाद पलाश को लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर  खूब ट्रोल किया था। वहीं स्मृति मंधाना को लोगों का काफी सपोर्ट मिला था। 

हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। वहीं पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपों को सिर्फ बकवास करार दिया। अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने आने की उम्मीद जाग उठी है। 

दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद थे। इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। 

Continue reading on the app

ये 5 स्टार बैटर DC vs GT मैच में मचा सकते हैं तहलका, एक अकेले दम पर जीता देता है मैच, दूसरा ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि गुजरात टाइटंस दोनों मैच हार गई है. ऐसे में दिल्ली की टीम जीत के हैट्रिक लगाने चाहेगी. वहीं गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है जो तहलका मचा सकते हैं.

समीर रिजवी

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी की है. इस युवा खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए दोनों मैचों में समीर रिजवी ने मैच विंनिग पारी खेली. समीर रिजवी अब तक आईपीएल 2026 के में 2 मैचो में 2 अर्धशतकों के साथ 160 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनका औसत 160.00 और स्ट्राइक केट 163.26 का रहा है. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीसरे मैच में रिजवी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. 

केएल राहुल

केएल राहुल आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पहले मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें पवेलियन भेजा था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. उन्हें दीपक चाहर ने चलता किया था. ऐसे में अब केएल राहुल तीसरे मैच से फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. 

शुभमन गिल

आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की शुरुआत अच्छी रही है. पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ गिल ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए थे. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में गिल नहीं खेल पाए थे, क्योंकि फिट नहीं थे. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो सकती है. गिल इस मैच में बल्ले से तहलका मचा सकते हैं. 

जोस बटलर

जोस बटलर मीडिल ऑर्डर में गुजरात टाइटंस की जिम्मेदारी संभालते हैं. इतना ही नहीं बटलर टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं और मैच अकेले खत्म करने की झमता रखते हैं. हालांकि आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों मैचों में बटलर के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 38 रन बनाए थे. जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में सिईफ 26  रन बनाए थे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जोस बटलर एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाने चाहेंगे. 

साई सुदर्शन

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत की है. हालांकि पहले मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ वो सिर्फ 13 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साई सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में साई सुदर्शन बल्ले से तहलका मचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  DC vs GT मैच में बनेंगे ये 4 बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल और जोस बटलर समेत 4 खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

जो कहा, वो कर दिखाया... वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली ही गेंद को हवा में उड़ाया, नमन अवॉर्ड का वादा मैदान पर निभाया

Vaibhav suryavanshi hits six on bumrah first ball: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने साहस से सबको हैरान कर दिया है. वैभव ने आईपीएल में डेब्यू से पहले ही जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का प्लान बना लिया था . 15 साल के वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने महज 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.अनुभव और युवा जोश की इस जंग में वैभव की निडर बल्लेबाजी ने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं. Wed, 8 Apr 2026 17:42:20 +0530

  Videos
See all

"कांग्रेस ने समाज को हमेशा विभाजित किया" – Vishvas Sarang | Uniform Civil Code | MP Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:46:20+00:00

Jan Vishwas Bill: अदालतों पर बोझ होगा कम, छोटे अपराधों में केवल भुगतना पड़ेगा आर्थिक दंड | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:37:20+00:00

US-Israel-Iran War: 14 दिन बाद क्या करेगा Iran? #iranisraelwar #aajtak #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:38:53+00:00

Iran-US Ceasefire: सीजफायर के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान | China Pakistan | War New #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers