ईरान का अपरिचित दुश्मन? तेहरान और कोम में तबाही मचाकर हुआ गायब, इजराइल- अमेरिका भी हैरान
ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों तेहरान और कोम में रातों-रात हुई भीषण तबाही ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि इस विनाशकारी हमले के पीछे कौन है, यह अब भी एक रहस्य बना हुआ है। रिहायशी इलाकों से लेकर शरीफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी और गैस वितरण केंद्रों तक को निशाना बनाने वाला यह 'अपरिचित दुश्मन' हमला करके अचानक गायब हो गया, और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों— इजराइल और अमेरिका—ने भी अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
इसे भी पढ़ें: मंगलवार, रात 8 बजे, कयामत की घड़ी नजदीक... ट्रंप की अंतिम 24 घंटे की मोहलत, क्या टल पाएगा खाड़ी का युद्ध?
सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा। इस बीच, तेहरान में सोमवार तड़के हुए कई हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर किस चीज को निशाना बनाया गया।
युद्ध के कारण ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय खाली है। इस विश्वविद्यालय पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है। रिवोल्यूशनरी गार्ड और अन्य सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं।
इसे भी पढ़ें: SGPC Amritsar Meeting | बेअदबी पर आर-पार का फैसला? SGPC की अमृतसर में उच्च-स्तरीय बैठक, क्या बनेगा नया सख्त कानून?
कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही। इस बीच, सरकारी समाचार पत्र ‘ईरान’ ने एक ऑनलाइन खबर में बताया कि दक्षिण तेहरान में स्थित शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोम में हुए हमले में किस चीज को निशाना बनाया गया है।
'उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था...', CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान
Rajat Patidar Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 मैच जीत लिए हैं. रविवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में आरसीबी ने 43 रनों से जीत दर्ज की और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई. आरसीबी की इस जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार काफी खुश नजर आए. तो आइए जानते हैं कि इस जीत के बाद कैप्टन रजत ने क्या-क्या कहा.
CSK को हराने के बाद क्या बोले रजत पाटीदार?
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में आरसीबी की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी, जहां टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बोर्ड पर लगाए थे.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन रजत पाटीदार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "बेशक बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन साथ ही, अगर आप अच्छे क्रिकेट खेलते हैं तो इससे टीम को काफी संतुष्टि मिलती है. (पिच पर) मुझे लगता है कि शुरुआत में पिच पर गेंद थोड़ी रुक रही थी. फिल और विराट भाई ने जिस तरह से पारी खेली, मुझे लगता है कि वह शानदार थी और उसके बाद, टिम डेविड ने जिस तरह से खेला, मुझे लगता है कि मैंने डगआउट से और नॉन-स्ट्राइकर छोर से कई छक्के देखे."
टिम डेविड की जमकर की तारीफ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे टिम डेविड, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. टिम नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही उन्होंने तहलका मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 3 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा.
13वें ओवर के बाद तेजी लाने पर पाटीदार ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि मेरी मानसिकता बिल्कुल क्लीयर थी. जब तक मैं क्रीज पर हूं, मैं हमेशा गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं और साथ ही, मैं भाग्यशाली हूं कि टिम क्रीज पर थे. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, मुझे उनके छक्के बहुत पसंद आए."
"वह एक स्पेशलिस्ट हैं और मैं कहूंगा कि वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं और मुझे लगता है कि मैंने उनका खेल देखकर बहुत आनंद लिया. उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था. तो हां, मुझे लगता है कि वह अधिक कंसिस्टेंट हैं, अगर आप कहें तो, सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में और पूरे खेल में अधिक कंसिस्टेंट और बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं. मैंने अब तक जितने भी फिनिशर देखे हैं, उनमें से सबसे बेहतरीन."
“???????????????????????????????????? ???????????????? ???????????????????????????? ???????????? ???????????? ???????????????????? ???????????? ????????????????????????????????????????????????!”
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2026
Our 12th Man Army talks about RCB’s dominance, adaptability and the factors that make us a force to reckon with.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvCSK pic.twitter.com/Tsn72bnrPV
रजत पाटीदार ने जमकर की गेंदबाजों की तारीफ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले तो कमाल की बल्लेबाजी की, फिर रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी और 43 रनों से मैच जीत लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 3, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए. तो वहीं, सुयश शर्मा को एक विकेट मिला.
गेंदबाजों की सराहना करते हुए कैप्टन रजत पाटीदार ने कहा, "मुझे लगता है कि डफी ने जिस तरह से आउटस्विंगर फेंके और विकेट लिए, उससे हमें बढ़त मिली है. और उसके बाद, केपी ने गेंदबाजी की और सरफराज का विकेट लेकर हमें सफलता दिलाई और डेथ ओवरों में, भुवी और अभिनंदन ने जिस तरह से यॉर्कर फेंके, मुझे लगता है कि उन्हें देखना शानदार था और बीच में रोमारियो, जिस तरह से वह बीच में टीम में आया और उसने वह एक ओवर फेंका, मुझे लगता है कि यह हमारे लड़कों का शानदार टीम प्रयास था. वे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जिस तरह से सुयश आया और उसने वे खूबसूरत चार ओवर फेंके, मुझे लगता है कि वह शानदार था और जैसा कि मैंने बताया, केपी, मुझे लगता है कि जब भी मैं दबाव में आया, मैंने हमेशा केपी की तरफ देखा. केपी कहां है? और मुझे उस पर इतना भरोसा है कि मैं उस पर विश्वास करता हूं."
ये भी पढ़ें: 'अगर ऐसा होता, तो जीत सकते थे...', RCB से हारने के बाद ये क्या बोल गए ऋतुराज गायकवाड़, बयान हुआ वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















