Responsive Scrollable Menu

हिमाचल के ऊना में अमरूद तोड़ने पर पूर्व फौजी ने मासूम को दी 'तालिबानी' सजा, FIR दर्ज; महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Himachal Pradesh Crime News : हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव बहडाला में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा अमरूद तोड़ने पर एक मासूम प्रवासी बच्ची को रेलिंग से बांध कर अमानवीय यातना देने का मामला सामने आया है।

Continue reading on the app

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जीते 16 Screen Awards, फिर भी नहीं बन पाई बेस्ट फिल्म, जानिए किसने मारी बाजी?

Chetak Screen Awards 2026: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फ्रेंचाइजी फिल्म का पार्ट 2 यानी 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तूफान ला रखा है. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया है. वहीं, इस फिल्म का पहला पार्ट यानी 'धुरंधर' (Dhurandhar) दिसंबर में रिलीज हुई थी. इसने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. इसे लोगों ने खूब पसंद किया. धुरंधर फिल्म को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के करियर की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है क्योंकि इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. वहीं, इसमें रणवीर की अब तक की सबसे दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली थी. धुरंधर फिल्म में डायरेक्शन, एक्टिंग और एक्शन से लेकर सिनेमेटोग्राफी तक सब कुछ बेस्ट था. रविवार,  5 अप्रैल को मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया. जहां इस फिल्म ने 16 कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते हैं. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

आलिया और  सुनील ने बांधा समा

मुंबई के अंधेरी में 5 अप्रैल को कई सालों बाद स्क्रीन अवार्ड्स का आयोजन हुआ. इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इसमें जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी, महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर दवेंद्र फडणवीस से लेकर बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल नजर आए. स्क्रीन अवॉर्ड का आयोजन  सोनी लिव और यूट्यूब पर लाइव दिखाया गया है. जिसमें आलिया भट्ट, जाकिर खान  और सुनील ग्रोवर ने अवॉर्ड फंक्शन होस्ट कर महफिल का समा बांधा. जहां जाकिर और सुनील ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता. वहीं आलिया ने अपनी अलग तरह की हॉस्टिंग स्टाइल से फंक्शन में चार चांद लगाए.

इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म की थी तो वो थी रणवीर सिंह की धुरंधर. इसको लेकर जाकिर खान ने भी चुटकी लेकर कहा था, 'धुरंधर फिल्म से सबकी जली जरूर है. चाहे तुम फिल्म की कितनी भी तारीफ कर लो स्टेस लगाकर बधाई दे दो लेकिन अंदर ही अंदर चली तो है.' 

ये भी पढ़ें: लियारी की गलियों में हाथ में AK 47 लिए दिखे पाकिस्तान के 'जमील जमाली', वीडियो देख चौंके लोग

इन कैटेगरी में जीते 16 अवॉर्ड

चेतक  स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में धुरंधर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 16 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए. इस फिल्म को बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह), बेस्ट डायरेक्टर (आदित्य धर), सपोर्टिंग एक्टर (अक्षय खन्ना), बेस्ट एक्शन, बैकग्राउंड स्कोर, कोरियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, कंटेंट, संवाद, एडिटिंग, हेयरस्टाइल और मेकअप, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स जैसे कई बड़े अवॉर्ड मिले. इतना ही नहीं, कई तकनीकी और क्रिएटिव कैटेगरी में भी धुरंधर का दबदबा रहा, जिससे यह साफ दिखता है कि फिल्म हर पहलू में मजबूत थी. लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है, इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बावजूद धुरंधर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड नहीं जीत पाई. बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड होमबाउंड को मिला, जिसने इस सबसे बड़ी कैटेगरी में बाजी मार ली.

1350 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन

धुरंधर (पहला पार्ट) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई. इस फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की शुरुआत भी काफी मजबूत रही और पहले ही हफ्ते में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती रही और दूसरे हफ्ते में भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 2025 की 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक बन गई.

ये भी पढ़ें: 'नानी बना दिया....', Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर मां पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Continue reading on the app

  Sports

IPL को पीछे छोड़ देगा PSL, ट्रॉफी चोर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नकवी ने BCCI को दी चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि उनके देश में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया की नंबर एक टी20 लीग बनने की तरफ बढ़ रही है. जल्दी ही इंडियन प्रीमियर लीग को पीछे करते हुए टॉप पर पहुंच जाएगा. Mon, 6 Apr 2026 12:31:07 +0530

  Videos
See all

लेबनान के नबातीह में IDF का कहर | Shorts | Israel Attack on Iran | Israel Iran War | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:37+00:00

Ladakh: Leh में ईरान की मदद के लिए उमड़ी भीड़, 25 हजार रुपए में बिका एक अंडा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:38+00:00

सुलेमानिया शहर में हमले के बाद भारी तबाही | Shorts | Trump | Israel Iran War | Sulaymaniyah | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:10:09+00:00

Iran Israel America War: ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की उठाई मांग| Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers