Responsive Scrollable Menu

'उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था...', CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान

Rajat Patidar Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 मैच जीत लिए हैं. रविवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में आरसीबी ने 43 रनों से जीत दर्ज की और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई. आरसीबी की इस जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार काफी खुश नजर आए. तो आइए जानते हैं कि इस जीत के बाद कैप्टन रजत ने क्या-क्या कहा.

CSK को हराने के बाद क्या बोले रजत पाटीदार?

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में आरसीबी की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी, जहां टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बोर्ड पर लगाए थे.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन रजत पाटीदार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "बेशक बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन साथ ही, अगर आप अच्छे क्रिकेट खेलते हैं तो इससे टीम को काफी संतुष्टि मिलती है. (पिच पर) मुझे लगता है कि शुरुआत में पिच पर गेंद थोड़ी रुक रही थी. फिल और विराट भाई ने जिस तरह से पारी खेली, मुझे लगता है कि वह शानदार थी और उसके बाद, टिम डेविड ने जिस तरह से खेला, मुझे लगता है कि मैंने डगआउट से और नॉन-स्ट्राइकर छोर से कई छक्के देखे."

टिम डेविड की जमकर की तारीफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे टिम डेविड, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. टिम नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए और आते ही उन्होंने तहलका मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 3 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा.

13वें ओवर के बाद तेजी लाने पर पाटीदार ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि मेरी मानसिकता बिल्कुल क्लीयर थी. जब तक मैं क्रीज पर हूं, मैं हमेशा गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं और साथ ही, मैं भाग्यशाली हूं कि टिम क्रीज पर थे. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, मुझे उनके छक्के बहुत पसंद आए."

"वह एक स्पेशलिस्ट हैं और मैं कहूंगा कि वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं और मुझे लगता है कि मैंने उनका खेल देखकर बहुत आनंद लिया. उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था. तो हां, मुझे लगता है कि वह अधिक कंसिस्टेंट हैं, अगर आप कहें तो, सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में और पूरे खेल में अधिक कंसिस्टेंट और बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं. मैंने अब तक जितने भी फिनिशर देखे हैं, उनमें से सबसे बेहतरीन."

रजत पाटीदार ने जमकर की गेंदबाजों की तारीफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले तो कमाल की बल्लेबाजी की, फिर रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी और 43 रनों से मैच जीत लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 3, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए. तो वहीं, सुयश शर्मा को एक विकेट मिला.

गेंदबाजों की सराहना करते हुए कैप्टन रजत पाटीदार ने कहा, "मुझे लगता है कि डफी ने जिस तरह से आउटस्विंगर फेंके और विकेट लिए, उससे हमें बढ़त मिली है. और उसके बाद, केपी ने गेंदबाजी की और सरफराज का विकेट लेकर हमें सफलता दिलाई  और डेथ ओवरों में, भुवी और अभिनंदन ने जिस तरह से यॉर्कर फेंके, मुझे लगता है कि उन्हें देखना शानदार था और बीच में रोमारियो, जिस तरह से वह बीच में टीम में आया और उसने वह एक ओवर फेंका, मुझे लगता है कि यह हमारे लड़कों का शानदार टीम प्रयास था. वे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जिस तरह से सुयश आया और उसने वे खूबसूरत चार ओवर फेंके, मुझे लगता है कि वह शानदार था और जैसा कि मैंने बताया, केपी, मुझे लगता है कि जब भी मैं दबाव में आया, मैंने हमेशा केपी की तरफ देखा. केपी कहां है? और मुझे उस पर इतना भरोसा है कि मैं उस पर विश्वास करता हूं."

ये भी पढ़ें: 'अगर ऐसा होता, तो जीत सकते थे...', RCB से हारने के बाद ये क्या बोल गए ऋतुराज गायकवाड़, बयान हुआ वायरल

Continue reading on the app

'नानी बना दिया....', Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर मां पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. खासकर साल 2024 में जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, हर बार ये खबरें महज अफवाह ही साबित हुई हैं. अब इस पूरे मुद्दे पर उनकी मां पूनम सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रेग्नेंसी अफवाहों पर क्या बोलीं पूनम सिन्हा?

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब पूनम सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया. हंसते हुए उन्होंने कहा, “पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया गया है, लेकिन चलो, जो भी है, ये खुशी भी हमें जरूर मिलेगी.” उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि फिलहाल प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन परिवार इस खुशी का इंतजार जरूर कर रहा है. पूनम का यह बयान फैंस को भी काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और पॉजिटिविटी की तारीफ कर रहे हैं.

बेटियों को लेकर जताई भावनाएं

इसी बातचीत के दौरान पूनम सिन्हा ने बेटियों की अहमियत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बेटियां घर की खुशियों का सबसे बड़ा कारण होती हैं और सोनाक्षी सिन्हा उनके परिवार की सबसे बड़ी खुशी हैं. उनका यह बयान काफी भावुक और दिल छू लेने वाला था.

कैसे शुरू हुई थीं प्रेग्नेंसी की अफवाहें?

दरअसल, साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में नजर आई थीं, जहां उनके लुक को लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं. कुछ लोगों को लगा कि वह अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें फैल गईं. हालांकि, बाद में ये सारी बातें पूरी तरह गलत साबित हुईं.

सोनाक्षी का मजेदार रिएक्शन

इन अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह “16 महीने से प्रेग्नेंट” हैं. उनके इस मजाकिया जवाब से साफ हो गया था कि वह इन अफवाहों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेतीं.

शादी और लव स्टोरी

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. उनकी शादी एक प्राइवेट समारोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी के बाद से ही यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी केमिस्ट्री और मस्ती भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतता रहता है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म ने 18वें दिन रचा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ एक वजह से बने 250 रन... RCB के खिलाफ हार के बाद झल्लाए CSK के कोच, आईपीएल नियम को बताया जिम्मेदार

चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में शुरुआती तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर बात की. उन्होंने कहा, इतने ज्यादा रन बनने के पीछे यही नियम है. बल्लेबाज बिना डरे खेलते हैं और यह गेंदबाजों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. Mon, 6 Apr 2026 12:07:03 +0530

  Videos
See all

Ladakh: Leh में ईरान की मदद के लिए उमड़ी भीड़, 25 हजार रुपए में बिका एक अंडा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:38+00:00

Iran Israel America War: ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की उठाई मांग| Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:11:59+00:00

Telangana: चलते सरकारी बुलडोजर को रोकने वाला ओवैसी का एक छोटा गुर्गा हिरासत में | #hyderabadpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:14:53+00:00

लेबनान के नबातीह में IDF का कहर | Shorts | Israel Attack on Iran | Israel Iran War | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers