हाइफा पर ईरान का मिसाइल हमला: 2 लोगों की मौत, इजरायल में मचा हड़कंप
हाइफा/तेल अवीव। इजरायल के उत्तरी शहर हाइफा में ईरान ने मिसाइल हमला कर दिया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हमले के बाद पूरे मध्य इजरायल में सायरन गूंज उठे और लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने इजरायल की ओर चार मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक भारी मिसाइल हाइफा के एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर जाकर गिरी। इस हमले में इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जबकि बाकी हिस्सा भी असंतुलित हो गया, जिससे बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
हमले के बाद राहत और बचाव दल पूरी रात मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे। सोमवार सुबह तक चले ऑपरेशन में दो शव बरामद किए गए, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इजरायली सेना के अनुसार, हमले के बाद और मिसाइलों की आशंका के चलते मध्य इजरायल में एयर रेड सायरन लगातार बजते रहे। हालांकि, बाद में जारी किए गए एक मिसाइल अलर्ट को हटा लिया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भी ईरान की ओर से तीन और मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से ज्यादातर को इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही नष्ट कर दिया, जबकि कुछ मिसाइलें खुले क्षेत्रों में गिरीं।
हाइफा, इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, जो भूमध्य सागर के किनारे स्थित है और अपने रणनीतिक महत्व के कारण अक्सर हमलों का निशाना बनता रहा है। यह शहर लेबनान सीमा के करीब होने के कारण हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमलों की जद में भी रहता है।
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में दिखी गिरावट, चांदी ₹2290 टूटी; सोना ₹1100 सस्ता
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव करीब ₹2290 गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोना ₹1100 सस्ता होकर लगभग ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,51,070 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई में सोने का भाव ₹1,50,920 प्रति 10 ग्राम रहा।
साप्ताहिक रुझान
गिरावट के बावजूद पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब ₹2860 तक महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी लगभग ₹2600 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा था।
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल हाजिर सोना करीब 4591.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रभावित होती हैं।
आगे का अनुमान
विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि रुझान सकारात्मक बना रह सकता है। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया के हालात और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















