विराट कोहली ने सरफराज के आउट होकर जाते वक्त जो किया, कैमरे ने कैद कर लिया, वीडियो हो गया वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार मिली हो लेकिन सरफराज खान ने फैंस का दिल खुश कर दिया. टीम ने पावरप्ले में अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. सरफराज ने आकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक नया रिकॉर्ड भी बना डाला. आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में चौथ नंबर पर आकर अब तक किसी भी बैटर ने अर्धशतक नहीं जमाया था.
Coconut Water Benefits: सुबह-सुबह नारियल पानी पीने के क्या फायदे? गर्मियों में उठाएं लाभ
Coconut Water Benefits: गर्मियों की तपिश और धूप से इंसान का शरीर त्रस्त हो जाता है. कुछ देर भी धूप में बाहर रह लिया जाए तो कमजोरी और थकान महसूस होती है. दरअसल, धूप हमारी ऊर्जा को कम कर देती है. इससे बचने के लिए हमें नारियल पानी पीना चाहिए. यह एक प्राकृतिय पेय पदार्थ है जिसका सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है. नारियल का पानी सुबह-सुबह पीना और भी ज्यादा लाभदायक होता है.
नारियल पानी में पोटेशियम, नेचुरल मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम होता है. यह हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखता है. इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जिससे शरीर में वॉटर लेवल संतुलित रहता है. चलिए अब जानते हैं सुबह-सुबह नारियल पानी पीने के जबरदस्त फायदे.
नारियल पानी पीने के फायदे। Benefits of drinking coconut water daily
1.नेचुरल एनर्जी ड्रिंक
रोज खाली पेट नारियल पानी पीने से सुबह-सुबह शरीर को एनर्जी मिल जाती है. रातभर की नींद के बाद हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. नारियल पानी पीने से बॉडी में वॉटर लेवल इंक्रीज होता है और हाइड्रेशन के साथ ऊर्जा भी मिलती है. सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से थकान भी कम होती है.
ये भी पढ़ें- Summer Healthy Drink: गर्मियों में रोज पिएं छाछ, घर पर बनाएं ये 'मसाला छाछ', बढ़ जाएगा स्वाद
2.पाचन तंत्र मजबूत होगा
सुबह खाली पेट 1 नारियल पानी पीने से पेट दर्द और पेट में भारीपन की समस्या से छुटकारा मिलता है. इससे पाचन तंत्र एकदम दुरुस्त रहता है. जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या रहती है उन्हें नारियल पानी का सेवन सुबह के समय जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता सक्रिय रहती है.
3.दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. यदि रोजाना नियमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो इससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है.
4.वेट लॉस करने में फायदेमंद
नारियल पानी एक लो कैलोरी और फैट फ्री ड्रिंक होता है. ऐसे में जो लोग सुबह फ्रूट जूस पीते हैं, उन्हें नारियल पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. नारियल पानी में जीरो शुगर होती है जबकि जूस में चीनी की मात्रा अधिक हो जाती है, जिस वजह से वजन घटने की जगह बढ़ जाता है. नारियल पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है.
5.स्किन के लिए फायदेमंद
नारियल पानी पीने से हमारे शरीर के टॉक्सिन्स भी फल्श आउट होते हैं. ये टॉक्सिन्स हमारी स्किन हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं. इसलिए, नारियल पानी पीने से स्किन टेक्सचर इंप्रूव होता है. जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए. नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व हमारी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. साथ ही नारियल पानी पीने से स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन ड्राई भी नहीं होगी.
गर्मियों में क्यों पिएं नारियल पानी?। Coconut Water in summer season
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसे पीने से हमारे शरीर हाइड्रेट रहता है. नारियल पानी पीने से गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी भी दूर होती है. ये हमारे शरीर को ठंडक देता है. वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीना बहुत अच्छा होता है.
ये भी पढ़ें- Summer Bottle Cleaning Tips: फ्रिज में रखने से पहले इन तरीकों से साफ कर लें प्लास्टिक की पानी की बोतल, नहीं आएगी महक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation























