Jaipur Elephant Photoshoot Controversy: जयपुर में फोटोशूट के लिए हाथी को गुलाबी रंगने पर बवाल, रूसी फोटोग्राफर पर फूटा सेलेबस का गुस्सा!
Jaipur Elephant Photoshoot Controversy: जयपुर में एक रूसी फोटोग्राफर के फोटोशूट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जूलिया बुरुलेवा (Julia Buruleva) ने अपने प्रोजेक्ट के लिए एक हाथी को गुलाबी रंग से रंग दिया, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे कला के नाम पर जानवरों के साथ गलत व्यवहार बताया।
सेलेब्स ने जताई नाराजगी
इस मामले पर कई कलाकारों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसे क्रूरता बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। वहीं अक्षा परदासनी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया और कहा कि ऐसे काम सिर्फ ध्यान खींचने के लिए किए जाते हैं।
यह भी पढ़े - हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी, एयरपोर्ट सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप; FIR दर्ज
डायरेक्टर्स ने उठाए सवाल
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी इस पर सवाल उठाए। करण कपूर समेत कई डायरेक्टर्स ने कहा कि सिर्फ तस्वीरों को सुंदर बनाने के लिए किसी जानवर को परेशानी में डालना गलत है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे काम के लिए तकनीक या AI का इस्तेमाल किया जा सकता था।
फोटोग्राफर ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद जूलिया बुरुलेवा ने अपनी तरफ से सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किया गया रंग पूरी तरह सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक था और फोटोशूट भी कम समय के लिए किया गया। उनका कहना है कि उनका इरादा किसी जानवर को नुकसान पहुंचाना नहीं था।
इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या कला के नाम पर जानवरों का इस तरह इस्तेमाल सही है। सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - Ramayana के अगले Teaser में होगा धमाका: राम-सीता, हनुमान, रावण के किरदारों की दिखेगी झलक, इस दिन होगा रिवील
Maps पर भी आपके सवालों के जवाब देगा Google, जानिए इस्तेमाल का तरीका
Google Maps के नए AI Ask Maps फीचर के जरिए यूजर्स सीधे सवाल पूछकर अपनी जरूरत के हिसाब से जगह, कैफे और ट्रिप प्लानिंग के सजेशन पा सकते हैं. जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका.
The post Maps पर भी आपके सवालों के जवाब देगा Google, जानिए इस्तेमाल का तरीका appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





