Responsive Scrollable Menu

Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, अजीत अगरकर को दिया ये स्पेशल मैसेज

टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान खेला था। अब तक शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले मोहम्मद शमी टीम इंडिया में अपनी जगह गंवा चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था। वहीं, आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को खेला था। टेस्ट में खेले हुए तो उन्हें 3 साल बीत चुके हैं। 

दरअसल, द शुभांकर मिश्रा शो में शमी ने अचानक रिटायरमेंट लेने की चल रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने अपने संन्यास पर कहा कि, जब मैं थक जाऊंगा, मैं उस दिन खेल छोड़ दूंगा। लेकिन अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको पीछे खींचती है। अगर ये विचार आपके मन में आता है तो इसका मतलब है कि आप बोर हो गए हैं और मैंने ये पहले भी कहा है जिस दिन मैं सुबह उठूंगा और ये तय करूंगा कि मैं बोर हो गया हूं, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। तो हां, जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाउंगी, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। 

शमी ने आगे कहा कि, उनका फोकस है कि वह अपने परफॉर्मेंस पर कैसे ध्यान दे सकते हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है, जो कि पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। स्टार पेसर ने कहा कि, बतौर गेंदबाज मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं अपनी सभी जिम्मेदारी निभाउंगा और अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बाकी, मैं अपनी किस्मत तो नहीं बदल सकता। मैं सिर्फ अपने रवैये और पक्के इरादे से ही अपना योगदान दे सकता हूं। 

Continue reading on the app

बॉल टेम्परिंग के कारण बैन हुआ ये पाक बल्लेबाज, टीम को लगा तगड़ा झटका

पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है। वहीं एक बार कुछ ऐसा ही हुआ है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मच गया है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेम्परिंग का मुद्दा गहरा गया है और एक बल्लेबाज को इसी कारण बैन भी कर दिया गया है। इस बल्लेबाज का नाम है फखर जमां। 

बता दें कि, फखर पर पीएसएल में दो मैचों का बैन लगाया गया है। उन्हें एक मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। ये मामला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है। पीसीबी ने बयान जारी कर उन पर बैन लगाने का जानकारी दी है।  

पीसीबी ने बयान में बताया है कि, फखर जमां को पीएसएल के दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। उनको लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच में अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी रोशन महानामा ने उनके खिलाफ अनुशास्तमक सुनवाई की और सभी सबूतों को देखने के बाद फैसला सुनाया है। 

फखर लाहौर टीम के लिए खेल रहे थे। मैच की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर के आखिरी में ड्रामा हुआ। आखिरी ओवर में कराची को 14 रनों की जरूरत थी। जमां आखिरी ओवर से पहले हारिश रऊफ और लाहौर के कप्तान शाहीन से बात कर रहे थे। ये तब हुआ था जब अंपायर फैसल अफरीदी ने खिलाड़ियों से गेंद की मांग की। 

लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी और स्क्वायर लेग अंपायर शरफुद्दौला के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद ये पाया गया कि लाहौर के खिलाड़ियों ने जानबूझकर गेंद से छेड़छाड़ की है। इसके बाद उन पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई गई और बॉल को भी तुरंत बदला गया। इसके बाद फखर जमां को अब दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL के लिए अपने ही देश से बगावत! RCB के प्लेयर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

Nuwan Thushara IPL controversy: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था. Thu, 2 Apr 2026 14:54:47 +0530

  Videos
See all

LIVE: Inter-Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia | Impact on Oil and LPG supply #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:36:42+00:00

Middle East War: इजराइल-ईरान युद्ध में आसमान से बरसीं मिसाइलें| Middle East War | Isfahan | Tel Aviv #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:41:51+00:00

Iran US Israel War News LIVE: तेल गैस का संकट अब खत्म नहीं होगा? | Trump | Netanyahu | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:38:46+00:00

शायद अमेरिका को NATO की जरूरत ना रहे: ट्रंप [Trump criticizes NATO for lack of support in Iran war] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:32:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers