ईरान से जुड़े तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को एक तीखे बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण ईंधन की कमी का सामना कर रहे देशों से आग्रह किया कि वे "हिम्मत जुटाएं और अपना तेल खुद जुटाएं। यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग, जिससे होकर वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है, फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के जवाबी हमलों के कारण बुरी तरह बाधित हो गया है। क्षेत्र में तेल और गैस जहाजों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और भी बढ़ गया है।
ट्रम्प का ईरान तेल पर बयान
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने सुझाव दिया कि ब्रिटेन सहित प्रभावित देशों को या तो संयुक्त राज्य अमेरिका से ईंधन खरीदना चाहिए या जलडमरूमध्य तक पहुंच सुरक्षित करने के लिए स्वतंत्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी रुख में बदलाव का भी संकेत दिया, जिससे पता चलता है कि देशों को भविष्य में अमेरिकी हस्तक्षेप पर कम निर्भर रहने की आवश्यकता हो सकती है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की वजह से जिन देशों को जेट ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान को तबाह करने में शामिल होने से इनकार कर दिया, उनके लिए मेरा एक सुझाव है: नंबर 1, अमेरिका से खरीदें, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है, और नंबर 2, कुछ देर बाद हिम्मत जुटाएं, जलडमरूमध्य पर जाएं और उसे अपने कब्जे में ले लें।
ट्रंप ने कहा कि आपको खुद के लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब आपकी मदद के लिए नहीं होगा, ठीक वैसे ही जैसे आप हमारी मदद के लिए नहीं थे। ईरान लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मुश्किल काम हो चुका है। जाओ अपना तेल खुद हासिल करो!
ईरान के बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की ट्रंप की पहले की चेतावनी
सोमवार को ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान और वाशिंगटन के बीच जल्द समझौता नहीं हुआ तो वह देश के बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खारग द्वीप को उड़ाकर पूरी तरह नष्ट" कर सकते हैं। उन्होंने यह धमकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट की और इस बात पर जोर दिया कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत "व्यापार के लिए नहीं खोला गया" तो यह कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने इस धमकी को ईरान की पिछली कार्रवाइयों के कारण अमेरिकी सैनिकों और अन्य लोगों को हुए नुकसान का बदला बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर अब तक ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को बख्शा है और संकेत दिया कि अगर बातचीत विफल होती है तो विलवणीकरण संयंत्रों सहित इन संपत्तियों को नष्ट करना अंतिम सैन्य कार्रवाई का हिस्सा होगा।
Continue reading on the app
भारतीय परंपराओं में इलायची को सिर्फ सुगंध या स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि ऊर्जावान और शुभ वनस्पति भी माना जाता है। इलायची की मीठी सुगंध से मन स्थिर, शांत और सकारात्मक होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब हमारे मन की तरंगे शुभ और स्थिर होती हैं, तो जातक के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य और अवसर आकर्षित होते हैं। क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ एक इलायची चबाना जीवन में धन, अवसर और सौभाग्य की ऊर्जा को सक्रिय कर सकता है।
दरअसल, इलायची को बुध और शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक ग्रह को भौतिक सुख, समृद्धि और आकर्षण का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और व्यापारिक समझ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इलायची के नियमित सेवन से जातक की निर्णय शक्ति, वाणी और वित्तीय भाग्य को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इलायची में धन ऊर्जा को आकर्षित करने की क्षमता होती है। अगर आप इसको संकल्प और श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं, तो यह वित्तीय क्षेत्रों में शुभ लाभ देती है।
धन को आकर्षित करती है इलायची
ज्योतिषियों की मानें तो धन लाने के लिए मन की ऊर्जा, सोच और ग्रहोौं का संतुलन जरूरी होता है। इलायची चबाने से वाणी की मिठास, मानसिक स्पष्टता और व्यक्तित्व में आकर्षण ऊर्जा बढ़ती है। जोकि अच्छे अवसरों और धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको कई संस्कृतियों में 'लक्ष्मी को आकृष्ट करने वाली सुगंध' भी कहा गया है।
विशेष रूप से इलायची बुध और शुक्र ग्रह की ऊर्जा को सक्रिय करती है। बुध ग्रह व्यापार, निर्णय शक्ति, संवाद व बुद्धिमत्ता का कारक है। वहीं शुक्र ग्रह सौभाग्य, आकर्षण और आनंद का कारक है।
जब बुध और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। तो जातक की वाणी सच्ची, विचारों में स्पष्टता, सुगमता के अवसर प्राप्ति, निर्णय लेने की क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व जैसी शक्तियां जागृत होती हैं। जिसके फलस्वरूप निवेश, व्यापार, सामाजिक संपर्कों और नौकरी में लाभ मिलता है। जोकि सीधे धन वृद्धि में सहायक होता है।
मनोवैज्ञानिक प्रभाव
बता दें कि धन पहले विचारों में और फिर जीवन में आता है। इलायची को चबाने से तनाव कम होता है और आपका मूड भी अच्छा होता है। इससे जातक ज्यादा शांत और फोकस महसूस करता है। इसलिए इस अवस्था में लिए गए निर्णय अधिक सही होते हैं। वहीं यह निर्णय जातक को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाते हैं।
जब भी आपका मन शांत होता है, तो सही अवसर दिखते हैं, आकर्षण बल बढ़ता है और डर कम होता है। साथ ही जातक स्वाभाविक रूप से सफलता के मार्ग पर चलता है।
प्राचीन परंपराएं
प्राचिीन समय में व्यापारी यात्रा और व्यापार के सौदे के दौरान इलायची रखते थे। कई परंपराओं में पूजा-अर्चना और मां लक्ष्मी की साधना में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि जहां पर सुगंध है, वहां पर मां लक्ष्मी का प्रवाह तेज होता है। यह वक्ताओं और व्यवसायियों के लिए छोटा लेकिन बेहद असरदार उपाय है।
कैसे खाएं इलायची
रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद या फिर किसी जरूरी काम से पहले छोटे दाने की इलायची चबाएं। इस दौरान आपका मन शांत और कृतज्ञता से भरा होना चाहिए।
Continue reading on the app