पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है। वहीं एक बार कुछ ऐसा ही हुआ है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मच गया है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेम्परिंग का मुद्दा गहरा गया है और एक बल्लेबाज को इसी कारण बैन भी कर दिया गया है। इस बल्लेबाज का नाम है फखर जमां।
बता दें कि, फखर पर पीएसएल में दो मैचों का बैन लगाया गया है। उन्हें एक मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। ये मामला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है। पीसीबी ने बयान जारी कर उन पर बैन लगाने का जानकारी दी है।
पीसीबी ने बयान में बताया है कि, फखर जमां को पीएसएल के दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। उनको लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच में अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी रोशन महानामा ने उनके खिलाफ अनुशास्तमक सुनवाई की और सभी सबूतों को देखने के बाद फैसला सुनाया है।
फखर लाहौर टीम के लिए खेल रहे थे। मैच की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर के आखिरी में ड्रामा हुआ। आखिरी ओवर में कराची को 14 रनों की जरूरत थी। जमां आखिरी ओवर से पहले हारिश रऊफ और लाहौर के कप्तान शाहीन से बात कर रहे थे। ये तब हुआ था जब अंपायर फैसल अफरीदी ने खिलाड़ियों से गेंद की मांग की।
लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी और स्क्वायर लेग अंपायर शरफुद्दौला के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद ये पाया गया कि लाहौर के खिलाड़ियों ने जानबूझकर गेंद से छेड़छाड़ की है। इसके बाद उन पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई गई और बॉल को भी तुरंत बदला गया। इसके बाद फखर जमां को अब दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है।
Continue reading on the app
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान और साउथ की सुपरस्टार नयनतारा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। निर्देशक वामसी पैडिपल्ली ने सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। काफी समय से चल रही चर्चाओं के बाद अब इस बड़े प्रोजेक्ट पर आधिकारिक मुहर लग गई है।
नयनतारा की एंट्री से बढ़ा उत्साह
इस बड़े बजट की फिल्म में नयनतारा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी नयनतारा का इस खास प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। सलमान और नयनतारा की इस नई जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है। फिल्म का निर्माण 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' के बैनर तले दिल राजू और शिरीष कर रहे हैं। साथ ही कुलदीप राठौड़ और रफी काजी भी इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं।
Continue reading on the app