'मुझे टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने का अफसोस...' शुभमन गिल का बड़ा बयान, जानें IPL 2026 से पहले क्या कहा?
IPL 2026 : आज से ठीक एक दिन बाद यानी 28 मार्च (शनिवार) आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें से एक 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस भी है. जीटी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2022 का खिताब जीता था, उसने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी. अब एक बार फिर से गुजरात की टीम आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी.
उससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खुद के नहीं चुने जाने को लेकर बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को दूसरी ट्रॉफी दिलाने के बारे में भी बता की है.
शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कहा कि, 'मैंने पिछले तीन-चार सीजन में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और एक बैट्समैन के तौर पर लगातार अच्छा परफॉर्म किया है. मुझे टी20 वर्ल्ड कप के लिए न चुने जाने का कोई अफसोस नहीं है. मुझे किसी को अपनी स्किल्स साबित करने की जरूरत नहीं है और हम फिर से ट्रॉफी जीतेंगे'.
Shubman Gill said - "I have scored the most runs in the IPL over the past three to four seasons and have performed consistently well as a batsman. I have no regrets about not being selected for the T20 World Cup. I don’t need to prove my skills to anyone, and we will win the… pic.twitter.com/bnnLYFlPGT
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 26, 2026
ये भी पढ़ें : बेइज्जती हो तो ऐसी! पाकिस्तान का दुनिया के सामने बना मजाक, PSL के पहले ही दिन हुई फजीहत
Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का
Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट से आ रही खबरों ने भारतीय शेयर मार्केट की हालत खस्ता कर दी है. मिडिल-ईस्ट में तनाव जारी है. शुक्रवार, 27 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के खुलते ही धड़ाम से गिर गया. बाजार के खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक टूट गया. सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 835 अंक (1.13%) की भारी गिरावट के साथ 74,425.95 के स्तर पर करोबार कर रहा था. निफ्टी भी 217 अंक (0.93%) फिसलकर 23,089.05 पर आ चुका है. बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये कुछ मिनटों में स्वाहा हो गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















