Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का
Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट से आ रही खबरों ने भारतीय शेयर मार्केट की हालत खस्ता कर दी है. मिडिल-ईस्ट में तनाव जारी है. शुक्रवार, 27 मार्च को भारतीय शेयर बाजार के खुलते ही धड़ाम से गिर गया. बाजार के खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक टूट गया. सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 835 अंक (1.13%) की भारी गिरावट के साथ 74,425.95 के स्तर पर करोबार कर रहा था. निफ्टी भी 217 अंक (0.93%) फिसलकर 23,089.05 पर आ चुका है. बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये कुछ मिनटों में स्वाहा हो गए.
मानसिक तनाव में राहत, बिक्रम योग से मिलती है गहरी शांति
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस और मानसिक शांति दोनों ही बेहद जरूरी हैं। ऐसे में लोग योग की ओर बढ़ रहे हैं और अलग-अलग विधाएं अपना रहे हैं। इन तमाम विधाओं में बिक्रम योग बेहद खास है। इसे हॉट योगा भी कहा जाता है। विशेषज्ञ के अनुसार, इसके फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके और सावधानी के साथ किया जाए।
बिक्रम योग शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है। जब ये योग 40 डिग्री के आसपास गर्म कमरे में किया जाता है, तो शरीर जल्दी गर्म हो जाता है और मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। इससे मुश्किल से मुश्किल आसनों को करना थोड़ा आसान हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे ज्यादा लचीला बनता है। जिन लोगों को जकड़न की समस्या रहती है, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद हो सकता है।
इसके अलावा, यह योग पूरे शरीर की मांसपेशियों पर गहराई से काम करता है। बिक्रम योग में 26 आसनों की एक शृंखला है, जिसमें शरीर के लगभग हर हिस्से को सक्रिय किया जाता है। इससे मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ती है और उनकी टोनिंग होने लगती है। नियमित अभ्यास से लोग अपने शरीर को स्लिम और फिट महसूस करते हैं।
बिक्रम योग डिटॉक्सिफिकेशन यानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी असरदार है। यह तनाव, चिंता और मानसिक दबाव को कम करने में मदद करता है।
दिल और रक्त संचार प्रणाली के लिए भी यह योग फायदेमंद होता है। गर्म माहौल में एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम मजबूत होता है। हालांकि, जिन लोगों को पहले से दिल या ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अब बात करें इसके अभ्यास की, तो बिक्रम योग को एक खास तापमान और नमी वाले कमरे में किया जाता है, जहां लगभग 40 डिग्री तापमान और 40 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहती है। इसमें 26 तय आसन और 2 श्वास अभ्यास किए जाते हैं। हर आसन को एक निश्चित क्रम में दो बार दोहराया जाता है।
शुरुआत करने वालों के लिए यह योग थोड़ा कठिन लग सकता है, इसलिए जरूरी है कि धीरे-धीरे इसकी आदत डाली जाए। इस योग को करने से पहले और बाद में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी होता है, ताकि शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















