केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? आम जनता की जेब पर क्या पड़ेगा असर
मिडिल ईस्ट में जारी संकट का तेल बाजार पर भी गहरा असर पड़ा है. कई कंपनियों तेल के दाम बढ़ाए हैं. दरअसल ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से फ्यूल कंपनियों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कंपनियों के साथ आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है. सरकार ने पेट्रोल में लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर तक घटा दिया है. इसे 3 रुपये प्रति लीटर किया गया है. वहीं डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई है. इसे लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है.
यह निर्णय ऐसे वक्त पर लिया गया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. इसका सीधा लाभ देश में पेट्रोल‑डीजल के दामों पर पड़ रहा है. हालांकि सूत्रों की मानें तो एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल डीजल के दाम घटने की संभावना नहीं है. सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए एक्साइज ड्यूटी को घटाया है.
जानें क्या होती है एक्साइज ड्यूटी
एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार की ओर से लगाया जाने वाले टैक्स की तरह है. ये किसी वस्तु के उत्पादन पर वसूला जाता है. पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है. इस पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट लगाया जाता है. यही कारण है कि ईंधन के खुदरा दामों में टैक्स का हिस्सा काफी बड़ा माना जाता है.
दरअसल तेल की कंपनियां रिफाइनरी से पेट्रोल‑डीजल को निकालते वक्त एक्साइज ड्यूटी को चुकाती हैं. यही टैक्स बाद में कीमत में जुड़ जाता है. इसका भार आम उपभोक्ताओं पर आता है.
महंगाई को काबू करने की कोशिश
डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत के घटने की उम्मीद है. इसका लाभ खाने पीने के सामानों पर पड़ेगा. सरकार का मानना है कि इस कदम से महंगाई पर लगाम लगेगी.
तेल कंपनियों को राहत की कोशिश
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर लगात का दबाव कम करने में मदद होगी. ऐसे समय में जब वैश्विक आपूर्ति संकट के कारण कच्चा तेल महंगा होने लगा है तब एक्साइज ड्यूटी में कमी से सरकार को इससे राजस्व में कुछ कमी जरूर होगी. महंगाई को कम करने के लिए अधिक प्राथमिकता रखी गई है. हालांकि इस दौरान आम आदमी के लिए राहत वाली बात है कि सरकार खुद घाटा झेलने को तैयार है. इस तरह महंगाई नहीं बढ़ेगी.
अब क्या होगा?
अब सबकी नजरें तेल कंपनियों पर टिकी हैं कि वे इस एक्साइज कटौती का लाभ आम जनता को कब देती हैं. ऐसी उम्मीद है कि राज्य सरकारें भी वैट में कटौती कर सकती हैं. इस तरह से वह भी केंद्र को समर्थन देंगी. पेट्रोल‑डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती आम जनता के बड़ी राहत माना जा रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल को लेकर सुबह-सुबह आई बड़ी खबर, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर की कटौती
Dhurandhar 2 को लेकर दीपक तिजोरी के सेंसर बोर्ड से तीखे सवाल, कहा- 'मुझे लॉजिक समझ नहीं आया'
Deepak Tijori on Dhuarndhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर और आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurnadhar the Revenge) फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने ऐसा माहौल बना दिया है कि हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है. इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. इसको लेकर फैंस से लेकर फिल्मी दुनिया के दिग्गजों ने अपने रिएक्शन दिए. वहीं, बॉलीवुड एक्टर और डायेक्टर ने फिल्म में दिखाई हिंसा और गाली को लेकर इसकी आलोचना भी की. इसी बीच फिल्म एक्टर दीपक तिजोरी ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और सेंसर बोर्ड पर निशाना साधा है. आइए जानते है उन्होंने क्या कहा-
दीपक तिजोरी के सेंसर बोर्ड से तीखे सवाल
आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 में कई सीन्स में हिंसा और खून खराबा दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म में गालियां भी हैं. हालांकि सेंसर बोर्ड ने कई सीन्स को कट कर दिया था. लेकिन इसमें ऐसे कई सीन्स हैं, जिसमें खून खराबा, हिंसा और गालियां बाकी हैं. इसी को लेकर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर से तीखे सवाल किए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि फिल्म में आधी गालियां क्यों रखी गई हैं और बाकी आधी गालियां को क्यों काट दिया गया है. जब फिल्म18 प्लस है तो यहां पर हम आधी गालियां म्यूट करके किसे बचा रहे हैं.
'आधी गालियां क्यों म्यूट की गई हैं?'
दीपक तिजोरी ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा, 'मैं स्वीकार करता हूं. शायद मैं कहीं चूक कर रहा हूं. हो सकता हैं मेरे पास सेंसर बोर्ड जीतना इंटेलेक्ट ना हो क्योंकि मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है. फिल्म में आधी गालियां क्यों म्यूट की गई हैं और आधी गालियां क्यों रखी गई हैं, या तो कुछ गाली रखो या उसे पूरी तरह से म्यूट करो.' उन्होंने आगे कहा, 'जब फिल्म पूरी तरह 18 प्लस है, जिसका होता है कि फिल्म सिर्फ एडल्ट के लिए है. तो यहां पर हम किसे और किससे प्रोटेक्ट कर रहे हैं.'
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: राम नवमी पर 'धुरंधर 2' का बजा डंका, 8 दिनों में तोड़ा 8 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन
'मुझे कोई लॉजिक समझ नहीं आया'
इसके आगे उन्होंने कहा, 'अब हिस्से पर बात करते हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा कंफ्यूज कर रही हैं. यही सेम फिल्म एक या दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी. जिसे घर पर बच्चे और फैमिली के साथ लोग देखेंगे तो ये कितना समझदारी का फैसला है. यही फिल्म थियेटर में हाफ म्यूट गालियों के साथ दिखाई जा रही है. हो सकता है, इसमें कुछ लॉजिक हो जो मुझे नहीं दिख रहा है या शायद हम गलत चीज के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं. मैं बस सेंसर बोर्ड का लॉजिक समझने की कोशिश कर रहा हूं.'
इमरान खान ने भी दिया था रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) ने भी इनडायरेक्टली धुरंधर 2 फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया था. जब उनसे रेडिट पर फैंस ने सवाल किया था कि आप ज्यादातर सेंसिटिव रोल क्यों करते हो, इस पर इमरान ने बोला था कि उन्हें ऐसा किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो लंबे बालों वाला, गुस्से में भरा हुआ और खून से लथपथ दिखाया जाता है.
धुरंधर 2 की कमाई
धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के आठवें दिन वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि ये आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा आर. मारधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं. ये एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है.जो अपना नाम बदलकर दूसरे देश में जाकर खुफिया मिशन को अंजाम देता है.
ये भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर का ‘राम’ लुक इस दिन होगा रिवील, बजरंगबली से जुड़ा है कनेक्शन, प्रोड्यूसर का ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















