Responsive Scrollable Menu

युद्ध के बीच भारत ने निकाला 1000 मिसाइलों का बाहुबली, पाकिस्तान में भगदड़!

मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है। मिसाइलें चल रही हैं। ड्रोन गिर रहे हैं और आसमान में ताकत की असली परीक्षा हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अब भारत की तरफ खींच लिया है। भारत ने पहली बार अपनी अगली पीढ़ी की एयर डिफेंस ताकत की झलक पूरी दुनिया को दिखा दी है। यह सिर्फ एक सिस्टम नहीं है। यह एक साफ संदेश है कि आने वाले समय में भारत सिर्फ अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं करेगा बल्कि आसमान पर कंट्रोल की लड़ाई में भी पीछे नहीं रहेगा। बता दें कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी कि डीआरडीओ ने अपने स्वदेशी लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम प्रोजेक्ट कुशा का पहला डेवलपमेंट टेस्ट सफलतापूक पूरा कर लिया है। जिसे आधिकारिक तौर पर एक्सटेंडेड रेंज एयर डिफेंस सिस्टम यानी कि ईआरएडीएस कहा जा रहा है और इसे सीधे तौर पर S400 एयर डिफेंस सिस्टम जैसे सिस्टम के बराबर माना जा रहा है। करीब ₹21,700 करोड़ का यह प्रोजेक्ट भारत के सबसे अहम सैन्य और नागरिक ठिकानों को एक अभै सुरक्षा कवच देने के लिए बनाया जा रहा है। लेकिन इस सिस्टम की असली ताकत क्या है? इसका जवाब छिपा है इसके तीन लेयर वाले डिफेंस में।

इसे भी पढ़ें: ईरान में फंसी थी दुनिया, रूस ने यूक्रेन पर दाग दिए एक साथ 948 ड्रोन

पहला M1 इंटरसेप्टर 150 कि.मी. की रेंज जो फाइटर जेट्स और प्रसीजन वेपंस को हवा में ही खत्म कर सकता है। दूसरा M2 इंटरसेप्टर 350 कि.मी. की रेंज एईएसए रडार के साथ और ज्यादा सटीक और ज्यादा खतरनाक। तीसरा M3 इंटरसेप्टर। 350 से 400 कि.मी. की रेंज जो एब्ल्यूएसीएस जैसे हाई वैल्यू टारगेट और बैलस्टिक मिसाइल तक को निशाना बना सकता है। यानी एक ऐसा मल्टी लेयर शील्ड जो दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को कई स्तरों पर रोक सकता है। स्टेल्थ फाइटर, क्रूज मिसाइल, ड्रोन या फिर बैलस्टिक मिसाइल सबके लिए जवाब तैयार है और टाइमलाइन भी साफ है। 2026 फ्लाइट टेस्ट शुरू। 2028 शुरुआती तैनाती और 2030 तक पूरा ऑपरेशनल नेटवर्क। भारतीय वायुसेना पहले ही कई स्क्वाड्रनों की जरूरतों को मंजूरी दे चुकी है। यानी भरोसा साफ है और यह सिस्टम मिशन सुदर्शन चक्र का हिस्सा है। जिसका लक्ष्य है साल 2035 तक पूरे भारत में एक इंटीग्रेट एयर और मिसाइल डिफेंस नेटवर्क तैयार करना।

इसे भी पढ़ें: रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया

 जहां आकाश, एमg और अन्य बैलस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक साथ काम करेंगे। लेकिन अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर। क्या यह भारत का अपना S400 है या फिर उससे भी आगे की तैयारी? क्योंकि जब दुनिया मिडिल ईस्ट की जंग में एयर डिफेंस की असली परीक्षा देख रही है। भारत उसी वक्त अपने भविष्य की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह साफ कहा है कि इस जंग में मिलने वाले हर ऑपरेशनल और टेक्निकल सबक भारत अपनी रणनीति में शामिल करेगा। यानी सिर्फ यह एक टेस्ट नहीं है। यह एक संकेत है कि आने वाले समय में भारत सिर्फ अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं करेगा बल्कि आसमान में अपनी पकड़ को और भी ज्यादा मजबूत करेगा और यही इस कहानी का सबसे बड़ा सच है।

Continue reading on the app

Israel का बड़ा Attack, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी चीफ Alireza Tangsiri को मार गिराने का दावा।

इजराइल ने बृहस्पतिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया। तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा कि इजराइल ईरान पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखे हुए है, जबकि इस्लामी गणराज्य और उसके लेबनानी सहयोगी हिज्बुल्ला ने इजराइल भर में कई हमले किए, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘कल रात हमने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसेना के कमांडर को मार गिराया। इस व्यक्ति के हाथ खून से सने थे, और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए भी जिम्मेदार था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के आतंकी शासन के ठिकानों पर पूरी ताकत से हमले करना जारी रखेंगे।’’

बृहस्पतिवार को ईरान और लेबनान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमलों के कारण पूरे इजराइल में चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे दोपहर तक लोगों को कई बार आश्रय स्थलों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इजराइल में हुए इन हमलों में कम से कम दस लोग घायल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 'कुत्ते को घी हजम नहीं...' कॉमेंट्री पर उठे सवाल तो भड़के हरभजन, अपशब्द तक कह डाले

आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी कमेंट्री को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। मामला तब बढ़ गया जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के साथ तीखी बहस कर ली, जो अब चर्चा का विषय बन गई।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक क्रिकेट मीम पेज ने हरभजन सिंह के साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू की कमेंट्री की आलोचना की। पोस्ट में कहा गया कि इनकी कमेंट्री में गहराई और विश्लेषण की कमी। साथ ही तुलना इयान बिशप जैसे इंग्लिश कमेंटेटर से की गई, जिन्हें बेहतर विश्लेषण के लिए जाना जाता है।

इस आलोचना पर हरभजन सिंह ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने हिंदी में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस अकाउंट को जवाब दिया और अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद मामला और बढ़ गया, जब मीम पेज ने उनके पुराने विवाद, खासकर आर अश्विन के साथ तुलना करते हुए उनके करियर पर सवाल उठाए।

harbhajan singh

इसके जवाब में हरभजन ने और भी सख्त भाषा में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रोल को करारा जवाब देते हुए उसे लूजर कहा और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इस दौरान कई अन्य यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े और हरभजन को टैग कर तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।

एक अन्य पोस्ट में हरभजन सिंह की तस्वीर वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के साथ शेयर की गई, जिसमें उन्हें क्लाउन कहा गया। इस पर भी हरभजन ने तीखा जवाब देते हुए विवाद को और बढ़ा दिया।

harbhajan singh post

यह पूरा मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति की ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के बीच तुलना और बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। कई लोग मानते हैं कि हिंदी कमेंट्री में मनोरंजन ज्यादा होता है, जबकि इंग्लिश कमेंट्री में तकनीकी विश्लेषण ज्यादा होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आकाश चोपड़ा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हरभजन सिंह भी इस बहस में घिर गए हैं। फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कमेंट्री के इस मुद्दे पर क्या बदलाव होते हैं।

Sun, 29 Mar 2026 17:33:52 +0530

  Videos
See all

MP उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने किया संवेदनशील स्थल का निरीक्षण | Bhojshala | Dhar | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:15:00+00:00

Bengal Elections News: Owaisi के चुनाव लड़ने पर आगबबूला क्यों हो गए कांग्रेस नेता?| Congress| Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:13:39+00:00

Noida Yuvraj Mehta Case: 'मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए..',युवराज मेहता केस पर भाटी ने क्या कह दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:06:00+00:00

Chakra View | Sumit Awasthi: BJP की बढ़ती लोकप्रियता ! Bengal Elections #shorts #ytshorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T12:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers