YRKKH: बेटी के मुंह से कड़वाहट सुन टूट जाएगी अभीरा, अरमान को संभालते देख चिढ़ेगी मायरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. इन दिनों शो में अभीरा पोद्दार हाउस में वापस लौट गई है और दादी सा का ख्याल रख रही है. वहीं अभीरा धीरे-धीरे सभी का दिल जीत रही है, जो विद्या नहीं देख पा रही है. अब गणगौर सेलिब्रेशन के बीच मायरा को पता चल गया है कि अभीरा वापस लौटी है. ऐसे में वो उसे जमकर खरी खोटी सुनाएगी.
मायरा ने अभीरा को अकेले मिलने बुलाया
शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला की विद्या से अरमान और अभीरा के प्यार का सच जानने के बाद मायरा अभीरा को फोन करती है. मायरा की आवाज सुनकर अभीरा रोने लगती है. मायरा कहती है-'मुझे आपसे बात करनी है. मिलकर, फेस टू फेस, घाट पर, आप आओगे न?' अभीरा रोने लगती है और दादी-सा के सामने मायरा से कहती है- 'मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगी बेटू. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आज हम मिलने वाले हैं बेटू.' मायरा, अभीरा के सामने शर्त रखती है कि वो अकेले आए और इस बारे में अरमान को ना बताए.
ये भी पढ़ें- तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सिंगर की सास ने न्यूली वेड कपल की फोटोज की शेयर
अभीरा को खरी खोटी सुनाएगी मायरा
वहीं, अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभीरा मायरा से मिलने के लिए बेहद खुश होगी. ऐसे में अरमान सोचने लगेगा कि आखिर अभीरा इतनी खुश क्यों है. फिर अभीरा घाट में मायरा से मिलेगी. मायरा अभीरा को खूब सुनाएगी और कहेगी कि वो उसके परिवार से दूर चले जाए और उनके पापा और उसे अकेला छोड़ दे. मायरा कहेगी कि वो अभीरा को पसंद नहीं करती है. लेकिन तभी अरमान वहां आ जाएगा.
अभीरा को संभालेगा अरमान
शो में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा की बाते सुन अभीरा सहम जाएगी और बुरी तरह से टूट जाएगी. अभीरा नीचे बैठ जाएगी और तभी वहां अरमान पहुंचेगा और मायरा को चुप करवाए. अरमान अभीरा को इस दौरान संभालेगा. वहीं, अरमान को ऐसा करता देख मायरा चिढ़ने लगेगी. दूसरी ओर मेहर मायरा को अभीरा के खिलाफ भड़काएगी. अब देखना होगा कि कैसा अरमान अभीरा और मायरा को संभालेगा और अभीरा अपनी बेटी का दिल कैसे जीतेगी.
ये भी पढ़ें- YRKKH: अरमान-अभीरा का प्यार देख भड़केगी मायरा, अपनी ही मां के खिलाफ उठाएगी बड़ा कदम
Railway Jobs: रेलवे में निकलने वाली है 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका
Railway Jobs 2026: अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं आपको लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 11127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. ऐसे में आप भी अभी से तैयारी शुरू कर दें और अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर लें. जिससे जैसे ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो आप उसके लिए पहले ही दिन आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.
रेलवे में किन पदों पर निकली भर्ती क्या है शैक्षिक योग्यता?
दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि रेलवे एलएलपी के 11,127 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. जिसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान विश्वविद्यालय से दसवीं के साथ-साथ आईटीआई डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है. या उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड्स में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री हासिल की हो.
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए क्या है आयु सीमा?
भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी.
रेलवे एएलपी भर्ती के लिए कब शुरू होंगे आवेदन?
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 प्रस्तावित है. जबकि उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के आवेदन के लिए क्या है फीस?
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूपीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
कैसे होगी रेलवे में एएलपी के पदों पर भर्ती?
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार तीन चरण में होने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें पहली परीक्षा कंप्यूटर और दूसरी परीक्षा भी कंप्यूटर (CBT) के माध्यम से होगी. इन परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉल आएगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में स्पेशल टीचर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
कैसे करें आवेदन
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा. जहां एएलपी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को पूरा करना होगा और फीस जमाकर फॉर्म को सबमिट करना होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







