Responsive Scrollable Menu

Railway Jobs: रेलवे में निकलने वाली है 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Railway Jobs 2026: अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं आपको लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 11127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. ऐसे में आप भी अभी से तैयारी शुरू कर दें और अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर लें. जिससे जैसे ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो आप उसके लिए पहले ही दिन आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.

रेलवे में किन पदों पर निकली भर्ती क्या है शैक्षिक योग्यता?

दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि रेलवे एलएलपी के 11,127 पदों पर भर्ती करने जा रहा है. जिसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान विश्वविद्यालय से दसवीं के साथ-साथ आईटीआई डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है. या उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड्स में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री हासिल की हो.

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए क्या है आयु सीमा?

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी.

रेलवे एएलपी भर्ती के लिए कब शुरू होंगे आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 प्रस्तावित है. जबकि उम्मीदवार 14 जून 2026  तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के आवेदन के लिए क्या है फीस?

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूपीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

कैसे होगी रेलवे में एएलपी के पदों पर भर्ती?

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार तीन चरण में होने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें पहली परीक्षा कंप्यूटर और दूसरी परीक्षा भी कंप्यूटर (CBT) के माध्यम से होगी. इन परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉल आएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में स्पेशल टीचर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

कैसे करें आवेदन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा. जहां एएलपी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को पूरा करना होगा और फीस जमाकर फॉर्म को सबमिट करना होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan 10th Result 2026 Out LIVE: जारी हुआ राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Continue reading on the app

28 मार्च 18 नहीं 11 नंबर की जर्सी पहनकर उतरेंगे विराट कोहली, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

IPL 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं. 28 मार्च को ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि पहले मैच में विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनकर नहीं उतरेंगे बल्कि वह 11 नंवबर की जर्सी पहनकर उतरेंगे. आइए आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है...

11 नंबर की जर्सी पहनकर क्यों खेलेंगे विराट कोहली?

28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ओपनिंग मुकाबला खेलेगी. इस मैच से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है कि पहले मुकाबले में विराट कोहली 18 नंबर नहीं बल्कि 11 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. विराट ही नहीं बल्कि पूरी आरसीबी की टीम ही उस दिन 11 नंबर की जर्सी पहनकर खेलेगी.

आरसीबी के COO राजेश मेनन ने कहा है कि, “मैच के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी पर नंबर 11 लिखा होगा. हम फैंस की याद में 11 सीटें खाली रखने पर भी विचार कर रहे हैं.”

खिताबी जश्न के दौरान 11 फैंस ने गंवाई थी जान

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का इंतजार खत्म किया और पहली ट्रॉफी उठाई थी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, लेकिन अगले ही दिन सभी खिलाड़ी, मैनेजमेंट इत्यादि चिन्नास्वामी पहुंचे, जहां जीत का जश्न मनाया गया. मगर, इस जश्न के दौरान भगदड़ मच गई और 11 मासूम लोगों ने इसी में अपनी जान गंवा दी थी.

मैच शुरू होने से पहले रखा जाएगा एक मिनट का मौन

28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच के शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा. पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण करेंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह पट्टिका स्टेडियम के एंट्री गेट पर लगाई गई है. इसके अलावा जिन 11 लोगों की जान गई थी, उनकी याद में 11 सीटें हमेशा के लिए रिजर्व रहेंगी. इन सीटों को आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नहीं बेचा जाएगा. KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने पुष्टि की कि पट्टिका लगाई जा चुकी है, लेकिन सीटें आरक्षित करने की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया.

 

ये भी पढ़ें: 2015 से 2026 तक... हार्दिक पांड्या ने 12 सालों में IPL से कितनी कमाई की? रकम है 100 करोड़ के पार

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स में आया 6 फुट 4 इंच लंबा घातक बॉलर, ऑक्शन में अनसोल्ड के बाद चमकी किस्मत, बना नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट

CSK Signed Spencer Johnson as Nathan Ellis replacement: चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन को बनाया है. ऑस्ट्रेलिया के इस 6 फुट 4 इंच लंबे पेसर को 1.50 करोड़ रुपये देकर सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया. स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. Tue, 24 Mar 2026 18:28:47 +0530

  Videos
See all

Middle East War: ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान की गद्दारी! #shorts #middleeastcrisis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:35:39+00:00

Prahar: Netanyahu ने तोड़ा Ceasefire | Iran Israel US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:18+00:00

Israel US Iran War: जंग के बीच PM मोदी की अपील, टीम इंडिया की तरह काम करना होगा! | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:33:32+00:00

Trump Exposed: क्या ट्रंप झूठ बोल रहे हैं? ईरान पर बदला गेम प्लान! #middleeastcrisis #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers