Responsive Scrollable Menu

South Africa T20 Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Harmanpreet की कप्तानी में Anushka Sharma का डेब्यू

अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला के मैच डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे। शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की यह खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य थी।

आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। यह श्रृंखला जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Continue reading on the app

AC खरीदने से पहले जानें ये Smart Tips, गर्मी में मिलेगी राहत और बचेगा बिजली का बिल

गर्मियों का मौसम की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे ही मार्केट में एसी खरीदने की डिमांड भी बढ़ने लगती है। लोगों ने अभी से एसी खरीदना शुरु भी कर दिया होगा। खासतौर पर जब तापमान 35 डिग्री तक पहुंचता है तो लोग बिना एसी चलाए नहीं रह पाते हैं, तब तो सभी के घर में एसी चालू हो जाते है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसलिए लोग भी नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, हालांकि सबके मन में सवाल आता है कि कमरे के साइज के हिसाब से एसी कितने टन का लें, जिससे पूरे रुम में ठंडक बनीं रहे है। कई बार होता है कि जरा-सी गड़बड़ी के कारण Air Conditioner कमरे को ठंडा नहीं कर पाता है और जब आप ज्‍यादा देर तक एसी चलाते हैं तो ब‍िजली का ब‍िल भी आसमान छूने लगता है। ऐसे में आप भी अपने घर पर नया एसी लाने का सोच रहे हैं, तो आप पहले रूम साइज के मुताबिक कितने टन का एसी लेना बेहतर होता है, तो आइए आपको बताते हैं।

रूम साइज के हिसाब से ही चुनें सही AC

- अगर आपका रुम 90-120  स्क्वायर फीट है, तो इसके लिए आपको 1 टन का AC सही रहता है।

- यदि आपका रुम 120-180 स्क्वायर फीट रूम का साइज है, तो आप 1.5 टन का एसी ही लें।

- अगर आपका कमरा इससे भी बड़ा है करीब 180-250 स्क्वायर फीट में तो इसके ल‍िए 2 टन का AC खरीदना बेहद ही अच्छा होता है।

गलत AC लेने से क्या परेशानी होगी?

अक्सर होता है कि लोग ऑफर या कम रेट चलते एसी खरीद लेते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है। असल में कम टन वाला एसी खरीदने से रुम ठंडा नहीं होगा। एसी का कंप्रेसर ज्यादातर देर चलेगा तो बिल भी ज्यादा आएगा। यदि आपने छोटे कमरे में ज्यादा टन का एसी लगा लिया, तो जरुरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिल भी बढ़ेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- यदि आपकी छत ऊंची है, तो ज्यादा टन का एसी जरुरी है।

- आपके कमरे में सीधी धूप ज्यादा आती है, तो ज्यादा पावर वाला एसी लेना बेहतर होता है।

- कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं, तो कूलिंग की जरुरत भी बढ़ेगी। 

एसी खरीदते समय ये छोटी-छोटी बातें न भूलें

 - ध्यान रखें कि हमेशा अपने कमरे के साइज के हिसाब से ही एसी को चुनें।

 - जरुरत से ज्यादा बड़ा एसी लेने से बचना चाहिए।

- जब आप एसी इंस्टॉलेशन करें तो जगह और हवा के फ्लो का भी ध्यान रखें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में बॉल को लेकर आया नया नियम, टीमों को इस तरह मिलेगा फायदा

BCCI ने नया सीजन शुरू होने से पहले कुछ नए नियमों का ऐलान किया है और इसके बारे में सभी टीमों को बोर्ड ने बता दिया है. Tue, 24 Mar 2026 17:13:31 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Debate | Shaukat Ali पर भड़के सपा प्रवक्ता फराज़ किदवई! | Encounter | Muslims | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:17:14+00:00

CM Yogi Speech: निवेश मित्र 3.0 का लखनऊ में शुभारंभ | Lucknow | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:15:05+00:00

NKP | Sushant Sinha: तेल गैस से निपटने की कोशिश में भारत #israeliranwar #pmmodi #lpgcylinder #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:15:01+00:00

Assam Election 2026:Nalbari में Jayanta Malla Baruah बचा पाएंगे सीट?#assamelection2026 #electionnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T12:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers